India vs Pakistan Asia Cup Final: केवल कुछ ही सीटें बाकी, यहां से ऑनलाइन करें टिकट बुक

India vs Pakistan Asia Cup Final 2025 का टिकट ऑनलाइन केवल एक ही वेबसाइट पर मिल रहे हैं। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में 28 सितंबर को होने वाले इस मैच के लिए यहां देखें बुकिंग स्टेप्स और प्राइस लिस्ट।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 26 सितंबर 2025 18:04 IST
ख़ास बातें
  • 28 सितंबर 2025 (रविवार) को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा मैच
  • फोन, लैपटॉप और TV पर Sony Sports Network चैनल और SonyLIV ऐप पर आएगा लाइव
  • टिकट खरीदने का अधिकृत और सुरक्षित प्लेटफॉर्म Platinumlist.net है

फिजिकल टिकट्स की सेल भी UAE में शुरू हो चुकी है

Photo Credit: Unsplash/ Zoshua Colah

भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला एशिया कप 2025 का फाइनल क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़ा मुकाबला बनने जा रहा है। 41 साल के टूर्नामेंट इतिहास में पहली बार दोनों टीमें खिताबी भिड़ंत के लिए आमने-सामने होंगी। यह हाई-वोल्टेज मैच 28 सितंबर 2025 (रविवार) को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में रात 8 बजे (IST) से खेला जाएगा। भारत ने अब तक 8 बार एशिया कप खिताब जीता है, जबकि पाकिस्तान केवल 2 बार चैंपियन बना है। इस ऐतिहासिक मुकाबले को लाइव देखने के लिए फैंस के बीच टिकट्स की जबरदस्त डिमांड है।

भारत में घर बैठे आप इस मैच को अपने मोबाइल, लैपटॉप और TV पर Sony Sports Network चैनल और SonyLIV ऐप पर लाइव स्ट्रीम कर सकेंगे। लेकिन यदि आप इसे स्टेडियम पर देखने का सोच रहे हैं और आपने अब तक टिकट नहीं खरीदी है, तो खुशखबरी यह है कि आपके पास अभी भी टिकट हासिल करने का मौका है। जी हां, India vs Pakistan Asia Cup 2025 Final मैच के टिकट अभी भी उपलब्ध हैं। इनमें से ज्यादातर कैटेगरी सोल्ड आउट हो चुकी है, लेकिन खबर लिखते समय तक कई कैटेगरी में टिकट्स उपलब्ध थें।

India vs Pakistan Asia Cup 2025 Final: Where to buy tickets online

टिकट खरीदने का अधिकृत और सुरक्षित प्लेटफॉर्म Platinumlist.net है। यही एकमात्र आधिकारिक वेबसाइट है जहां से फैंस असली और वैलिड टिकट खरीद सकते हैं। फिजिकल टिकट्स की सेल भी UAE में शुरू हो चुकी है, जो दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम और शेख जायद स्टेडियम के बॉक्स ऑफिस से खरीदी जा सकती हैं।

Online booking process

  • Platinumlist.net वेबसाइट पर जाएं।
  • सर्च बार में “Asia Cup 2025” टाइप करें।
  • India vs Pakistan Final मैच और स्टेडियम सेलेक्ट करें।
  • नीचे उपलब्ध कैटेगरी से सीट चुनें। आप इंटरएक्टिव स्टेडियम मैप के जरिए अपनी पसंद की जगह पर भी सीट चुन सकते हैं।
  • अब पेमेंट करें। इसके लिए चुनिंदा डेबिट/क्रेडिट कार्ड, Apple Pay, Google Pay, PayPal और UAE के लोकल पेमेंट ऑप्शंस मौजूद हैं।
  • पेमेंट के बाद ई-टिकट सीधे आपके ईमेल और WhatsApp पर आ जाएगा। एंट्री के लिए स्टेडियम गेट पर बस स्कैन करना होगा।

Advertisement

India vs Pakistan Asia Cup 2025 Final: Ticket prices and Package

इस समय कुछ ही कैटेगरी के टिकट उपलब्ध हैं:

Premium
Adult: 750 AED
Child (4-10 years): 25 AED

Pavilion East
Adult: 900 AED
Child: Sold Out

Pavilion West
Adult: 900 AED
Child: 25 AED

Advertisement

VIP Suite (Hospitality Experience)
West 11: 11,000 AED (All Ages)
West 12: 11,000 AED (All Ages)

The Grand Lounge - Hospitality
3,500 AED (All Ages)

Advertisement

Boundary Lounge - Hospitality
6,000 AED (All Ages)

इंडिया और पाकिस्तान का यह फाइनल क्रिकेट फैंस के लिए किसी त्यौहार से कम नहीं है। टिकट्स की डिमांड बहुत ज्यादा है, इसलिए अगर आप इस रोमांचक मैच का लाइव अनुभव लेना चाहते हैं, तो आपको सीट जल्द से जल्द बुक करनी होगी।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  2. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  3. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  4. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  5. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  2. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  3. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  4. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  5. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  6. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  7. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  8. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  9. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  10. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.