Instagram से अब कर पाएंगे लोकेशन शेयर, ये नए फीचर्स भी हुए पेश

Meta ने इंस्टाग्राम में डायरेक्ट मैसेज (DM) के लिए नए फीचर्स की घोषणा की है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 26 नवंबर 2024 16:15 IST
ख़ास बातें
  • Meta ने इंस्टाग्राम में DM के लिए नए फीचर्स की घोषणा की है।
  • मीटअप को आसान बनाने के लिए लाइव लोकेशन शेयरिंग की शुरुआत की गई है।
  • Meta ने 300 से ज्यादा स्टिकर के साथ 17 नए स्टिकर पैक पेश किए हैं।

Instagram ने डीएम में नए फीचर शामिल किए हैं।

Photo Credit: Instagram

Meta ने इंस्टाग्राम में डायरेक्ट मैसेज (DM) के लिए नए फीचर्स की घोषणा की है। इस फीचर का उद्देश्य यूजर्स के दोस्तों के साथ जुड़ने और खुद को एक्सप्रेस करने के तरीके को बेहतर करना है। ये अपडेट उसका हिस्सा हैं जिसे कंपनी “मोर वेयज टू एक्सप्रेस योरसेल्फ एंड डीपन फ्रेंडशिप इन डीएम” करती है। यहां हम आपको Instagram के इन नए फीचर्स के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


डीएम के लिए आए नए स्टिकर पैक:


कन्वर्सेशन को ज्यादा बेहतर बनाने के लिए Meta ने 300 से ज्यादा स्टिकर के साथ 17 नए स्टिकर पैक पेश किए हैं। ये स्टिकर यूजर्स को मैसेज पर रिस्पॉन्स करने या शब्दों की कमी होने पर भावनाएं व्यक्त करने की सुविधा प्रदान करते हैं। यूजर्स स्टिकर को फेवरेट में भी रख सकते हैं, जिससे दोस्तों द्वारा शेयर किए गए या कटआउट का इस्तेमाल करके बनाए गए स्टिकर का रीयूज करना आसान हो जाता है।


डीएम में निकनेम को पर्सनलाइज करना:


Meta अब यूजर्स को डीएम में अपने या दोस्तों के लिए निकनेम ऐड करने, यूजर्सनेम को आसान बनाने या अंदर के जॉक्स के जरिए पर्सनलाइज करने की अनुमति देता है। निकनेम सिर्फ प्राइवेट चैट में नजर आते हैं और पब्लिक इंस्टाग्राम प्रोफाइल को प्रभावित नहीं करते हैं। यूजर्स के पास इस पर पूरा कंट्रोल होता है कि चैट के अंदर निकनेम कौन अपडेट कर सकता है। डिफॉल्ट तौर पर सिर्फ वे लोग ही बदलाव कर सकते हैं जिन्हें आप फॉलो करते हैं, लेकिन इस सेटिंग को एडजेस्ट किया जा सकता है।


Advertisement
यूजर्स ऐसे सेट कर सकते हैं निकनेम:


सबसे पहले आपको कन्वर्सेशन के टॉप पर चैट नाम पर टैप करना है।
उसके बाद निकनेम का चयन करना है।
Advertisement
उस व्यक्ति का चयन करना है, जिसे आप निकनेम देना चाहते हैं।

डीएम में लोकेशन शेयरिंग करना:
Advertisement
मीटअप को आसान बनाने के लिए लाइव लोकेशन शेयरिंग की शुरुआत की गई है। यूजर्स भीड़-भाड़ वाले इवेंट में या प्लान बनाते हुए कॉर्डिनेशन को आसान बनाते हुए एक घंटे तक अपनी लाइव लोकेशन शेयर कर सकते हैं।

लोकेशन शेयरिंग प्राइवेट है और वन टू वन या ग्रुप चैट तक लिमिटेड है।
Advertisement
लाइव लोकेशन शेयरिंग एक घंटे के बाद खत्म हो जाती है।
यूजर्स कभी भी अपनी लोकेशन शेयर करना बंद कर सकते हैं।
यह फीचर डिफॉल्ट तौर पर बंद है और सिर्फ स्पेसिफिक चैट में लोगों को नजर आती है। Meta यूजर्स को प्राइवेसी को प्राथमिकता देने और सिर्फ भरोसेमंद लोगों के साथ अपनी लोकेशन शेयर करने की सलाह देता है।
ये फीचर इस हफ्ते रोल आउट हो रहे हैं, हालांकि लोकेशन शेयरिंग वर्तमान में चुनिंदा देशों तक ही सीमित है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  2. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  3. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  4. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  5. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  6. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  8. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  9. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  10. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.