Aadhaar बायोमैट्रिक डेटा को ऑनलाइन ऐसे करें लॉक

आप यूआईडीएआई सर्वर पर जाकर बायोमैट्रिक इंफॉर्मेशन लॉक कर सकते हैं। इसका मतलब है कि आपके बायोमैट्रिक डेटा को किसी और के द्वारा एक्सेस नहीं किया जा सकेगा। आप इसे इस्तेमाल में लाने से पहले अनलॉक भी कर सकते हैं।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 12 अक्टूबर 2018 14:58 IST
ख़ास बातें
  • आधार वैरिफिकेशन के लिए बायोमैट्रिक डेटा का इस्तेमाल होता है
  • कई बार आधार बायोमैट्रिक ऑथेंटिकेशन के गलत इस्तेमाल के आरोप लगे हैं
  • आप यूआईडीएआई सर्वर पर जाकर बायोमैट्रिक इंफॉर्मेशन लॉक कर सकते हैं

Aadhaar Biometric Data को लॉक करने का तरीका

आधार नंबर आपकी पहचान है। भले ही सुप्रीम कोर्ट ने इसके इस्तेमाल को लेकर कुछ रोक लगा दिए हैं, लेकिन यह अब भी सरकारी सेवाओं और सब्सिडी के लिए अनिवार्य है। ऐसे में हम और आप Aadhaar Card बनवाते ही हैं। आधार कार्ड बनावते वक्त UIDAI आपके फिंगरप्रिंट और रेटिना स्कैन डेटा लेती है। इसे बायोमैट्रिक डेटा कहा जाता है और आप इसे सरकार के साथ साझा करते हैं। आधार वैरिफिकेशन के लिए बायोमैट्रिक डेटा का इस्तेमाल होता है। उदाहरण के तौर पर, अगर आप सिम खरीदने के लिए आधार कार्ड को पहचान पत्र के तौर पर दिखाते हैं तो ऐसे में आप फिंगरप्रिंट के ज़रिए टेलीकॉम कंपनी को पहचान पत्र के ब्योरे को एक्सेस करने दे सकते हैं। ऐसा करके आप तेजी से आईडी की वैरिफिकेशन कर सकते हैं।

(पढ़ें: आधार कार्ड का स्टेटस पता करने का तरीका)
Advertisement

हालांकि, कई ऐसे मामले भी सामने आए हैं जहां लोगों ने Aadhaar Biometric ऑथेंटिकेशन के गलत इस्तेमाल का आरोप लगाया है। कई ऐसे लोग हैं जिन्होंने कई दिनों से अपना आधार कार्ड इस्तेमाल भी नहीं किया है, लेकिन उन्हें यूआईडीएआई से ईमेल आया है कि उनके डेटा को बायोमैट्रिक ऑथेंटिकेशन के ज़रिए एक्सेस किया गया है। यह बेहद ही डराने वाला मसला है।

(पढ़ें: आधार कार्ड की डिजिटल कॉपी डाउनलोड करने का तरीका)

आप इस परिस्थिति से बच सकते हैं अगर आप यूआईडीएआई सर्वर पर जाकर Aadhaar Biometric इंफॉर्मेशन लॉक कर दें। इसका मतलब है कि आपके बायोमैट्रिक डेटा को किसी और के द्वारा एक्सेस नहीं किया जा सकेगा। आप इसे इस्तेमाल में लाने से पहले अनलॉक भी कर सकते हैं। वैरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आप इसे फिर से लॉक कर सकते हैं।
Advertisement
 

आप इस तरह से Aadhaar UIDAI Biometric इंफॉर्मेशन को लॉक और अनलॉक कर सकते हैं...

 

1. UIDAI की वेबसाइट पर जाएं।
2. 12 नंबर वाला आधार नंबर डालें।
Advertisement
3. इसके बाद आधार नंबर के नीचे नज़र आ रही तस्वीर पर दिख रहे सिक्योरिटी कोड को लिखें।
4. अब जेनरेट ओटीपी पर क्लिक करें।
5. इसके बाद वन टाइम पासवर्ड एसएमएस के ज़रिए आपके रजिस्टर्ड फोन नंबर पर भेज जाएगा। इसके बाद उसी पेज पर ओटीपी लिखें।
Advertisement
6. वैरिफाई पर क्लिक करें
7. अब इनेबल बायोमैट्रिक लॉकिंग को चेक कर दें।
8. इनेबल बायोमैट्रिक लॉकिंग को चेक करने के बाद इनेबल को क्लिक करें।
9. अगर आप लॉक डिसेबल करना चाहते हैं तो इनेबल बायोमैट्रिक लॉकिंग को अनचेक कर दें। फिर डिसेबल कर दें।

इस तरह से आप अपने Aadhaar UIDAI Biometric इफॉर्मेंशन को लॉक/ अनलॉक कर पाएंगे। ऊपर दिए गए निर्देशों का पालन करके आप अपनी ज़रूरत के हिसाब से इसे अनलॉक भी कर सकते हैं।

बता दें कि बॉयोमैट्रिक डेटा को लॉक करने के बाद आप आधार पर आधारित ट्रांजेक्शन और रिक्वेस्ट को सिर्फ मोबाइल नंबर पर भेजे ओटीपी के ज़रिए वैरिफाई कर पाएंगे। थंब और आइरिस स्कैन वाली सुविधा खत्म हो जाएगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Aadhaar, UIDAI, Aadhaar Card

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  2. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  3. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  4. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में गेमिंग के लिए मिलेगा एक्टिव कूलिंग सिस्टम
  6. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  2. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  3. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  5. Oppo Reno 16 हुआ ₹12 हजार महंगा, नया बेस स्टोरेज वेरिएंट भी पेश
  6. सोनिया गांधी की इंस्टाग्राम पर एंट्री, पहली वीडियो पर लाखों व्यूज
  7. Vivo लेकर आया नए TWS ईयरबड्स, 2 दिन तक चलेगी बैटरी, हवा का शोर भी नहीं आएगा
  8. iQOO 16R ग्लोबल मार्केट में जल्द हो सकता है लॉन्च, 10,000mAh बैटरी!
  9. X पर वीडियो पोस्ट करके जीतें 2.83 लाख रुपये, किकस्टार्ट बोनस शुरू, जानें सबकुछ
  10. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.