79th Independence Day: सुबह 7:30 बजे शुरू होगा समारोह, मोबाइल, टीवी, लैपटॉप पर ऐसे देखें LIVE

Independence Day 2025: 15 अगस्त को पीएम मोदी लाल किले से 12वीं बार राष्ट्र को संबोधित करेंगे। जानें टीवी, मोबाइल और ऑनलाइन पर स्वतंत्रता दिवस समारोह देखने का तरीका।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 14 अगस्त 2025 19:49 IST
ख़ास बातें
  • 15 अगस्त को लाल किले से पीएम मोदी का 12वां संबोधन
  • NDTV, DD National, DD News और PIB पर लाइव कवरेज
  • मोबाइल ऐप और वेबसाइट पर भी उपलब्ध होगी लाइव स्ट्रीम

Independence Day 2025: Narendra Modi ऐप, Prasar Bharati ऐप और NewsOnAir/Waves ऐप पर भी होगा लाइव

Independence Day 2025: 15 अगस्त को भारत अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है। इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) एक बार फिर लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित (PM Modi Speech) करेंगे। यह लगातार 12वां साल होगा जब पीएम मोदी स्वतंत्रता दिवस पर भाषण देंगे। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह करीब 7:30 बजे होगी, जिसमें सबसे पहले विशिष्ट अतिथि शुभकामनाएं देंगे, फिर 21 तोपों की सलामी और राष्ट्रगान होगा। अगर आप इस पूरे समारोह और प्रधानमंत्री का संबोधन लाइव (PM Modi Independence Day 2025 Speech Live) देखना चाहते हैं, तो इसके कई आसान तरीके हैं । आप इसे टीवी, मोबाइल ऐप या ऑनलाइन स्ट्रीमिंग के जरिए कहीं भी और कभी भी ऑनलाइन लाइव देख सकते हैं।

Independence Day 2025: How to Watch Live?

स्वतंत्रता दिवस समारोह और पीएम मोदी का भाषण TV पर लाइव देखने के लिए आप NDTV.in / NDTV.com या दूरदर्शन के DD National चैनल को ट्यून कर सकते हैं। यह Tata Sky पर चैनल नंबर 114, Sun Direct पर 310, Videocon D2H पर 127 और Airtel DTH पर चैनल नंबर 136 पर उपलब्ध है।

Advertisement

अगर आप फोन, टैबलेट या लैपटॉप पर देखना चाहते हैं, तो NDTV या DD News 24x7 का आधिकारिक YouTube चैनल सबसे आसान ऑप्शन है। इसके अलावा, प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) का YouTube चैनल भी प्रधानमंत्री के भाषण और पूरे समारोह का लाइव प्रसारण करेगा।

पीएम मोदी का भाषण लाइव देखने के लिए Narendra Modi ऐप, Prasar Bharati ऐप और NewsOnAir/Waves ऐप भी इस्तेमाल किए जा सकते हैं। ये ऐप्स Android और iOS दोनों पर उपलब्ध हैं।

अगर आप वेब ब्राउजर पर देखना पसंद करते हैं, तो प्रसार भारती की ऑफिशियल वेबसाइट prasarbharati.gov.in/live-tv पर जाकर सीधे लाइव टीवी स्ट्रीम देखा जा सकता है।

Advertisement

इस साल भारत कौन सा स्वतंत्रता दिवस मना रहा है?

इस साल भारत अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है।

पीएम मोदी का भाषण लाल किले से कितनी बार हो चुका है?

इस बार प्रधानमंत्री मोदी 12वीं बार लाल किले से राष्ट्र को संबोधित करेंगे।

स्वतंत्रता दिवस का लाइव टीवी पर कहां देखें?

इसे NDTV India / NDTV 24x7 के साथ DD National और DD News चैनल पर लाइव देखा जा सकता है।

Advertisement

पीएम मोदी का भाषण ऑनलाइन कहां स्ट्रीम होगा?

लाइव स्ट्रीम NDTV, DD News 24x7 और प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) के यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध होगी।

मोबाइल ऐप पर भाषण कैसे देखें?

आप Narendra Modi ऐप, Prasar Bharti ऐप या Waves ऐप पर भाषण लाइव देख सकते हैं।

वेबसाइट पर लाइव देखने का तरीका क्या है?

आप प्रसार भारती की आधिकारिक वेबसाइट prasarbharati.gov.in/live-tv पर जाकर लाइव कवरेज देख सकते हैं।

Advertisement

पीएम मोदी के भाषण का समय क्या है?

समारोह की शुरुआत सुबह 7:30 बजे होगी और इसके बाद पीएम मोदी का भाषण शुरू होगा।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्टफोन का मजा
  2. Apple के फोल्डेबल आईफोन में नहीं मिलेगा Face ID?, iPhone 18 Pro के मुकाबले ये फीचर्स भी होंगे गायब
  3. Aadhaar में नाम बदलना हुआ आसान, अलग स्थिति के लिए चाहिए होंगे ये दस्तावेज
  4. आज रात Apple करेगा बड़ा धमाका! 3 नए iPhone समेत कई प्रोडक्ट्स हो सकते हैं लॉन्च
  5. Sony ने नए हेडफोन किए लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, बाहर का शोर भी नहीं देगा सुनाई
  6. Apple Event शुरू होने में बस कुछ घंटे बाकी! आज रात लॉन्च होंगे ये नए iPhone और गैजेट्स
  7. Oppo A7 Pro हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें सबकुछ
  8. iPhone 18 Pro की कीमत कितनी हो सकती है? भारत में खरीदने के लिए कितना पैसा रखना होगा
  9. Apple का पहला Foldable iPhone आज हो सकता है लॉन्च! कितनी होगी कीमत और क्या होंगे फीचर्स?
  10. Apple Event 2026 आज कितने बजे शुरू होगा? भारत में LIVE कैसे देखें, यहां जानें पूरी डिटेल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.