फिल्टर बदलने से लेकर सही प्लेसमेंट तक, इन 8 टिप्स से बढ़ जाएगी Air Purifier की क्वालिटी और लाइफ

दिल्ली समेत कई शहरों में एयर पॉल्यूशन खतरनाक स्तर पर पहुंच चुका है। ऐसे में एयर प्यूरीफायर लाइफसेवर साबित हो रहे हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसकी सही मेंटेनेंस ही तय करती है इसका असली असर? यहां जानिए जरूरी टिप्स।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 6 नवंबर 2025 16:06 IST
ख़ास बातें
  • HEPA फिल्टर को हर 3 से 6 महीने में साफ या रिप्लेस करना जरूरी है
  • यदि एयर प्यूरीफायर में प्री-फिल्टर है, तो उसे हर हफ्ते क्लीन करें
  • दीवार से कम से कम 1-2 फीट दूर रखें ताकि एयरफ्लो बाधित न हो

Photo Credit: Honeywell

दिल्ली समेत देश के कई शहरों में नवंबर के आते ही हवा की क्वालिटी एक बार फिर “खतरनाक” स्तर पर पहुंच गई है। स्मॉग, धूल और धुएं के बीच सांस लेना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में एयर प्यूरीफायर अब लग्जरी नहीं, जरूरत बन गए हैं। लेकिन क्या सिर्फ प्यूरीफायर खरीद लेना ही काफी है? नहीं। अगर इसकी मेंटेनेंस ठीक से न की जाए, तो महंगे से महंगा एयर प्यूरीफायर भी कुछ ही महीनों में बेअसर हो सकता है। इसलिए, अगर आप चाहते हैं कि घर की हवा सच में साफ रहे, तो कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना जरूरी है। आइए जानते हैं एयर प्यूरीफायर की देखभाल के टॉप टिप्स और ट्रिक्स, ताकि वो लंबे वक्त तक बेहतरीन काम करता रहे।

1. फिल्टर की सफाई या बदलना सबसे जरूरी है

एयर प्यूरीफायर का दिल उसका HEPA फिल्टर होता है, जो हवा में मौजूद 99% से ज्यादा धूल, पोलन और धुएं के कणों को रोकता है। लेकिन ये फिल्टर धीरे-धीरे जाम हो जाता है। कंपनी के मुताबिक, इसे हर 3 से 6 महीने में (यूज और एरिया के हिसाब से) साफ या रिप्लेस करना जरूरी है। अगर आप इसे अनदेखा करते हैं, तो एयरफ्लो कम हो जाएगा और मशीन पर एक्स्ट्रा लोड पड़ेगा।

Advertisement

2. प्री-फिल्टर को हफ्ते में एक बार साफ करें

कई मॉडल्स में HEPA से पहले एक प्री-फिल्टर होता है जो बड़े कणों, जैसे बाल, धूल, फाइबर को रोकता है। इसे आप खुद वैक्यूम क्लीनर या हल्के पानी से साफ कर सकते हैं। ध्यान रहे, इसे पूरी तरह सूखने के बाद ही दोबारा लगाएं। यह कदम फिल्टर की लाइफ बढ़ाने में मदद करता है और मशीन की एफिशियंसी भी बरकरार रखता है।

3. कमरे की सफाई और प्लेसमेंट का रखें ध्यान

एयर प्यूरीफायर को हमेशा दीवार से कम से कम 1-2 फीट दूर रखें ताकि एयरफ्लो बाधित न हो। साथ ही, कमरे में फर्नीचर या परदे ज्यादा पास न हों। अगर कमरे की खुद सफाई नहीं होगी, जैसे झाड़ू या वैक्यूम से धूल न हटाई जाए तो प्यूरीफायर को ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी और उसका फिल्टर जल्दी खराब होगा।

Advertisement

4. ऑटो मोड भरोसे पूरी तरह न रहें

आजकल ज्यादातर एयर प्यूरीफायर में Auto Mode होता है, जो सेंसर के हिसाब से खुद हवा की सफाई एडजस्ट करता है। लेकिन हवा में मौजूद VOC (Volatile Organic Compounds) या स्मोक पार्टिकल्स सेंसर से बच जाते हैं। इसलिए, जब आपको स्मॉग या कुकिंग स्मोक ज्यादा लगे, तो मैन्युअली High Mode पर चलाएं।

Advertisement

5. समय-समय पर ऐप या इंडिकेटर चेक करें

स्मार्ट एयर प्यूरीफायर के साथ आने वाला ऐप या मशीन का फिल्टर इंडिकेटर बताता है कि फिल्टर कब रिप्लेस करना है या मशीन को सर्विस चाहिए। कई लोग इसे नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन यही वह अलर्ट है जो मशीन को ओवरवर्क होने से बचाता है।

6. हवा के रुख और वेंटिलेशन को न भूलें

एयर प्यूरीफायर को पूरी तरह बंद कमरे में न चलाएं। थोड़ी देर खिड़की खोलकर वेंटिलेशन दें ताकि अंदर फंसी गैसें और CO₂ बाहर निकल सके। यह मशीन की परफॉर्मेंस को भी बेहतर बनाता है और घर की हवा को ज्यादा “फ्रेश” रखता है।

Advertisement

7. साल में एक बार प्रोफेशनल सर्विस करवाएं

ज्यादातर ब्रांड्स एयर प्यूरीफायर की वार्षिक सर्विस ऑफर करते हैं जिसमें फिल्टर चेक, फैन क्लीनिंग और सेंसर कैलिब्रेशन शामिल होता है। इसे न टालें, क्योंकि इससे मशीन की उम्र कम से कम 2-3 साल बढ़ सकती है।

Advertisement

8. सही समय पर मशीन को बंद करें

एयर प्यूरीफायर को 24x7 चालू रखना जरूरी नहीं। अगर AQI नॉर्मल लेवल पर आ जाए या दिन में कुछ घंटे हवा बेहतर हो, तो मशीन को बंद करें। इससे बिजली की बचत होगी और फिल्टर की लाइफ भी बढ़ेगी।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: किस फोन में हैं ज्यादा दमदार फीचर्स
  2. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  3. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  2. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  4. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  5. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
  7. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  8. NVIDIA के सीईओ ने पेश किए माइक्रोडक रोबोट, AI से चलते हैं, जानें क्या काम करेंगे
  9. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  10. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.