चीन ने इंसानों को छोड़ा पीछे, दुनिया में पहली बार रोबोट कर रहे बॉक्सिंग

चाइना मीडिया ग्रुप (CMG) वर्ल्ड रोबोट कॉम्पिटिशन मेचा फाइटिंग सीरीज का पहला ह्यूमनॉइड रोबोट फाइटिंग टूर्नामेंट चीन में खेला गया।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 29 मई 2025 15:04 IST
ख़ास बातें
  • पहला ह्यूमनॉइड रोबोट फाइटिंग टूर्नामेंट चीन में आयोजित हुआ।
  • लोकप्रिय Unitree Robotics कंपनी ने भी मैच में हिस्सा लिया।
  • ह्यूमनॉइड रोबोट पर बेस्ड दुनिया का पहला कॉम्बैट स्पोर्ट्स इवेंट है।

पहला ह्यूमनॉइड रोबोट फाइटिंग टूर्नामेंट चीन में ओयाजित हुआ।

Photo Credit: Youtube/Chris wabs

इंसानों की लड़ाई और स्पोर्ट्स के बारे में तो आप रोज ही सुनते हैं, लेकिन चीन अब इससे कहीं आगे बढ़कर रोबोट की फाइट करवा रहा है। जी हां चाइना मीडिया ग्रुप (CMG) वर्ल्ड रोबोट कॉम्पिटिशन मेचा फाइटिंग सीरीज का पहला ह्यूमनॉइड रोबोट फाइटिंग टूर्नामेंट चीन में शुरू हुआ। इसमें चीनी कंपनी यूनिट्री रोबोटिक्स द्वारा तैयार रोबोट के साथ-साथ कई प्रकार के कॉम्बैट स्किल से लैस रोबोट ने हिस्सा लिया। यह एक प्रकार से चीनी रोबोटिक्स फर्मों का टेक पावर प्रदर्शन रहा। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

यह मुकाबला एक ऐतिहासिक पल है, क्योंकि यह ह्यूमनॉइड रोबोट पर बेस्ड दुनिया का पहला कॉम्बैट स्पोर्ट्स इवेंट है, जो आर्टिफिशियल इंटेलीजेंट(AI) के उपयोग का बड़ा संकेत देता है। ध्यान देने वाली बात यह है कि सभी ह्यूमनॉइड बैटलबॉट को चीनी के अंदर तैयार टेक्नोलॉजी से लैस किया गया। इस मुकाबले में प्रदर्शन के साथ-साथ फाइट मैच शामिल हैं। इसमें ह्यूमनॉइड रोबोट कॉम्बैट मूव दिखाते हैं और रोबोट को रियल टाइम में एरिना में इंसानों द्वारा कंट्रोल किया जाता है।
Advertisement

चीनी में ह्यूमनॉइड रोबोट इंडस्ट्री में लोकप्रिय Unitree Robotics कंपनी ने भी मैच में हिस्सा लिया। इस इवेंट के दौरान रोबोट ने एक-एक करके और ग्रुप में अपने बॉक्सिंग का प्रदर्शन किया और अपने परफॉर्मेंस सेशन के दौरान अपने मूव्स और कैपेबिलिटीज को भी दिखाया। इस दौरान 4 मानव ऑपरेटर टीमों ने मिलकर बॉक्सिंग मैच के टूर्नामेंट स्टाइल सीरीज में फाइट करने के लिए रोबोट्स को कंट्रोल किया।

यूनिट्री रोबोटिक्स के मार्केटिंग टीम मेंबर चेन जियुन ने बताया कि "रोबोट मानव मशीन के साथ कंट्रोल से फाइट करते हैं। रोबोट ने इस दौरान डायरेक्ट पंच, हुक पंच, साइडकिक और हवाई स्पिन किक मारके दिखाई और गिरने के बाद आसानी से जमीन से उठ खड़े भी हुए। 
Advertisement

रोबोट फाइटर्स में से एक रोबोट Unitree G1 की लंबाई 1.32 मीटर और इसका वजन 35 किलोग्राम है। यह एडवांस कंप्यूटिंग पावर और स्मूथ मोशन कंट्रोल से लैस है। चेन के अनुसार, Unitree G1 को ऐसे माहौल में काम करने के लिए डिजाइन किया गया था जो इंसानों के लिए बहुत मुश्किल है और यह कॉम्पैक्ट रूप में ज्यादा लचीलापन और फुर्तीलापन दिखाता है।
Advertisement

इंडस्ट्री एक्सपर्ट ने कहा कि इस तरह की रोबोट फाइट हाई प्रेशर और तेजी से काम करने वाले वातावरण का उदाहरण प्रदान करती हैं जिससे रोबोटिक स्ट्रक्चर, मोशन कंट्रोल और एआई के फैसलने लेने की क्षमता की टेस्टिंग होती है। इस मुकाबले से धारणा बदलने के साथ कंट्रोल और एग्जीक्यूशन टेक्नोलॉजी को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। इसके साथ ही चीन के तेजी से बढ़ते रोबोटिक्स सेक्टर के लिए मुकाबले के जरिए ट्रेनिंग का निर्माण होगा।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  3. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  4. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  5. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  6. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  2. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  4. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  5. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  6. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  7. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  8. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  9. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.