Hyundai ने भारत में दिखाई अपनी प्रीमियम इलेक्ट्रिक कार, सिंगल चार्ज में चलती है 460 किलोमीटर

Ioniq 5 इलेक्ट्रिक लाइनअप में कंपनी की सबसे प्रीमियम कार है। यह न केवल देखने में आधुनिक और खूबसूरत लगती है, बल्कि इसकी पावर आपको यह महसूस नहीं होने देगी कि यह एक इलेक्ट्रिक कार है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 28 जुलाई 2021 16:21 IST
ख़ास बातें
  • Hyundai ने गुरुग्राम में खोला अपना हेडक्वार्टर
  • उद्घाटन समारोह में दिखाई अपनी ioniq 5 इलेक्ट्रिक कार
  • 460KM की रेंज और 0-100Kmph मात्र 5.2 सेकंड में पकड़ने जैसी खूबियां शामिल

Ioniq 5 सिंगल चार्ज में लगभग 460 किलोमीटर भाग सकती है

दक्षिण कोरियाई वाहन निर्माता कंपनी Hyundai ने मंगलवार को हरियाणा के टेक्नोलॉजी हब कहे जाने वाले गुरुग्राम (Gurugram) में अपने नए मुख्यालय (Headquarter) का उद्घाटन किया। कंपनी के नए मुख्यालय के उद्घाटन समारोह में राज्य के मुख्यमंत्री समेत कई वीआईपी मौजूद थे। इनके अलावा, कार प्रेमियों के लिए कंपनी ने अपने कई नए मॉडल्स को भी शोकेस किया था। इनमें से एक ग्लोबल मार्केट में तेज़ी से लोकप्रियता बटोर रही Ioniq 5 इलेक्टिक कार भी थी। बता दें कि यह एक हाइड्रोजन फ्यूल-सेल SUV है, जिसे ग्लोबल मार्केट में Tesla की Model 3 के प्रतिद्वंदी के रूप में देखा जाता है। 

Ioniq 5 इलेक्ट्रिक लाइनअप में कंपनी की सबसे प्रीमियम कार है। यह न केवल देखने में आधुनिक और खूबसूरत लगती है, बल्कि इसकी पावर आपको यह महसूस नहीं होने देगी कि यह एक इलेक्ट्रिक कार है। कंपनी ने इस कार में 77.4kWh क्षमता का बैटरी पैक दिया है, जिसे लेकर कंपनी का दावा है कि यह सिंगल चार्ज में 460 किलोमीटर तक रेंज निकाल सकती है। इसकी एक अन्य खासियत इसकी चार्जिंग क्षमता है। कंपनी का दावा है कि इस कार को 10 से 80 प्रतिशत तक मात्र 18 मिनट में चार्ज किया जा सकता है और मात्र 5 मिनट की चार्जिंग इस इलेक्ट्रिक कार को 100 किलोमीटर तक दौड़ा सकती है। निश्चित तौर पर ये प्रभावशाली आंकड़े हैं।
 

केवल रेंज ही नहीं, इसकी पावर भी प्रभावित करती है। Hyundai Ioniq 5 क्रॉसओवर में दो ट्रिम मिलते हैं। सिंगल मोटर ट्रिम 225 hp और 258 lb-ft का मैक्स टार्क जनरेट करता है और कंपनी का दावा है कि यह कार को 7.4 सेकंड में 0-100 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार पकड़ने में मदद करता है। एक ऑल-व्हील ड्राइव ट्रिम भी है, जो डुअल-मोटर सेटअप के साथ आता है। यह ट्रिम 302 hp और 446 lb-ft का आउटपुट जनरेट करता है और 0-100 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार मात्र 5.2 सेकंड में पकड़ सकता है। इसके टॉप ट्रिम की टॉप स्पीड 185 किलोमीटर प्रतिघंटा होगी।
 

कार के अन्य आकर्षक फीचर्स की बात करें, तो इसमें 12 इंच का ट्चस्क्रिन सिस्टम मिलता है और गियर सेलेक्टर को स्टीयरिंग व्हील के पीछे दिया गया है। इस क्रॉसओवर मॉडल में कंपनी ने पॉप अप डोर हैंडल्स, विशाल ब्लैक रूफ और 20 इंच के खूबसूरत एलॉय व्हील दिए हैं। । 
Advertisement

हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड के एमडी और सीईओ Seon Seob Kim का कहना है कि इलेक्ट्रिक मोबिलिटी में वर्तमान में टू-व्हीलर और थ्री-व्हीलर गाड़ियों की मांग ज्यादा है और कंपनी अभी फोर-व्हीलर सेग्मेंट में इस कार को भारत में उतारने पर अभी अध्यन कर रही है। ग्राहकों की मांग और सरकार द्वारा उपलब्ध कराए जाने वाले सहयोग के हिसाब से Ioniq 5 और अन्य इलेक्ट्रिक कारों को भारत लाने पर विचार किया जाएगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  4. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.