Infosys को-फाउंडर नारायण मूर्ति का युवाओं को मैसेज- 'वर्क फ्रॉम होम', 'मूनलाइटिंग' के जाल में न फसें!

कार्यक्रम का आयोजन पुणे इंटरनेशनल सेंटर की ओर से किया गया था

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 25 फरवरी 2023 20:55 IST
ख़ास बातें
  • पुणे में एशिया इकोनॉमिक डायलॉग 2023 किया गया था आयोजित
  • इंफोसिस के को-फाउंडर ने युवाओं के लिए दिया खास मैसेज
  • उन्होंने कहा कि देश का भविष्य युवाओं के कंधों पर ही है

फोसिस के को-फाउंडर ने कहा कि वर्क फ्रॉम होम और मूनलाइटिंग युवाओं के भविष्य के लिए कोई अच्छी बात नहीं है।

इंफोसिस टेक्नोलॉजी (Infosys Technologies) के को-फाउंडर नारायण मूर्ति (NR Narayan Murthy) ने युवाओं को एक खास संदेश दिया है। हाल ही में मिनिस्ट्री ऑफ एक्सटर्नल एफेयर्स की ओर से पुणे में एशिया इकोनॉमिक डायलॉग 2023 (Asia Economic Dialogue 2023) आयोजित किया गया। इस मौके पर भारत में रोजगार और युवाओं के भविष्य पर बोलते हुए नारायण मूर्ति ने युवाओं को खास संदेश दिया और कहा कि वे मूनलाइटिंग के लालच में न पड़ें। मूनलाइटिंग यानि कि फुल टाइम जॉब के साथ ही अतिरिक्त कमाई के लिए कोई अन्य छोटी या पार्ट टाइम जॉब करना। साथ ही उन्होंने वर्क फ्रॉम होम के बारे में भी अपने विचार रखे। जानिए उन्होंने इस बारे में क्या कहा। 

मिनिस्ट्री ऑफ एक्सटर्नल एफेयर्स की ओर से पुणे में एशिया इकोनॉमिक डायलॉग 2023 (Asia Economic Dialogue 2023) में बोलते हुए इंफोसिस के को-फाउंडर ने कहा कि वर्क फ्रॉम होम और मूनलाइटिंग युवाओं के भविष्य के लिए कोई अच्छी बात नहीं है। हफ्ते में तीन दिन ऑफिस जाना, या साथ में मूनलाइटिंग करना उज्जवल भविष्य की ओर नहीं ले जा सकता है। फाइनेंशिअल एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, इंफोसिस के फाउंडर ने कहा कि भारत में जो युवा इस समय मौजूद हैं उनके लिए वर्क फ्रॉम होम या हफ्ते में तीन दिन ऑफिस जाने जैसी बातें करना कतई भी उनकी ऊर्जा के साथ सरोकार नहीं रखता है। उन्होंने कहा कि देश का भविष्य उन्हीं के कंधों पर है। 
Advertisement

कार्यक्रम का आयोजन पुणे इंटरनेशनल सेंटर की ओर से किया गया था जो कि एक पॉलिसी रिसर्च थिंक टैंक है। साथ में इसमें बाह्य मामलों के मंत्रालय का सहयोग भी शामिल था। रिपोर्ट के मुताबिक, मूर्ति ने कहा, 'हमने 300 सालों में पहली बार थोड़ी सफलता चखी है। हमें इसी से संतुष्टि नहीं करनी है, बल्कि बड़ी सफलता की ओर बढ़ना है। उन्होंने कहा कि जो भी युवाओं को यह बताता है कि काम करने के लिए कोई सिद्धांत जरूरी नहीं होते हैं, या परिश्रम करना जरूरी नहीं है या आलस अच्छा है, ऐसा व्यक्ति तुम्हारा शुभचिंतक नहीं हो सकता है'।

इसके आगे उन्होंने परिश्रम यानि कि हार्ड वर्क पर भी जोर देकर कहा और संबोधित किया कि देश का निर्माण युवाओं के हाथों में ही है। ये मौका उनको ऐसे ही नहीं गंवाना चाहिए। उन्हें अवसरों पर फिर से विचार करने की जरूरत है। उन्हें दोबारा से आंकने की जरूरत है। और इस तरह के मौके हर पीढी़ के पास नहीं आते हैं। इसके साथ में उन्होंने उन देशों के उदाहरण भी दिए जिन्होंने पिछले कुछ समय में विकास की दिशा में बेजोड़ प्रगति की है। साथ ही मूर्ति ने इस बात पर भी जोर दिया कि संस्कृति को बनाए रखना और समृद्ध करना भी विकास के लिए उतना ही जरूरी है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Work From Home, Work From Home culture, moonlighting

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD Key 2 बजट फोन जल्द हो सकता है लॉन्च! 13MP डुअल कैमरा, 5000mAh बैटरी
  2. 500 रुपये से कम में 5 वायर्ड ईयरफोन, JBL और boAt जैसे कई ऑप्शन
  3. Apple Watch Ultra 4 लॉन्च हुई 50 घंटे की बैटरी के साथ, S11 चिप से लैस, जानें कीमत
  4. Apple Watch Series 12 हुई लॉन्च, नई S11 चिप, 38 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  5. Apple का पहला फोल्डेबल iPhone Duo लॉन्च, बुक स्टाइल के साथ डबल कैमरा से लैस, जानें कितना है खास
  6. Apple Airpods 5 लॉन्च हुए ANC फीचर, लम्बी बैटरी, IP57 रेटिंग के साथ, जानें कीमत
  7. iPhone 18 Pro, 18 Pro Max भारत में A20 Pro चिपसेट और धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च, जानें इस बार क्या है खास
  8. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्टफोन का मजा
  9. Apple के फोल्डेबल आईफोन में नहीं मिलेगा Face ID?, iPhone 18 Pro के मुकाबले ये फीचर्स भी होंगे गायब
  10. Aadhaar में नाम बदलना हुआ आसान, अलग स्थिति के लिए चाहिए होंगे ये दस्तावेज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.