195 kmph की टॉप स्पीड के साथ भारत की सबसे फास्ट TVS Apache RR 310 ने बनाया नया रिकॉर्ड

स रिकॉर्ड-ब्रेकिंग रन के लिए RR 310 बाइक के वजन को भी कम किया गया था। रेस वर्जन के वजन को 109 किलोग्राम रखा गया था

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 18 नवंबर 2022 09:34 IST
ख़ास बातें
  • TVS Racing के 10 बार के INMRC चैंपियन जगन कुमार ने बनाया रिकॉर्ड
  • ड्रैग रेस में 11.523-सेकंड क्वार्टर-मील का आश्चर्यजनक समय हासिल किया
  • इस बाइक ने Yamaha RD350 द्वारा बनाया पिछला रिकॉर्ड तोड़ा

TVS Apache RR 310 के इस खास ड्रैग रेस वर्जन ने 62 bhp की पावर जनरेट की थी

TVS Motor Company की फ्लैगशिप मोटरसाइकिल Apache RR 310 अपने स्पोर्टी लुक और बैलेंस कंफर्ट व पावर के लिए पॉपुलर है। अब, कंपनी की इस बाइक ने Yamaha RD350 द्वारा बनाया सबसे तेज क्वार्टर-मील ड्रैग रेस टाइम को पार कर लिया है। निश्चित तौर पर इस रेस के लिए बाइक में कई बड़े बदलाव किए गए थे, लेकिन इसके डिजाइन और ज्यादातर पार्ट्स को बरकरार रखा गया था। 

TVS Racing के 10 बार के INMRC चैंपियन जगन कुमार (Jagan Kumar) ने ड्रैग रेस में 11.523-सेकंड क्वार्टर-मील का आश्चर्यजनक समय रिकॉर्ड किया। वहीं, के वाई अहमद (K Y Ahamed) 11.996 सेकेंड के साथ दूसरे स्थान पर रहे। इसके लिए TVS Apache RR 310 पर सबसे भारी बदलाव उसका इंजन था। रेस के दौरान इस्तेमाल किए गए इंजन का पावर जनरेशन मूल रोड वर्जन बाइक की तुलना में लगभग दोगुना था।
Advertisement
 

इतना ही नहीं, इस रिकॉर्ड-ब्रेकिंग रन के लिए RR 310 बाइक के वजन को भी कम किया गया था। रेस वर्जन के वजन को 109 किलोग्राम रखा गया था, जिसके लिए टीवीएस का कहना है कि यह कंपनी के Asia One Make Championship रेस-विनर बाइक से 9 किलोग्राम कम था।

ड्रैग रेस RR 310 वर्जन के इंजन ने रेस के दौरान 62 bhp की पावर जनरेट की। क्योंकि इंजन टर्बोचार्ज्ड था और इसमें इंटरकूलर और इलेक्ट्रॉनिकली कंट्रोल्ड बूस्ट शामिल था, इसलिए बाइक ने चंद सेकंड में करीब 200 kmph की स्पीड हासिल कर ली।
Advertisement

बाइक को नए सस्पेंशन से लैस बनाया गया था। इतना ही नहीं, TVS का कहना है कि इस वर्जन में अलग स्प्रिंग रेट और डैंपिंग रखी गई थी। फ्रंट फोर्क्स को हल्का और छोटा रखा गया था। TVS ने कार्बन व्हील्स, कार्बन फाइबर बॉडीवर्क और सबफ्रेम/सीट जैसे हल्के मटीरियल का इस्तेमाल किया था। इसमें एक नया हल्का स्विंगआर्म फिट किया गया, जो 30 mm लंबा था। इसके अलावा, एक हल्का रियर डिस्क प्लेट और कॉलिपर, एक छोटा रेडिएटर, और एक छोटा और हल्का फ्रंट टायर भी था।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  3. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  2. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  4. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  5. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  6. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  7. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  8. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  10. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.