आपके नाम पर लोन होगा और आपको कानों-कान खबर नहीं होगी! Free में ऐसे चेक करें अपनी सभी डिटेल्स

अगर आपके नाम पर कोई अनजान लोन या क्रेडिट कार्ड चल रहा है, तो उसकी वजह से आपकी क्रेडिट स्कोर गिर सकता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 22 जुलाई 2025 13:23 IST
ख़ास बातें
  • CIBIL रिपोर्ट डाउनलोड कर आप जान सकते हैं आपके नाम पर कोई फेक लोन तो नहीं
  • रिपोर्ट में अनजान लोन या क्रेडिट कार्ड एंट्री दिखे तो तुरंत अलर्ट हो जाएं
  • संदिग्ध लोन मिलने पर बैंक, CIBIL और साइबर सेल में तुरंत शिकायत दर्ज करें

सबसे आसान और प्रामाणिक तरीका है, खुद की CIBIL रिपोर्ट फ्री में डाउनलोड करना

Photo Credit: Pixabay/ Mohamed Hassan

आजकल ऑनलाइन फ्रॉड के मामलों में सबसे ज्यादा चिंता की बात है, अगर आपका पैन कार्ड किसी अपराधी के हाथ लग जाए तो वह आपके नाम पर फर्जी लोन भी ले सकता है। इससे न सिर्फ आपकी क्रेडिट हिस्ट्री खराब हो सकती है, बल्कि भविष्य में खुद के लिए लोन लेना मुश्किल हो सकता है। ऐसे में, वक्त रहते यह जानना बहुत जरूरी है कि कहीं आपके पैन कार्ड पर किसी ने चुपचाप लोन तो नहीं लिया। अच्छी बात यह है कि आप खुद ही बिना किसी चार्ज के घर बैठे अपनी CIBIL (क्रेडिट) रिपोर्ट निकालकर इसे चेक कर सकते हैं।
 

क्यों जरूरी है पैन कार्ड पर फर्जी लोन चेक करना?

  • अगर आपके नाम पर कोई अनजान लोन या क्रेडिट कार्ड चल रहा है, तो उसकी वजह से आपकी क्रेडिट स्कोर गिर सकता है।
  • बैंक, NBFC या दूसरी कंपनियां जब आपको लोन देने से मना करें या अचानक कलेक्शन कॉल्स आएं, तो यही एक बड़ा संकेत है।
  • वक्त रहते पता लगने पर आप शिकायत दर्ज कर सकते हैं और जल्द केस सुलझा सकते हैं।
 

PAN कार्ड पर लिए गए फर्जी लोन कैसे चेक करें

फ्री में CIBIL रिपोर्ट ऑनलाइन निकालें: सबसे आसान और प्रामाणिक तरीका है, खुद की CIBIL रिपोर्ट फ्री में डाउनलोड करना। साल में एक बार हर इंसान को अपनी फ्री CIBIL रिपोर्ट प्राप्त करने का अधिकार है।
 

CIBIL रिपोर्ट डाउनलोड करने के स्टेप्स

  • CIBIL की आधिकारिक वेबसाइट (cibil.com) पर जाएं।
  • ‘Get your Free CIBIL Score' या ‘Free Credit Report' सेक्शन पर क्लिक करें।
  • अपने पैन कार्ड नंबर, जन्मतिथि (DoB) और बाकी मांगी गई जानकारियां भरें।
  • मोबाइल OTP या ईमेल कन्फर्मेशन के बाद प्रोफाइल बनाएं।
  • ऑथेंटिकेट करें और आपकी डिटेल्स वेरिफाई हो जाने के बाद, आपकी फ्री CIBIL रिपोर्ट ऑनस्क्रीन उपलब्ध हो जाएगी।
 

रिपोर्ट में किन डिटेल्स पर ध्यान दें?

  • Account Summary/Loans/Enquiries सेक्शन: यहां आपको लिस्ट में आपके नाम से जारी सारे लोन और क्रेडिट कार्ड्स दिखेंगे। हर एंट्री के साथ बैंक/फाइनेंसर का नाम, लोन/कार्ड नंबर, ओपनिंग डेट, लिमिट जैसी डिटेल्स मिलेंगी। अगर आपको कोई ऐसा लोन/क्रेडिट कार्ड दिखे जिसने आपने कभी अप्लाई नहीं किया, या जगह, रकम या डेट संदिग्ध लगे, तो तुरंत अलर्ट हो जाएं।
  • Enquiries सेक्शन: यदि कोई संस्था आपके नाम पर अचानक कोई नया लोन अप्रूवले या इन्क्वायरी कर रही है, तो वह डिटेल भी इसमें दिखेगी।
  • CIBIL के अलावा Experian, CRIF High Mark और Equifax से भी फ्री या मामूली चार्ज पर रिपोर्ट निकाल सकते हैं। कई बार किसी क्रेडिट ब्यूरो में अपडेट देर से आता है, इसलिए क्रॉस-वेरिफिकेशन जरूरी है।
 

अगर PAN पर फर्जी लोन मिले तो क्या करें?

  • तुरंत संबंधित बैंक या फाइनेंस संस्थान से संपर्क करें, जहां से लोन जारी हुआ है।
  • अपने CIBIL/क्रेडिट ब्यूरो पोर्टल पर ‘Dispute Resolution' फॉर्म भरकर केस रजिस्टर करें।
  • PAN उत्पीड़न/फ्रॉड की सूचना पुलिस या साइबर क्राइम सेल में भी दर्ज कराएं।
  • थर्ड पार्टी राइटिंग/रेपुटेशन सुधारने वाली कंपनियों से सतर्क रहें, सिर्फ ऑफिशियल चैनल्स का इस्तेमाल करें।
 

कैसे बचें PAN कार्ड लोन फ्रॉड से?

  • PAN कार्ड कभी किसी को फोटो या ऑनलाइन न भेजें, बिना वजह डॉक्यूमेंट्स शेयर न करें।
  • OTP, ईमेल, KYC लिंक्स पर कभी क्लिक न करें।
  • अपने बैंक SMS और ईमेल नोटिफिकेशंस पर नजर रखें।

क्या मैं फ्री में पता कर सकता हूं कि मेरे PAN कार्ड पर लोन है या नहीं?

हां, साल में एक बार आप फ्री में CIBIL या अन्य क्रेडिट ब्यूरो से अपनी क्रेडिट रिपोर्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

CIBIL रिपोर्ट में किन बातों पर ध्यान देना चाहिए?

रिपोर्ट के Accounts और Enquiries सेक्शन में अपने नाम पर लिस्टेड सभी लोन या क्रेडिट कार्ड्स देखें। कोई अनजान या संदिग्ध एंट्री पाए तो सतर्क हो जाएं।

अगर मैं कभी किसी लोन के लिए अप्लाई नहीं किया, फिर भी रिपोर्ट में लोन दिख रहा है, तो क्या करें?

तुरंत संबंधित बैंक, CIBIL या अन्य क्रेडिट ब्यूरो में शिकायत दर्ज करें और ठगी का केस पुलिस या साइबर क्राइम सेल में रिपोर्ट करें।

क्या अन्य प्लेटफॉर्म्स से भी फ्री क्रेडिट रिपोर्ट मिल सकती है?

जी हां, Experian, Equifax और CRIF High Mark जैसी अन्य क्रेडिट ब्यूरो भी फ्री या कम कीमत पर रिपोर्ट उपलब्ध कराती हैं।

PAN कार्ड पर लोन फ्रॉड से बचने का सबसे आसान तरीका क्या है?

अपना PAN और अन्य डॉक्युमेंट्स सिर्फ भरोसेमंद जगहों पर ही शेयर करें और समय-समय पर क्रेडिट रिपोर्ट जरूर चेक करें।

क्या रिपोर्ट में अनजान 'Enquiry' दिखने का मतलब लोन फ्रॉड हो सकता है?

अगर आपने कभी उस बैंक या एनबीएफसी के लिए अप्लाई नहीं किया और उनकी इनक्वायरी दिखे, तो ये शुरुआती संकेत हो सकते हैं, अलर्ट रहें।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: PAN card, PAN, PAN Fraud, Loan Fraud, CIBIL, Cibil report
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
  2. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  3. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  4. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  5. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  2. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  3. Vinfast ने VF MPV के प्राइस में 4 लाख रुपये की कटौती, जानें नया प्राइस, फीचर्स
  4. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  5. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  6. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
  7. Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप
  8. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  9. दीपिंद्र गोयल के Temple को बता दिया 'स्कैम', छिड़ी नई बहस
  10. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.