India vs England 4th Test Match Live: भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट मैच अब से कुछ ही देर में, ऐसे देखें लाइव

India vs England 4th Test Match Live: TV पर मैच Sony Sports Network (Sony Ten 1, Ten 3 Hindi, Ten 4 Tamil/Telugu, Ten 5) पर लाइव देखा जा सकता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 23 जुलाई 2025 14:05 IST
ख़ास बातें
  • इंग्लैंड vs भारत 4th टेस्ट आज से मैनचेस्टर में शुरू होगा
  • मैच दोपहर 3:30 बजे IST से Sony Sports और JioCinema पर लाइव दिखेगा
  • भारत की टीम में शुभमन गिल कप्तान, इंजरी के कारण कुछ बदलाव होने के चांस

India vs England 4th Test Match Live: ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर पर खेला जाएगा मैच

Photo Credit: JioHotstar

दुनिया की दो सबसे बड़ी क्रिकेट टीमों के बीच इंग्लैंड और भारत की पांच मैचों की टेस्ट सीरीज अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर आज से शुरू हो रहे चौथे टेस्ट में भारत के पास सीरीज बराबर करने का आखिरी मौका है, जबकि इंग्लैंड इसे अपने नाम करने के इरादे से उतरेगा। पिछली बार भारत ने इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज 2007 में जीती थी और फिलहाल 2-1 से पीछे चल रही युवा टीम इंडिया के लिए यह मैच ‘करो या मरो' जैसा है। बारिश की संभावनाओं और चोटिल खिलाड़ियों के चलते मुकाबले का रोमांच और भी बढ़ जाएगा। हम यहां आपको इस मैच से जुड़ी सभी अहम डिटेल्स दे रहे हैं।

India vs England 4th Test Match Live: कब, कहां और कितने बजे से?

मैच: इंग्लैंड vs भारत, चौथा टेस्ट
वेन्यू: ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर
तारीख: 23-27 जुलाई 2025
टॉस: दोपहर 3:00 बजे (भारतीय समय)
शुरुआत: दोपहर 3:30 बजे (IST)
मौसम: पांचों दिनों में बारिश का अलर्ट है, पिच पर शुरुआती मदद सीमर्स को मिल सकती है।

Advertisement

India vs England 4th Test Match Live: कहां देखें लाइव?

TV पर: Sony Sports Network (Sony Ten 1, Ten 3 Hindi, Ten 4 Tamil/Telugu, Ten 5)
मोबाइल व लैपटॉप: JioCinema (फ्री स्ट्रीमिंग, इंडियन नंबर से लॉग-इन जरूरी) और JioHotstar (सब्सक्रिप्शन के साथ सभी डिवाइसेज पर)
इंटरनेट: SonyLiv या JioCinema की वेबसाइट/एप्लिकेशन पर सीधे देखें

India vs England 4th Test Match Live: संभावित Playing XI

भारत (India)
शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, करुण नायर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/उपकप्तान), रविंद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, अंशुल कम्बोज (संभावित डेब्यू)

Advertisement

इंग्लैंड (England)
जैक क्राउली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), लियाम डॉसन, क्रिस वोक्स, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर

भारत यह मुकाबला हारा तो इंग्लैंड सीरीज अपने नाम कर लेगा। टीम इंडिया प्लेइंग इलेवन में कई बदलावों के बावजूद पूरी ताकत के साथ उतरने को तैयार है। मैनचेस्टर की कंडीशन्स में बारिश और सीमिंग पिच दोनों टीमें को चौंका सकते हैं, वहीं इंग्लैंड अपनी घरेलू बढ़त भुनाने की कोशिश करेगा।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ने टीज किया धांसू कैमरा फोन! लौट रहा Nokia PureView?
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में BYD के EVs की सेल्स 20,000 यूनिट्स से पार, Atto 3, Sealion 7 की ज्यादा डिमांड 
  2. 7000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले वाला टैबलेट Blackview Zeno 3 हुआ लॉन्च, जानें खास बातें
  3. HMD ने टीज किया धांसू कैमरा फोन! लौट रहा Nokia PureView?
  4. Xiaomi 18 Max में हो सकती है 8000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिप!
  5. 380 दिनों तक 760GB डेटा, ₹1 लाख का इंश्योरेंस, BSNL का नया धमाका प्लान!
  6. Huawei OSTA O1 Pro हुआ लॉन्च, 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ
  7. सावधान! हैकर नए तरीके से कर रहे स्कैम, ऐसे करें बचाव
  8. ₹5250 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Nvidia और AMD को ट्रंप सरकार से मिला था चीन को लाखों AI चिप्स के एक्सपोर्ट का अप्रूवल
  10. भारत में एक्सक्लूसिव रेड कलर में लॉन्च हो सकता है Vivo V80 FE
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.