1.05 लीटर में 100km दौड़ने वाली Huawei AITO M7 EV की फोटो हुई लीक, जानें क्या है खास

AITO M7, 5-स्पोक और 10-स्पोक व्हील ऑप्शन के साथ 6 सीटर एसयूवी होगी। कंपनी M7 के लिए ऑप्शनली अपग्रेड भी लेकर आएगी।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 21 अप्रैल 2022 10:53 IST
ख़ास बातें
  • AITO M7 मार्केट में बड़े साइज की SUV के तौर पर पेश की जाएगी।
  • Huawei, AITO सब-ब्रांड के जरिए एक नई EV लॉन्च करने का प्लान बना रही है।
  • इलेक्ट्रिक कार अब समय और वातावरण की जरूरत बनती जा रही है।

Huawei जल्द ही अपने AITO सब-ब्रांड के जरिए एक नई EV ला रही है।

Photo Credit: Huawei

इलेक्ट्रिक कार अब समय और वातावरण की जरूरत बनती जा रही है, जिसक कदर दुनिया में प्रदूषण बढ़ रहा है तो उसको देखते हुए पेट्रोल और डीजल पर चलने वाली कारों को छोड़कर अब इलेक्ट्रिक कारों पर आने के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं दिख रहा है। इसी बीच टेक्नोलॉजी कंपनी Huawei जल्द ही अपने AITO सब-ब्रांड के जरिए एक एक नई EV को मार्केट में लॉन्च करने का प्लान बना रही है। बीते साल कंपनी ने AITO M5 EV को लॉन्च किया था और उसकी सफलता के बाद अब कंपनी दूसरा कदम उठाने जा रही है। नई EV का नाम AITO A7 बताया गया था। इस इलेक्ट्रिक व्हीकल के अधिकतर स्पेसिफिकेशन बीते सप्ताह लीक हुए थे। अब इस इलेक्ट्रिक कार की लाइव फोटो भी ऑनलाइन आ गई हैं।
 

डाइमेंशन और फीचर्स


AITO M7 मार्केट में मीडियम से बड़े साइज की SUV के तौर पर पेश किया जाएगा। यह M5 में पहले से प्रदर्शित समान डिजाइन में आएगी। इस कार में फ्रंट बंपर पर पहले जैसी बड़ी एनॉरमस एयर वेंटिलेशन ग्रिल, एक स्लीक और स्ट्रेट रूफलाइन, एयरोडायनेमिक ट्रांसकुलेंट हेडलाइट्स और फुल बॉडी में क्रोम-कलर्ड ट्रिम्स आदि शामिल हैं। पुरानी लीक से व्हीकल के डाइमेंशन का पता चला है, जिसके हिसाब से कार की लंबाई 5020mm, चौड़ाई 1945mm, ऊंचाई 1775mm, व्हीलबेस 2820mm और वजन लगभग 2340 किलो है।
 

पावर और स्पेसिफिकेशन


पावर और स्पेसिफिकेशन की बात की जाए तो M5 जैसा ही AITO M7 मॉडल 1.5T रेंज एक्सटेंडर + मोटर से लैस एक एक्सटेंडिड-रेंज पावर सिस्टम से लैस रहेगा। इलेक्ट्रिक ड्राइव मोटर की रेटेड पावर/पीक पावर 72kW/200kW लिस्टेड है। अधिकतम नेट इंजन पावर 90 किलो वॉट लिस्टेड है। चीनी MIIT ने बताया कि इसमें फ्यूल की खपत 1.05L/100km है।
Advertisement

पुरानी लीक के मुताबिक, AITO M7, 5-स्पोक और 10-स्पोक व्हील ऑप्शन के साथ 6 सीटर एसयूवी होगी। कंपनी M7 के लिए ऑप्शनली अपग्रेड भी लेकर आएगी, जिसमें क्रोम ग्रेश ट्रांसलूसेंट टिंटेड विंडो, या इंक-ब्लैक ट्रांसलूसेंट टिंटेड विडों आदि शामिल होंगे। वैसे तो ऐसी अफवाह है कि AITO M7 को 2022 में ही पेश किया जा सकता है, हालांकि जब से Huawei ने मार्च 2022 में AITO M5 की डिलीवरी शुरू की है तो ऐसे उम्मीद की जा सकती है कि M7 बाद में आएगी। अगर यह अभी आती है तो यह AITO M5 की सेल्स पर बुरा प्रभाव डाल सकती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Huawei AITO M7 EV, AITO M7 EV Images, Electric Car

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  3. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  5. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  7. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  9. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  10. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  11. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  12. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  13. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  14. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  2. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  3. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  5. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  7. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  8. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  9. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  10. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.