इस भारतीय टेक फर्म में छुट्टी पर वर्कर को डिस्टर्ब करने पर लगेगा 1 लाख रुपये का जुर्माना

यह फर्म Dream 11 है और इसने इस समस्या के समाधान के लिए एक दिलचस्प पॉलिसी 'Dream 11 अनप्लग' लागू की है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 28 दिसंबर 2022 15:44 IST
ख़ास बातें
  • Dream 11 ने एक दिलचस्प पॉलिसी लागू की है
  • इस पॉलिसी के तहत फर्म का स्टाफ एक सप्ताह के लिए पूरी तरह लॉग ऑफ होगा
  • छुट्टी पर गए वर्कर को डिस्टर्ब करने पर एक लाख रुपये का जुर्मान लगेगा

विदेश में बहुत सी कंपनियों में वर्कर्स के छुट्टी पर होने के दौरान उन्हें डिस्टर्ब नहीं किया जाता

कॉरपोरेट सेक्टर में बहुत से एंप्लॉयीज की यह शिकायत रहती है कि उनके छुट्टी पर होने के बावजूद कई बार कंपनी से जुड़ी कॉल्स, ईमेल या मैसेज का जवाब देना पड़ता है। इससे उनकी छुट्टी खराब हो जाती है। इस समस्या पर एक भारतीय फर्म ने ध्यान दिया है और अपने स्टाफ के बिना किसी रुकावट के वैकेशंस का इंतजाम किया है। 

यह फर्म Dream 11 है और इसने इस समस्या के समाधान के लिए एक दिलचस्प पॉलिसी 'Dream 11 अनप्लग' लागू की है। इस पॉलिसी के तहत फर्म का स्टाफ एक सप्ताह के लिए ऑफिस के कार्य और इससे जुड़े मैसेज, ईमेल या कॉल्स से पूरी तरह कटा रहेगा। इसके अलावा कोई सहकर्मी भी छुट्टी पर गए एंप्लॉयी को डिस्टर्ब नहीं कर सकेगा। Dream 11 ने एक लिंक्डइन पोस्ट में बताया, "Dream 11 में हम वास्तव में स्टाफ को प्रत्येक संभव कम्युनिकेशन प्लेटफॉर्म से अनप्लग करते हैं, चाहे वह स्लैक हो, ईमेल और वॉट्सऐप ग्रुप। इससे एंप्लॉयी को छुट्टी पर होने के दौरान कार्य से जुड़ा कोई संपर्क नहीं किया जाता।" 

फर्म का कहना है कि वह समझती है कि छुट्टी पर अपने प्रियजनों के साथ समय बिताना या आराम करना एंप्लॉयी के मूड और प्रोडक्टिविटी में सुधार करने में काफी मदद कर सकता है। एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि इस स्पोर्ट्स टेक फर्म के फाउंडर्स ने यह तय किया है कि अगर इस तरह की छुट्टी पर किसी एंप्लॉयी से कोई सहकर्मी संपर्क करता है तो उसे लगभग एक लाख रुपये का जुर्माना चुकाना होगा। फर्म की इस पॉलिसी के तहत सीनियर एग्जिक्यूटिव्स से लेकर नए एंप्लॉयी तक सभी को प्रत्येक वर्ष एक सप्ताह के लिए फर्म के सिस्टम से साइन आउट किया जाएगा। 

फर्म के फाउंडर्स का कहना है कि इस पॉलिसी से यह भी पक्का होगा कि किसी एक वर्कर पर फर्म की अधिक निर्भरता न हो। विदेश में बहुत सी कंपनियों में वर्कर्स के छुट्टी पर होने के दौरान उन्हें डिस्टर्ब नहीं किया जाता। हालांकि, भारत में स्थिति अलग है और अक्सर वर्कर्स को छुट्टी के दौरान भी अपनी फर्म से जुड़ी कॉल्स या मैसेज के उत्तर देने पड़ते हैं। वर्कर्स की ओर से उत्तर नहीं मिलने पर कई बार उनके खिलाफ कार्रवाई भी हो जाती है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  4. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  6. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  7. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  8. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  10. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.