Instagram ने पेश किए नए फीचर्स, ट्रांसलेशन, शेयड्यूल मैसेज और ग्रुप क्यूआर कोड्स अपडेट

Meta ने बुधवार को Instagram डीएम के लिए नए अपडेट की घोषणा की है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 20 फरवरी 2025 17:24 IST
ख़ास बातें
  • Meta ने बुधवार को Instagram डीएम के लिए नए अपडेट की घोषणा की है।
  • इंस्टाग्राम अब 99 भाषाओं में मैसेज ट्रांसलेशन की सुविधा प्रदान करता है।
  • शेड्यूलिंग फीचर यूजर्स को तय समय पर मैसेज भेजने की सुविधा देता है।

इंस्टाग्राम अब 99 भाषाओं में मैसेज ट्रांसलेशन की सुविधा प्रदान करता है।

Photo Credit: Pexels/Pixabay

Meta ने बुधवार को Instagram डीएम के लिए नए अपडेट की घोषणा की है, जिसमें कम्युनिकेशन को बेहतर बनाने के लिए डिजाइन किए गए कई फीचर्स पेश किए हैं। इनमें मैसेज ट्रांसलेशन, म्यूजिक स्टिकर, शेड्यूल मैसेज,पिन्ड कंटेंट और ग्रुप चैट क्यूआर कोड शामिल हैं। ये फीचर धीरे-धीरे आईओएस और एंड्रॉयड दोनों यूजर्स के लिए उपलब्ध हो रहे हैं, वेब एक्सेस बाद में उपलब्ध होने की उम्मीद है।

इंस्टेंट मैसेज ट्रांसलेशन
इंस्टाग्राम अब 99 भाषाओं में मैसेज ट्रांसलेशन की सुविधा प्रदान करता है, जिससे दुनिया भर में दोस्तों और परिवार के साथ कम्युनिकेट करना आसान हो जाता है। फीचर का इस्तेमाल करने के लिए किसी विदेशी भाषा में मैसेज को होल्ड रखें और ट्रांसलेट पर टैप करें। ट्रांसलेशन ऑरिजनल टेक्स्ट के नीचे नजर आएगा। Meta ने बताया है कि ट्रांसलेटेड मैसेज को कंपनी की ट्रांसलेशन सर्विस को बेहतर बनाने में मदद के लिए उसके साथ शेयर किया जाता है।

डीएम में म्यूजिक शेयर करें
Advertisement
यूजर्स अब सीधे चैट में गाने शेयर कर सकते हैं। ट्रैक भेजने के लिए स्टिकर ट्रे खोलें, म्यूजिक पर टैप करें, इंस्टाग्राम की ऑडियो लाइब्रेरी में एक गाना खोजें और 30 सेकंड का प्रीव्यू भेजें। प्रीव्यू घूमते हुए विनाइल के तौर पर नजर आता है और रिसिवर ट्रैक को चलाने, रोकने, फास्ट-फॉरवर्ड करने या रिवाइंड करने के लिए स्टिकर के साथ इंटरैक्ट कर सकते हैं।

मैसेज करें शेड्यूल
Advertisement
एक नया शेड्यूलिंग फीचर यूजर्स को एक तय समय पर मैसेज भेजने की सुविधा देता है। किसी मैसेज को शेड्यूल करने के लिए कंटेंट टाइप करें, सेंड बटन होल्ड रखें, तारीख और समय का चयन करें और सेंड पर टैप करें। शेड्यूल किए गए मैसेज सिर्फ सेंडर को तब तक नजर आते रहते हैं जब तक वे डिलीवर नहीं हो जाते। इन मैसेज को चैट के निचले हिस्से में शेड्यूल मैसेज के तहत एक्सेस किया जा सकता है।

चैट में मैसेज पिन करें
Advertisement
पिन किए गए चैट थ्रेड की शुरुआत के बाद इंस्टाग्राम अब यूजर्स को कन्वर्सेशन के अंदर खास मैसेज को पिन करने की सुविधा देता है। किसी मैसेज, फोटो, मीम या रील को पिन करने के लिए होल्ड रखें और पिन का चयन करें। पिन किए गए मैसेज चैट के टॉप पर एक बैनर के तौर पर नजर आते हैं और किसी भी समय आसानी से एक्सेसेबल होते हैं। यूजर्स प्रति चैट अधिकतम तीन मैसेज को पिन कर सकते हैं, जिसमें सबसे पुराने को एक नए पिन से बदल दिया जाएगा। सपोर्टेड पिन किए गए कंटेंट में टेक्स्ट, फोटो, वीडियो, वॉयस मेमो, जीआईएफ, स्टिकर, लिंक, रील्स, पोस्ट, म्यूजिक और ऑडियो फाइल शामिल हैं।

ग्रुप चैट क्यूआर कोड इन्वाइट
Advertisement
Instagram अब ग्रुप चैट के लिए क्यूआर कोड प्रदान करता है, जिससे नए मेंबर्स को इन्वाइट करना आसान हो जाता है। क्यूआर कोड जनरेट करने के लिए ग्रुप चैट ओपन करें, ग्रुप के नाम पर टैप करें, इन्वाइट लिंक का चयन करें और क्यूआर कोड पर टैप करें। कोड को डीएम के जरिए निजी तौर पर शेयर किया जा सकता है या बाद के लिए सेव किया जा सकता है। ग्रुप एडमिन के पास एक्सेस को मैनेज करने के लिए किसी भी समय क्यूआर कोड को रीफ्रेश करने की सुविधा है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
  4. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  5. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  2. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
  5. Vivo X500 सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी! Google Play Console में खुलासा
  6. Volvo EX90 भारत में Rs 1 करोड़ 26 लाख में लॉन्च; 625km रेंज, एडवांस्ड ADAS के साथ धांसू सेफ्टी फीचर्स
  7. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  8. पैरों की मसाज के लिए आया 6 मसाज मोड वाला Portronics Zeno L Mini वायरलेस मसाजर, कीमत ₹3 हजार से कम
  9. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.