100W साउंड आउटपुट, LED सिंक लाइट फीचर वाले Inbase पार्टी स्पीकर्स भारत में हुए लॉन्च, जानें कीमत

Inbase ने Boom Party 210 और 110 को एक ही इंट्रोडक्टरी प्राइस यानी 9,499 रुपये में उपलब्ध कराया है।

विज्ञापन
अपडेटेड: 21 अगस्त 2025 16:43 IST
ख़ास बातें
  • Inbase ने Boom Party 210 और 110 स्पीकर्स किए लॉन्च
  • 100W दमदार साउंड और 8 घंटे तक का प्ले टाइम
  • प्राइस 9,499 रुपये, Amazon, Flipkart और ऑफलाइन स्टोर्स पर उपलब्ध

स्पीकर्स के डिजाइन में LED Sense Light फीचर भी दिया गया है

Photo Credit: Inbase

Inbase Technologies ने अपने पार्टी स्पीकर लाइनअप को एक्सपैंड करते हुए नए Boom Party 210 और Boom Party 110 स्पीकर्स लॉन्च कर दिए हैं। कंपनी का दावा है कि ये दोनों स्पीकर्स 100W का पावरफुल और बेस-हेवी साउंड आउटपुट देते हैं, जो किसी भी पार्टी या म्यूजिक सेशन का माहौल बना सकते हैं। इनमें 8 घंटे तक का बैकअप दिया गया है और दोनों मॉडल्स के साथ वायरलेस कराओके माइक्रोफोन, रिमोट कंट्रोल और डेडिकेटेड गिटार पोर्ट भी शामिल है।

Inbase ने Boom Party 210 और 110 को एक ही इंट्रोडक्टरी प्राइस यानी 9,499 रुपये में उपलब्ध कराया है। यूजर्स इन स्पीकर्स को Amazon, Flipkart और कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट से खरीद सकते हैं। इसके अलावा ये ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर भी मौजूद रहेंगे। दोनों मॉडल्स को ट्रॉली-स्टाइल डिजाइन के साथ पेश किया गया है जिसमें व्हील्स और पुल हैंडल मौजूद है, ताकि इन्हें आसानी से कहीं भी कैरी किया जा सके।

Advertisement

स्पीकर्स के डिजाइन में LED Sense Light फीचर भी दिया गया है, जो म्यूजिक बीट्स के साथ सिंक होकर पार्टी मूड को और ज्यादा हाई कर सकता है। कंपनी का कहना है कि उसने खासतौर पर कराओके लवर्स को ध्यान में रखते हुए इस लाइनअप को डिजाइन किया है। इसमें दिए गए दो वायरलेस माइक के साथ डुएट परफॉर्मेंस की जा सकती है। माइक्रोफोन के लिए वॉल्यूम और इफेक्ट्स कंट्रोल भी दिए गए हैं। इसके अलावा गिटार प्लग-इन के लिए एक डेडिकेटेड पोर्ट मौजूद है, जिसमें बेस, इको और वॉल्यूम एडजस्टमेंट की सुविधा मिलती है।

कनेक्टिविटी के मामले में Boom Party 210 और 110 में Bluetooth, AUX, USB, SD कार्ड और FM रेडियो सपोर्ट दिया गया है। साथ ही, रिमोट कंट्रोल से इन्हें दूर से ऑपरेट किया जा सकता है। स्पीकर्स में प्री-ट्यूनड EQ मोड्स भी मौजूद हैं।

Inbase Boom Party 210 और 110 स्पीकर्स की कीमत क्या है?

दोनों मॉडल्स का इंट्रोडक्टरी प्राइस 9,499 रुपये रखा गया है।

Advertisement

ये स्पीकर्स कहां से खरीदे जा सकते हैं?

Amazon, Flipkart, Inbase की ऑफिशियल वेबसाइट और सभी बड़े ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स से खरीदे जा सकते हैं।

बैटरी बैकअप कितना मिलता है?

Boom Party 210 और 110 स्पीकर्स एक बार चार्ज करने पर 8 घंटे तक का प्ले टाइम देने का दावा करते हैं।

क्या इसमें कराओके सपोर्ट है?

हां, इसमें दो वायरलेस माइक्रोफोन और कराओके मोड दिया गया है, जिससे डुएट भी आसानी से गाया जा सकता है।

Advertisement

क्या गिटार कनेक्ट किया जा सकता है?

हां, इसमें डेडिकेटेड गिटार पोर्ट है जिसमें बेस, इको और वॉल्यूम कंट्रोल के साथ हाई-क्वालिटी आउटपुट मिलता है।

कौन-कौन से कनेक्टिविटी ऑप्शन मिलते हैं?

Bluetooth, AUX, USB, SD कार्ड और FM रेडियो सपोर्ट शामिल है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Inbase, Inbase Speakers, Inbase Party Speakers
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  2. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  3. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  4. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  2. Vinfast ने VF MPV के प्राइस में 4 लाख रुपये की कटौती, जानें नया प्राइस, फीचर्स
  3. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  4. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  5. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
  6. Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप
  7. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  8. दीपिंद्र गोयल के Temple को बता दिया 'स्कैम', छिड़ी नई बहस
  9. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  10. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.