IRCTC eWallet के लिए ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

आईआरसीटीसी देश के सबसे बड़े ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म में से एक है। आईआरसीटीसी के ईवॉलेट फ़ीचर के बारे में हमने आपको पिछले आर्टिकल में बताया था। आज हम आपको बताएंगे कि IRCTC eWallet के लिए किस तरह रजिस्टर किया जा सकता है। आईआरसीटीसी ईवॉलेट एक स्कीम है जिसके तहत यूज़र आईआरसीटीसी के पास पहले से पैसे जमा करा सकते हैं।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 15 जून 2017 14:31 IST
ख़ास बातें
  • आईआरसीटीसी ईवॉलेट का इस्तेमाल सिर्फ रेलवे टिकट बुक कर सकते हैं
  • हर ट्रांज़ेक्शन पर 5 रुपये चार्ज लगेगा
  • पैन या आधार कार्ड समेत दूसरी जानकारी दे वेरिफिकेशन कराना होगा
आईआरसीटीसी देश के सबसे बड़े ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म में से एक है। आईआरसीटीसी के ईवॉलेट फ़ीचर के बारे में हमने आपको पिछले आर्टिकल में बताया था। आज हम आपको बताएंगे कि IRCTC eWallet के लिए किस तरह रजिस्टर किया जा सकता है। आईआरसीटीसी ईवॉलेट एक स्कीम है जिसके तहत यूज़र आईआरसीटीसी के पास पहले से पैसे जमा करा सकते हैं। और टिकट बुक करते समय भुगतान के लिए आईआरसीटी ईवॉलेट का इस्तेमाल कर सकते हैं।

(यह भी पढ़ें: IRCTC eWallet क्या है, जानें इसके बारे में)
Advertisement

आईआरसीटीसी ईवॉलेट बनाने का तरीका
  • सबसे पहले आपको अपने मौज़ूदा आईआरसीटीसी यूज़र आईडी और पासवर्ड के साथ आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर लॉगइन करना होगा।
  • इसके बाद आईआरसीटीसी ईवॉलेट सेक्शन में दिए गए 'प्लान माय ट्रैवल' पेज में जाकर 'आईआरसीटीसी ईवॉलेट रजिस्ट्रेशन' लिंक पर क्लिक करें।
  • पैन या आधार कार्ड की डिटेल और दूसरी जानकारी देकर वेरिफिकेशन प्रक्रिया को पूरा करें।
  • वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद 50 रुपये की डिपॉज़िट शुल्क दें। शुल्क देने के लिए आप दिए गए पेमेंट विकल्प में से किसी एक को चुन सकते हैं।
  • सदस्यता शुल्क और किसी तरह की छूट के अधिकार आईआरसीटीसी के पास रहेंगे।
  • आईआरसीटीसी वॉलेट अकाउंट में न्यूनतम 100 रुपये और अधिकतम 10,000 रुपये तक का टॉप-अप किया जा सकता है।
  • इसके बाद आईआरसीटीसी ईवॉलेट के जरिए टिकट बुक कर सकते हैं। यह विकल्प दूसरे बैंकों के विकल्प के साथ टिकट बुकिंग के साथ दिखाएगा।
  • आईआरसीटीसी ईवॉलेट का इस्तेमाल सिर्फ रेलवे टिकट बुक करने के लिए किया जा सकता है।

इस तरह आप सफलतापूर्वक अपने आईआरसीटीसी वॉलेट को बना सकते हैं। आईआरसीटीसी ईवॉलेट के जरिए आप बिना परेशानी और आसान भुगतान प्रक्रिया के जरिए रेल टिकट बुक कर सकते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , IRCTC, IRCTC eWallet, IRCTC eWallet registration, eWallet
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.