Offline UPI Payment: बिना इंटरनेट भी होगी UPI पेमेंट, यहां देखें फुल गाइड

UPI का *99# फीचर आपको बिना इंटरनेट भी पेमेंट करने देता है। जानें यह कैसे काम करता है, कैसे इस्तेमाल होता है और किन स्थितियों में ऑफलाइन UPI सबसे ज्यादा मदद करता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 25 नवंबर 2025 12:57 IST
ख़ास बातें
  • बिना इंटरनेट UPI पेमेंट *99# USSD फीचर से
  • 200 रुपये प्रति ट्रांजेक्शन की सुरक्षा लिमिट
  • कीपैड फोन पर भी चलता है यह सिस्टम

Photo Credit: NPCI

UPI अब भारत में लेनदेन का सबसे आसान और तेज तरीका बन चुका है। लेकिन हर जगह 3G/4G/5G नेटवर्क मिल जाए, ऐसा जरूरी नहीं। मेट्रो के अंदर, हाइवे पर, बेसमेंट पार्किंग में या किसी भी कम नेटवर्क वाले इलाके में अक्सर लोग पेमेंट नहीं कर पाते और ऐसे समय पर “No Internet” वाली स्क्रीन काफी परेशान कर देती है। इसी समस्या को हल करने के लिए UPI में एक फीचर मौजूद है, जिसे ज्यादातर लोग जानते ही नहीं, जिसे UPI Offline Payments कहते हैं।

जैसा की नाम से पता चलता है यह आपको बिना इंटरनेट कनेक्शन के भी पेमेंट करने देता है, सिर्फ एक USSD कोड के जरिए। इस फीचर को NPCI ने खास तौर पर उन जगहों के लिए बनाया है जहां डेटा स्पीड कम होती है या नेटवर्क बार-बार ड्रॉप होता है। इसकी खासियत यह है कि यह किसी स्मार्टफोन ऐप पर निर्भर नहीं रहता, सिर्फ बेसिक मोबाइल नेटवर्क (2G सिग्नल भी चल जाएगा) काफी है।

नीचे जानिए यह फीचर कैसे काम करता है, इसे कैसे इस्तेमाल करते हैं, क्या सीमाएं हैं और किन स्थितियों में यह आपके बहुत काम आएगा।

UPI Offline Payment कैसे काम करता है?

Offline UPI असल में USSD-बेस्ड बैंकिंग है, जिसे आप मोबाइल के कीपैड से चला सकते हैं। यह आपके फोन से बैंक को एक एन्क्रिप्टेड, यानी सिक्योर सिग्नल भेजता है, जिसके लिए इंटरनेट की जरूरत नहीं होती। यह UPI PIN और बैंक अकाउंट से लिंक रहता है, इसलिए सिक्योरिटी वैसी ही रहती है जैसी एक सामान्य ऑनलाइन UPI पेमेंट में होती है।

Advertisement

UPI को Offline कैसे इस्तेमाल करें - Step-by-Step Guide

UPI ऑफलाइन पेमेंट्स के लिए सब कुछ कोड के जरिए होता है:

  • फोन में *99# डायल करें, जो UPI का USSD मेन्यू खोल देता है
  • अब यदि पैसे भेजने हैं, तो 'Send Money' वाला नंबर टाइप करें। उदाहरण के लिए यदि ये ऑप्शन पहले नंबर पर है, तो 1 डायल करें और Send पर टैप करें।
  • अब जिस नंबर या UPI ID पर भेजना है, वह डालें।
  • आप मोबाइल नंबर, UPI ID या बैंक अकाउंट + IFSC से भी पेमेंट कर सकते हैं।
  • राशि दर्ज करें।
  • जितना भेजना है, उतना अमाउंट लिखें।
  • UPI PIN डालकर ट्रांजेक्शन पूरा करें
  • ऐसा करते ही आपका ऑफलाइन UPI पेमेंट तुरंत प्रोसेस हो जाएगा।

Advertisement

Offline UPI कहां काम आता है?

  • मेट्रो, पार्किंग या बेसमेंट जैसी जगहें
  • दूर-दराज के गांव जहां 4G/5G कमजोर है
  • ट्रैवलिंग या रोड ट्रिप के दौरान
  • जब मोबाइल डेटा खत्म हो जाए
  • जब फोन में UPI ऐप लोड न हो रहा हो

क्या इसकी कोई लिमिट है?

हां। NPCI की गाइडलाइन्स के अनुसार एक ट्रांजेक्शन की लिमिट 200 रुपये और एक दिन की अधिकतम लिमिट 2,000 रुपये है। यह सुरक्षा के लिए तय की गई है, ताकि बिना इंटरनेट वाली स्थिति में भी जोखिम कम रहे।

क्या यह सभी बैंकों और मोबाइल नेटवर्क पर चलता है?

भारत के लगभग सभी बड़े बैंक इस फीचर को सपोर्ट करते हैं और यह किसी भी SIM नेटवर्क पर चल जाता है, बस 2G सिग्नल तक उपलब्ध होना चाहिए। इसके अलावा, स्मार्टफोन होना जरूरी नहीं, यह कीपैड फोन पर भी चलता है।

Advertisement

क्या यह सुरक्षित है?

हां। क्योंकि यह UPI PIN पर आधारित है और ट्रांजेक्शन बैंक सिस्टम के जरिए होता है, इसलिए यह ऑनलाइन UPI जितना ही सुरक्षित माना जाता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: UPI, offline UPI payment, Offline Payments, Banking, NPCI
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.