Huawei ने लॉन्च किए 98-इंच साइज तक के 4 MiniLED TV, 288Hz रिफ्रेश रेट और भरपूर गेमिंग फीचर्स
Huawei ने चीन में Vision Smart Screen 6 Series स्मार्ट टीवी लॉन्च किए हैं। इस सीरीज में 65 इंच, 75 इंच, 85 इंच और 98 इंच स्क्रीन साइज के मॉडल शामिल हैं। टीवी में Super MiniLED Black Crystal डिस्प्ले, 4K रेजोल्यूशन और 288Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलता है। इसके साथ 2000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और 98 प्रतिशत DCI P3 कलर गैमट दिया गया है। स्मार्ट टीवी HarmonyOS पर चलता है और इसमें AI असिस्टेंट Xiaoyi का सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा Wi-Fi 6, HDMI 2.1 और 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।