Ind vs Aus का सेमीफाइनल मुकाबला आज, ऐसे देखें ICC Champions Trophy लाइव मैच

आज भारतीय क्रिकेट टीम का मुकाबला सेमी फाइनल मैच के लिए ऑस्ट्रेलियन क्रिकेट टीम से होने वाला है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 4 मार्च 2025 11:09 IST
ख़ास बातें
  • भारत का मुकाबला सेमी फाइनल मैच के लिए ऑस्ट्रेलिया से होने वाला है।
  • Ind vs Aus सेमीफाइनल मैच आज यानी कि 4 मार्च को होगा।
  • Ind vs Aus सेमीफाइनल मैच Jio hotstar ऐप पर लाइव प्रसारित होगा।
आज भारतीय क्रिकेट टीम का मुकाबला सेमी फाइनल मैच के लिए ऑस्ट्रेलियन क्रिकेट टीम से होने वाला है। आज के मैच से तय होगा कि दोनों में से कौन सी टीम ICC Champions Trophy के फाइनल में अपनी जगह बनाएगी। भारत ने पिछले मैच में न्यूजीलैंड को हराया था और अब तक भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में अजय है। यहां हम आपको बता रहे हैं कि दोनों टीम के प्लेयर्स कौन-कौन होंगे, यह मैच कब और कहां लाइव प्रसारित किया जाएगा।

अब तक ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय टीम को 2011 में आईसीसी टूर्नामेंट नॉकआउट मैच में हराया था। इसके बाद से भारतीय टीम 2015 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल, वनडे वर्ल्ड कप 2023 फाइनल और 2023 में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया टीम से हारी थी।
Advertisement

कब होगा मैच
Ind vs Aus: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया का सेमीफाइनल मैच आज यानी कि 4 मार्च को दोपहर 2:30 से शुरू होगा। जबकि टॉस 2 बजे होगा।
Advertisement

कहां होगा मैच
आज 4 मार्च को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला UAE के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में आयोजित होने वाला है। 
Advertisement

कहां देखें सकते हैं लाइव प्रसारण
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ICC Champions Trophy 2025 का सेमीफाइनल मैच स्टार स्पोर्ट्स और नेटवर्क 18 चैनल पर लाइव टेलीकास्ट होगा। वहीं ओटीटी के जरिए Jio HotStar ऐप पर लाइव स्ट्रीमिंग होगी।
Advertisement

टीमों का स्क्वॉड:

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, ऋषभ पंत, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, रवींद्र जडेजा और वरुण चक्रवर्ती शामिल हैं। 
Advertisement

ऑस्ट्रेलिया: स्टीव स्मिथ (कप्तान), सीन एबॉट, एलेक्स कैरी, बेन ड्वारशुइस, नाथन एलिस, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, आरोन हार्डी, ट्रैविस हेड, जोश इंगलिस, स्पेंसर जॉनसन, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, तनवीर सांघा, एडम जम्पा और कूपर कोनोली शामिल हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  4. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  5. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  6. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  2. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  3. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  4. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  5. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  6. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  7. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  9. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  10. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.