Aadhaar नंबर को PF अकाउंट से जोड़ने का यह है तरीका

अब कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (Employees’ Provident Fund Organisation) ने ऑनलाइन व्यवस्था की शुरुआत की है जिसकी मदद से लोग अपने यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) को आधार नंबर से लिंक कर सकते हैं।

Aadhaar नंबर को PF अकाउंट से जोड़ने का यह है तरीका
ख़ास बातें
  • ज़िंदगी में 12 आंकड़े वाला आधार नंबर सबसे ज़्यादा अहमियत रखता है
  • सरकार ने अब हर सुविधा के लिए आधार नंबर को अनिवार्य कर दिया है
  • कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) खाते से भी आधार को जोड़ना अनिवार्य है
विज्ञापन
हमारी और आपकी ज़िंदगी में 12 आंकड़े वाला आधार नंबर सबसे ज़्यादा अहमियत रखता है। अगर आप किसी भी सरकारी स्कीम का फायदा उठाना चाहते हैं तो सबसे पहले आधार नंबर की ही ज़रूरत पड़ती है। अब सरकार ने नौकरी पेशा लोगों के लिए कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) खाता से भी आधार को जोड़ना अनिवार्य कर दिया है। बताया गया है कि आधार को पीएफ अकाउंट से जोड़ने के कई फायदे हैं। नौकरी पेशा लोग भविष्य में पीएफ अकाउंट जल्दी से ट्रांसफर कर पाएंगे। और आधार से लिंक होने पर पीएफ से पैसे भी जल्द निकालना संभव हो सकेगा। लेकिन कई लोगों के लिए पीएफ  अकाउंट को आधार नंबर से लिंक करना परेशान करने वाला हो सकता है।

अब कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (Employees’ Provident Fund Organisation) ने ऑनलाइन व्यवस्था की शुरुआत की है जिसकी मदद से लोग अपने यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) को आधार नंबर से लिंक कर सकते हैं। क्या है इसका तरीका? आइए हम आपको बताते हैं...

1. सबसे पहले ईपीएफओ की वेबसाइट epfindia.gov.in पर जाएं और यहां पर बायीं तरफ पेज ‘Online Services’ वाले हिस्से पर जाएं।

2. ऑनलाइन सर्विसेज में आपको ‘e-KYC Portal’ का विकल्प नज़र आएगा। इस पर क्लिक करें।

3. इसके बाद एक नया विंडो खुलेगा। यहां पर आपको LINK UAN AADHAAR का विकल्प नज़र आएगा। इस पर क्लिक करें। ऐसा करते ही पेज पूरी तरह से रिफ्रेश हो जाएगा।     

4. नए विंडो में आपसे कुछ ज़रूरी जानकारियां मांगी जाएंगी। यहां यूएएन नंबर और मोबाइल नंबर के बारे में पूछा जाएगा। बता दें कि आपको यहां पर वही मोबाइल नंबर डालना है जो यूएएन नंबर के साथ रजिस्टर है।
 
aadhar epfo link details page

Aadhaar Epfo Link


5. शुरुआती दो कॉलम में ब्योरा देने के बाद यूएएन के साथ रजिस्टर नंबर पर ओटीपी आएगा जिसका इस्तेमाल इस पेज पर ही होना है।

6. ओटीपी वैरिफिकेशन के बाद पीएफ धारकों को अपने आधार नंबर को लिखना होगा। इसके बाद एक और ओटीपी आएगा। यह वन टाइम पासवर्ड उस नंबर पर आएगा जो आधार नंबर के साथ लिंक है।

7. आखिरी ओटीपी वैरिफिकेशन के बाद आपका UAN आधार से लिंक हो जाएगा। लिंक होने के बाद EPFO मेंबर आधार से लिंक ईपीएफओ सेवाओं का फायदा उठा सकेंगे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Aadhaar, Aadhaar Card, Aadhaar Number, PF, EPFO, UAN
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  2. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  4. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  6. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  7. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  8. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  9. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »