• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • Hyundai Ioniq 9: 600 Km रेंज, सुपर फास्ट चार्जिंग और घूमने वाली सीटों के साथ पेश हुई हुंडई की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक SUV

Hyundai Ioniq 9: 600 Km रेंज, सुपर फास्ट चार्जिंग और घूमने वाली सीटों के साथ पेश हुई हुंडई की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक SUV

Hyundai Ioniq 9 को दुनिया के सामने पेश कर दिया गया है। Hyundai का प्लान कार को क्पहले दक्षिण कोरिया और अगले साल की दूसरी छमाही में अमेरिका में लॉन्च करने की योगना है।

Hyundai Ioniq 9: 600 Km रेंज, सुपर फास्ट चार्जिंग और घूमने वाली सीटों के साथ पेश हुई हुंडई की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक SUV

Photo Credit: Hyundai

ख़ास बातें
  • इसका व्हीलबेस 3,130 mm है
  • तीसरी पंक्ति की सीटों को फ्लैट मोड़ा जाता है, तो बूट 1,323 लीटर होता है
  • 350 किलोवाट चार्जर के साथ केवल 24 मिनट में 10 से 80% तक चार्ज हो सकती है
विज्ञापन
Hyundai Ioniq 9 को गुरुवार, 21 नवंबर को लॉस एंजिल्स के गोल्डस्टीन हाउस में एक इवेंट में लॉन्च किया गया। पहले साउथ कोरिया में और अगले साल की दूसरी छमाही में अमेरिका में लॉन्च वाली Ioniq 9 थ्री-रो ऑल-इलेक्ट्रिक SUV है। वर्तमान में कंपनी के पोर्टफोलियो में तीन Ioniq कार हैं और 3130 mm व्हीलबेस के साथ Ioniq 9 इनमें सबसे लंबी SUV है। इसमें 110.3kWh का विशाल बैटरी पैक मिलता है, जो Hyundai के दावे अनुसार, फुल चार्ज पर कार को 620 km चलाने में सक्षम है। यदि इसे कंपनी द्वारा दिए जाने वाले 350 kW चार्जर से चार्ज किया जाता है तो EV 10 से 80 प्रतिशत चार्ज होने में मात्र 24 मिनट लगाएगी। यह 0 से 100 kmph केवल 5.2 सेकंड में पहुंच सकती है।

Hyundai Ioniq 9 को दुनिया के सामने पेश कर दिया गया है। Hyundai का प्लान कार को क्पहले दक्षिण कोरिया और अगले साल की दूसरी छमाही में अमेरिका में लॉन्च करने की योगना है। कार की कीमत से फिलहाल पर्दा नहीं उठाया गया है। हुंडई का लक्ष्य 2030 तक 23 नई इलेक्ट्रिक कारें पेश करना है।
 

Hyundai Ioniq 9 specifications, features

Hyundai की सभी तीन EV में Ioniq 9 सबसे बड़ी है। इसका व्हीलबेस 3,130 mm है। इलेक्ट्रिक SUV छह और सात-सीट कॉन्फिगरेशन के साथ आएगी। दूसरी और तीसरी पंक्तियों को मिलाने पर Ioniq 9 कुल 1,899 mm हेडरूम और 2,050 mm लेगरूम देती है। जब तीसरी पंक्ति की सीटों को फ्लैट मोड़ा जाता है, तो बूट 1,323 लीटर होता है। जब तीन पंक्तियां खुली होती हैं, तो यह 620 लीटर तक का बूट स्पेस प्रदान करती है। इतना ही नहीं, रियर-व्हील ड्राइव ऑप्शन में फ्रंट बूट 88 लीटर और फोर-व्हील ड्राइव ऑप्शन में 52 लीटर है।

Hyundai Ioniq 9 में 110.3kWh बैटरी पैक मिलाता है, जो लगभग 620 किमी की रेंज देने का दावा करता है। हुंडई का कहना है कि बैटरी पैक 350 किलोवाट चार्जर को सपोर्ट करता है और केवल 24 मिनट में 10 से 80 प्रतिशत तक चार्ज हो सकता है। EV व्हीकल-टू-लोड (V2L) और 400V/800V मल्टी-चार्जिंग क्षमता से लैस आता है। Hyundai Ioniq 9 को तीन वेरिएंट में पेश करेगी। लॉन्ग-रेंज रियर-व्हील ड्राइव ट्रिम रियर एक्सल पर माउंटेड 160 किलोवाट इलेक्ट्रिक मोटर और फ्रंट में 70 किलोवाट की मोटर से लैस होगा। परफॉर्मेंस ऑल-व्हील ड्राइव ट्रिम दोनों सिरों पर 160 किलोवाट मोटर से लैस होगा। यह ट्रिम केवल 5.2 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकता है, जबकि लॉन्ग रेंज AWD वेरिएंट इस स्पीड को 6.7 सेकंड में पकड़ने का दावा करता है। लॉन्ग रेंज RWD वर्जन इस काम को 9.4 सेकंड में पूरा कर सकता है।
 
Hyundai Ioniq 9 का इंटीरियर

Hyundai Ioniq 9 का इंटीरियर
Photo Credit: Hyundai


Ioniq 9 में 12 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम है जो पैनोरमिक कर्व्ड डिस्प्ले का हिस्सा है, जिसमें 12 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले भी है। यह 14 स्पीकर से लैस BOSE प्रीमियम साउंड सिस्टम और 5.1-चैनल सराउंड साउंड देता है। Ioniq 9 में एक ई-एक्टिव साउंड डिजाइन भी है जो ईवी का वर्चुअल ड्राइविंग साउंड जनरेट करने के लिए कार के साउंड सिस्टम का यूज करता है।
 
Hyundai Ioniq 9 में दूसरी पंक्ति की सीटें अपनी जगह पर घूम जाती हैं

Hyundai Ioniq 9 में दूसरी पंक्ति की सीटें अपनी जगह पर घूम जाती हैं
Photo Credit: Hyundai


Ioniq 9 की दूसरी पंक्ति में घूमने वाली सीट मिलती है। जब कार पार्क होती है, तो सीटें अपने आप घूमती हैं, जिससे दूसरी और तीसरी पंक्ति के यात्री एक-दूसरे के सामने हो जाते हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone Duo को बीच से खोला, फोल्डेबल डिस्प्ले से हटाया कवर, जानें फिर क्या नजर आया?
  2. 1 जनवरी से फोन में सिम नहीं तो WhatsApp नहीं चलेगा, सिम बाइडिंग हुआ अनिवार्य, जानें क्या बदल जाएगा
  3. Honor 700 Pro का नवंबर लॉन्च लीक, 2 डिस्प्ले, 200MP कैमरा फीचर, 9000mAh बैटरी!
  4. HMD लाया सीनियर सिटिजन के लिए खास फ्लिप फोन, आइकोनिक डिजाइन और लेटेस्ट फीचर्स
  5. Oppo 22.5W Power Bank 10000 पावर बैंक लॉन्च, iPhone होगा दो बार चार्ज
  6. Amazon Great Indian Festival Reloaded: ₹9000 सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप फोन
  7. eMudhra का बड़ा फैसला, बंद करेगी ग्लोबल SSL और TLS सर्टिफिकेट बिजनेस!
  8. Oppo Find X10 vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: किस फोन में हैं ज्यादा दमदार फीचर्स
  9. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  10. ₹1800 सस्ता खरीदें Ai+ Nova 2 Power 5G फोन, 7000mAh बैटरी के साथ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »