Hyundai ने अपनी इलेक्ट्रिक कार को बदल दिया एयर प्यूरिफायर में, देखें वीडियो

Hyundai ने अपने YouTube चैनल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसका टाइटल 'Ioniq Rebirth' है। इस वीडियो के जरिए हुंडई ने साबित किया है कि उसके पास बेहद कुशल इंजीनियरों की टीम है।

Hyundai ने अपनी इलेक्ट्रिक कार को बदल दिया एयर प्यूरिफायर में, देखें वीडियो

Hyundai Ioniq 5 इलेक्ट्रिक कारों की लाइनअप में कंपनी की सबसे प्रीमियम कार है

ख़ास बातें
  • Hyundai Ioniq 5 को कंपनी ने बदला एयर प्यूरिफायर में
  • टेल लैंप, बोनट, इंफोटेनमेंट क्लस्टर समेत कई पार्ट्स को किया इस्तेमाल
  • Ioniq Rebirth टाइटल के साथ YouTube पर शेयर किया वीडियो
विज्ञापन
इंजीनियर ठान लें, तो किसी भी प्रकार की मशीन बनाना नामुमकिन नहीं है। इसका उदाहरण वाहन निर्माता कंपनी Hyundai (हुंडई) ने दिया है। Hyundai के इंजीनियर्स ने Ioniq 5 इलेक्ट्रिक कार (electric car) के प्रोटोटाइप को एक विशाल एयर प्यूरीफायर में बदल दिया। कंपनी ने बाकायदा इस प्रोसेस का एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें कंपनी की इस हाई-परफॉर्मेंस लग्ज़री इलेक्ट्रिक कार के पार्ट्स को अलग-थलग कर उसके पार्ट्स को इस्तेमाल कर एक खूबसूरत एयर प्यूरिफायर में बदलते दिखाया गया है।

दरअसल, किसी भी कार को बनाने से पहले उसके कई प्रोटोटाइप बनाए जाते हैं। इन प्रोडक्शन (उत्पादन) योग्य मॉडल तैयार होने से पहले कंपनियां कई मॉडल तैयार करती हैं, जिसकी अलग-अलग कामों के लिए टेस्टिंग की जाती है। बाद में, कंपनी के लिए इन टेस्ट मॉडल को स्क्रैप करने के अलावा कोई और चारा नहीं बचता। हालांकि, Hyundai ने अपनी Ioniq 5 इलेक्ट्रिक कार के टेस्टिंग प्रोटोटाइप मॉडल से एयर प्यूरिफायर तैयार किया है।

Hyundai ने अपने YouTube चैनल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसका टाइटल 'Ioniq Rebirth' है। इस वीडियो के जरिए हुंडई ने साबित किया है कि उसके पास बेहद कुशल इंजीनियरों की टीम है। वीडियो दिखाता है कि किस तरह इंजीनियर्स ने Ioniq 5 के प्रोटोटाइप मॉडल को डिसमेंटल किया और कार के कई हिस्सों को दोबारा इस्तेमाल करते हुए एक विशाल एयर प्यूरिफायर बना दिया, जो असल में काम भी करता है।

इसमें कार के एलईडी टेल लैंप, अलॉय व्हील, कार लोगो, बोनट, डोर पैनल, इंस्ट्रूमेंट/ इंफोटेनमेंट क्लस्टर, एयर फिल्टर, मोटर आदि जैसे कई पार्ट्स का इस्तेमाल किया गया है। वीडियो में आखिर में इसे काम करता हुआ दिखाया गया है, जिसमें यह एयर प्यूरिफायर धुएं को अंदर खींचता दिखाई दे रहा है।



निश्चित तौर पर यह एयर प्यूरिफायर मार्केट में बेचने के लिए नहीं बनाया गया है, लेकिन इससे कंपनी ने यह साफ कर दिया है कि कंपनी की इलकेट्रिक कार को रीसाइकल किया जा सकता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »