Hyundai ने फरवरी में बेची 60501 कारें, Creta ने बनाया बिक्री का रिकॉर्ड

Hyundai Motor India ने फरवरी 2024 में 60,501 यूनिट्स की बिक्री की है। इसमें से घरेलू बिक्री 50,201 यूनिट्स की हुई जो कि बीते साल की तुलना में 6.8 प्रतिशत ज्यादा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 6 मार्च 2024 10:45 IST
ख़ास बातें
  • Hyundai Motor India ने फरवरी 2024 में 60,501 यूनिट्स की बिक्री की है।
  • 2024 Creta की लॉन्च होने के बाद महीने में 15,276 यूनिट्स की बिक्री हुई।
  • Hyundai Motor India ने 10,300 यूनिट्स का निर्यात किया है।

Hyundai Creta में पेट्रोल और डीजल इंजन ऑप्शन हैं।

Photo Credit: Hyundai

Hyundai Motor India ने फरवरी 2024 में 60,501 यूनिट्स की बिक्री की है। इसमें से घरेलू बिक्री 50,201 यूनिट्स की हुई जो कि बीते साल की तुलना में 6.8 प्रतिशत ज्यादा है। दूसरी ओर 10,300 यूनिट्स का निर्यात हुआ। यहां हम आपको Hyundai की कारों की बिक्री के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Hyundai ने की सबसे ज्यादा SUV की बिक्री


Advertisement
ध्यान देने वाली बात यह है कि 2024 Creta के लॉन्च होने के बाद पहले पूरे महीने में एसयूवी ने 15,276 यूनिट्स की बिक्री की है, जो 2015 में शुरुआत के बाद से Creta मॉडल के लिए सबसे ज्यादा बिक्री है। Hyundai इंडिया के सीओओ तरुण गर्ग ने कंपनी के कुल बिक्री परफॉर्मेंस में एसयूवी सेगमेंट के ज्यादा योगदान पर प्रकाश डाला। भारत में इंडस्ट्री की औसत 52 प्रतिशत एसयूवी बिक्री के मुकाबले हुंडई ने इस वित्तीय वर्ष में 67 प्रतिशत एसयूवी की बिक्री की है। पिछले दो महीनों में एसयूवी ने हुंडई की बिक्री का 64 प्रतिशत हिस्सा लिया है, जिससे इसकी लोकप्रियता का पता चलता है।

HMSI के लिए एसयूवी ने इस वित्तीय वर्ष में 67 प्रतिशत योगदान किया जो कि इंडस्ट्री के औसत 52 प्रतिशत से काफी ज्यादा है। कंपनी इसी तर्ज पर आगे बढ़ना चाहती है, जिसका साल के आखिर तक 65 प्रतिशत एसयूवी बिक्री का लक्ष्य है। फरवरी में पहली बार ग्रामीण बिक्री 20 प्रतिशत को पार करने के साथ HMIL शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के बीच संतुलित बिक्री अनुभव कर रहा है। 
Advertisement

HMIL का लक्ष्य प्रोडक्शन कैपेसिटी का विस्तार करने का प्लान बनाने के साथ बढ़ती मांग को पूरा करना है। बीते 5 महीनों में 85 हजार से 1 लाख यूनिट्स के बुकिंग बैकलॉग के साथ Hyundai के पुणे प्लांट में 1.5 लाख यूनिट्स को जोड़ने की उम्मीद है, जिससे मिड टर्म में कुल कैपेसिटी 10 लाख यूनिट्स तक पहुंच जाएगी। इसके अलावा HMIL कई शहरों में 11 अल्ट्रा-फास्ट चार्जर इंस्टॉल करने जैसी पहल के साथ इलेक्ट्रिक वाहन सेगमेंट में ग्रोथ कर रहा है और 2024 में 10 और स्थानों पर विस्तार करने का प्लान बना रहा है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  2. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  4. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  5. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.