यह भारतीय ब्रांड अपने ऑर्डर के लिए दे रही क्रिप्टोकरेंसी में पेमेंट का विकल्प

डेकोर ब्रांड The Rug Republic ने अपनी पेमेंट के लिए ज्यादातर लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी को स्वीकार करना शुरू कर दिया है। हालांकि यह ब्रांड विश्व भर में डिलीवरी करती है मगर डिजिटल करेंसी द्वारा पेमेंट की सुविधा इसने अभी भारत में ही शुरू की है। 

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 18 जुलाई 2021 11:50 IST
ख़ास बातें
  • The Rug Republic क्रिप्टोकरेंसी में कर रही है पेमेंट स्वीकार।
  • दिल्ली स्थित इस ब्रांड का बिजनेस 90 देशों में फैला है।
  • भारत में क्रिप्टोकरेंसी को लेकर बनी हुई है अस्पष्ट स्थिति।

यह कंपनी 90 देशों में व्यापार करती है मगर फिलहाल इसने यह सुविधा भारत में ही शुरू की है।

क्रिप्टोकरेंसी को लेकर भारत में भले ही स्थिति धुंधली हो किंतु इन अनिश्चितताओं के बीच भी एक भारतीय ब्रांड ने एक नई पहल की है। डेकोर ब्रांड The Rug Republic ने अपनी पेमेंट के लिए ज्यादातर लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी को स्वीकार करना शुरू कर दिया है। हालांकि यह ब्रांड विश्व भर में डिलीवरी करती है मगर डिजिटल करेंसी द्वारा पेमेंट की सुविधा इसने अभी भारत में ही शुरू की है। 

Mint की एक रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली स्थित यह डेकोर ब्रांड मार्केट कैपिटलाइजेशन के आधार पर अपने ऑर्डर्स के लिए 20 क्रिप्टोकरेंसी को स्वीकार करेगी। कंपनी क्रिप्टोक्यूरेंसी लेनदेन के लिए WazirX और Binance प्लैटफॉर्म का उपयोग करती है। हालांकि यह क्रिप्टोकरेंसी के लिए एक इन-हाउस भुगतान प्रणाली विकसित करने की योजना बना रही है।

किसी भारतीय ब्रांड का क्रिप्टोकरेंसी में पेमेंट स्वीकार जाहिर तौर पर देश में क्रिप्टो निवेशकों के लिए एक सकारात्मक संदेश देता है कि आगे आने वाले समय में देश में क्रिप्टोकरेंसी का व्यापक चलन देखने को मिलता है। जिस तरह से 90 देशों में डिलीवरी करने वाली इस फैशन ब्रांड ने क्रिप्टो पेमेंट को लागू किया है उससे यह उम्मीद और मजबूत हो जाती है। 

वर्तमान में जहां तक भारत में क्रिप्टोकरेंसी व्यापार की बात है तो यहां स्थिति अभी काफी अस्पष्ट है। यहां क्रिप्टोकरेंसी उत्साही क्रिप्टोकरेंसी बिल की प्रतीक्षा कर रहे हैं जो 19 जुलाई से शुरू हो रहे आगामी मानसून सत्र में चर्चा के लिए संसद में निर्धारित किया जा सकता है। क्रिप्टोकरेंसी व्यापार अनिश्चितताओं से घिरा हुआ है क्योंकि बैंक क्रिप्टोकरेंसी लेनदेन को प्रोसेस करने में संकोच करते हैं।
Advertisement

एचडीएफसी बैंक और भारतीय स्टेट बैंक सहित प्रमुख भारतीय बैंकों ने ग्राहकों को क्रिप्टोकरेंसी में व्यापार करने के लिए अपनी सेवाओं का उपयोग करने के खिलाफ चेतावनी देना शुरू कर दिया था। ग्राहकों को एक ईमेल में, बैंकों ने कहा है कि भारतीय रिजर्व बैंक के 2018 के परिपत्र का हवाला देते हुए वर्चुअल करेंसी में लेन-देन करने वाले यूजर्स को खाता निलंबन का सामना करना पड़ सकता है। विशेष रूप से मार्च 2020 में सुप्रीम कोर्ट ने सर्कुलर को रद्द कर दिया था।
Advertisement

हालांकि भारत में क्रिप्टोकरेंसी कानूनी है, लेकिन मौजूदा नियमों से भारतीय कॉरपोरेट्स को अपने कारोबार में डिजिटल ऐसेट्स को प्रभावी ढंग से एकीकृत करने के तरीकों के बारे में सूचित निर्णय लेने में मदद मिलेगी। Tesla, Microsoft और Paypal सहित अन्य वैश्विक दिग्गजों ने भुगतान के लिए क्रिप्टोकरेंसी को स्वीकार किया है। मगर भारतीय कंपनियां अभी इस ओर कदम बढ़ाने से हिचक रही हैं। आने वाले समय में देखना होगा कि भारत सरकार इस विषय में क्या नियम लागू करती है और उसका भारत में क्रिप्टोकरेंसी व्यापार पर क्या प्रभाव पड़ेगा।  
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
  2. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  3. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  4. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  5. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  6. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  7. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  8. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  9. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  10. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.