IBM ने डुअल जॉब करने वाले एंप्लॉयीज को दी सुधरने की नसीहत

बहुत सी कंपनियों ने महामारी के दौरान एंप्लॉयीज को वर्क फ्रॉम होम की सुविधा दी थी। इसका फायदा उठाकर लोगों ने दूसरी जॉब या प्रोजेक्ट शुरू कर दिए थे

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 26 अक्टूबर 2022 21:01 IST
ख़ास बातें
  • एक कंपनी में रहते हुए दूसरी जॉब करने को 'मूनलाइटिंग' कहा जाता है
  • कुछ IT कंपनियों ने डुअल जॉब वाले एंप्लॉयीज के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है
  • पिछले सप्ताह TCS ने कहा था कि इस मुद्दे से अलग तरीके से निपटना होगा

कंपनी ने एंप्लॉयीज को बताया है कि यह उनके एंप्लॉयमेंट कॉन्ट्रैक्ट के खिलाफ है

पिछले कुछ महीनों में IT सेक्टर में डुअल जॉब करने वाले एंप्लॉयीज का एक बड़ा मुद्दा बना है। इसे लेकर भारत की सबसे बड़ी IT सर्विसेज कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने हाल ही में अपने एंप्लॉयीज को सतर्क किया था। इस सेक्टर की बड़ी ग्लोबल कंपनियों में शामिल IBM ने भी कंपनी में रहते हुए दूसरी जॉब या किसी प्रोजेक्ट पर काम करने वाले एंप्लॉयीज को चेतावनी दी है। डुअल जॉब करने को 'मूनलाइटिंग' कहा जाता है। 

बहुत सी कंपनियों ने महामारी के दौरान एंप्लॉयीज को वर्क फ्रॉम होम की सुविधा दी थी। इसका फायदा उठाकर लोगों ने दूसरी जॉब या प्रोजेक्ट शुरू कर दिए थे। IBM ने एंप्लॉयीज को बताया है कि वे दूसरी जॉब या किसी प्रोजेक्ट से नहीं जुड़ सकते क्योंकि यह कंपनी के साथ उनके कॉन्ट्रैक्ट के खिलाफ है। कंपनी के हेड (भारत और दक्षिण एशिया), Sandip Patel ने एंप्लॉयीज से कहा है, "दूसरी जॉब फुल टाइम, पार्ट टाइम या कॉन्ट्रैक्ट पर हो सकती है लेकिन यह एंप्लॉयमेंट के दायित्वों और IBM के हित के खिलाफ है।" कुछ IT कंपनियों ने डुअल जॉब करने वाले एंप्लॉयीज को टर्मिनेट करने जैसी सख्त कार्रवाई भी की है।  

पिछले सप्ताह TCS ने कहा था कि मूनलाइटिंग के खिलाफ कार्रवाई से किसी व्यक्ति के करियर का नुकसान हो सकता है और इस वजह से इस मुद्दे के साथ निपटने के लिए कुछ सहानुभूति दिखाना महत्वपूर्ण है। कंपनी ने बताया था कि ऐसा करने वाले एंप्लॉयीज के खिलाफ कार्रवाई करने से कंपनी को कोई चीज नहीं रोकती क्योंकि इसे सर्विस एग्रीमेंट में स्पष्ट किया है। TCS के क्लाइंट्स में बड़ी ग्लोबल कंपनियां शामिल हैं और इस तरह की एक्टिविटी की मंजूरी नहीं दी जा सकती क्योंकि डेटा को सुरक्षित रखना होता है। TCS के पास छह लाख से अधिक एंप्लॉयीज हैं और कंपनी ने इस वर्ष लगभग 1.35 लाख फ्रेशर्स को हायर किया है। 

इससे पहले TCS ने अपने एंप्लॉयीज को सप्ताह में कम से कम तीन दिन ऑफिस से काम करने के लिए कहा था। TCS ने एंप्लॉयीज को भेजी ईमेल में बताया था कि उन्हें अपने सुपरवाइजर की ओर से बनाए गए रोस्टर के अनुसार एक सप्ताह में तीन दिन ऑफिस से काम करना होगा। इसका उल्लंघन करने वाले एंप्लॉयीज के खिलााफ कंपनी की ओर से कार्रवाई की जा सकती है।  
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  4. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  3. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  4. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  5. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  6. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  7. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  8. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  10. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.