Operation Sindoor: ब्लैकाउट होने पर ऐसे करें स्मार्टफोन का उपयोग, ध्यान रखें जरूरी बातें

भारत सरकार ने नागरिकों की सुरक्षा के लिए मॉक ड्रिल और ब्लैकआउट ड्रिल के लिए तैयार रहने के लिए कहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 9 मई 2025 20:18 IST
ख़ास बातें
  • भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है।
  • आज के दौर में फोन जीवन का अहम हिस्सा बन गया है।
  • ब्लैकआउट की स्थिति में फोन का उपयोग बहुत जरूरी होने पर ही करना है।

आज के दौर में फोन जीवन का अहम हिस्सा बन गया है।

Photo Credit: Unsplash/Dmitriy Belenovsky

भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। कश्मीर के पहलगाम में टूरिस्टों की हत्या के बाद भारत ने बदला लेते हुए पाकिस्तान में कई आतंकवादी ठिकानों पर अटैक किया था। इसके बाद लगातार दोनों देशों ने एक दूसरे पर ड्रोन और मिसाइलों से भी हमले किए। ऐसे में देश की सरकार ने नागरिकों की सुरक्षा के लिए मॉक ड्रिल और ब्लैकआउट ड्रिल के लिए तैयार रहने के लिए कहा है। कभी भी सरकार इसकी घोषणा कर सकती है और नागरिकों को अपनी सुरक्षा के लिए इसका पूर्ण रूप से पालन करना होगा। आज के समय में गैजेट्स लोगों के जीवन का अहम हिस्सा बन गए हैं तो इनके बिना रहना काफी मुश्किल है। यहां हम आपको बता रहे हैं कि ब्लैकआउट के वक्त अगर बहुत जरूरी हो तो उनका कैसे उपयोग किया जा सकता है।

आज के दौर में फोन जीवन का अहम हिस्सा बन गया है, लेकिन ब्लैकआउट जैसी स्थिति में रोशनी को बिलकुल खत्म करना होगा। स्मार्टफोन या टैबलेट या लैपटॉप जैसे डिवाइस को अपडेट के लिए उपयोग किया जा भी सकता है, लेकिन स्मार्ट टीवी या अन्य साउंड सेटअप या स्मार्टवॉच का उपयोग तो नहीं करना चाहिए।


ब्लैकआउट में स्मार्टफोन का कैसे करें उपयोग


ब्लैकआउट की स्थिति में नागरिकों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह से पावर कट कर दिया जाता है तो रोशनी नहीं होनी चाहिए। अगर आप स्मार्टफोन या टैबलेट उपयोग करने के बारे में सोच रहे हैं तो सबसे पहले उसकी ब्राइटनेस बिलकुल लो कर सकते हैं।
अगर जरूरी न हो तो आप स्मार्टफोन या टैबलेट का उपयोग बिना इंटरनेट यानी कि फ्लाइट मोड पर कर सकते हैं।
Advertisement
संघर्ष की स्थिति में सरकार की ओर से जारी किए जाने वाले अलर्ट या अपडेट भी बहुत ज्यादा जरूरी रहते हैं तो ऐसे में आप इंटरनेट का उपयोग कर सकते हैं।
स्मार्टफोन या टैबलेट जैसे डिवाइस को उपयोग करते वक्त आपको यह ध्यान देना है कि डिवाइस साइलेंट मोड या वाइब्रेशन मोड पर ही रहे, क्योंकि इस दौरान किसी भी प्रकार की आवाज से दुश्मनों को रिहायशी इलाकों की पहचान हो सकती है।

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.