फेसबुक पर जन्मदिन, लाइव वीडियो और दूसरी नोटिफिकेशन ऐसे करें बंद

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 5 जनवरी 2017 19:28 IST
ख़ास बातें
  • फेसबुक नोटिफकेशन कभी-कभी परेशान कर देती हैं
  • इन्हें डिसेबल करना आसान है
  • फेसबुक के सेटिंग मेन्यू में जाकर इन्हें डिसेबल कर सकते हैं
फेसबुक एस ऐसी जगह है जहां कई सारी नोटिफिकेशन मिलती हैं। हालांकि, इन पुश नोटिफिकेशन को स्मार्टफोन पर आसानी से डिसेबल किया जा सकता है। अगर आपको ख़ासतौर पर फेसबुक से परेशानी हो रही है तो इन स्टेप को अपनाएं।

फोन पर
अगर आप अपने आईफोन या आईपैड पर फेसबुक ऐप इस्तेमाल कर रहे हैं, तो परेशान करने वाली फेसबुक नोटिफिकेशन को इस तरह रोकें।
  1. फेसबुक ऐप खोलें
  2. दांयीं तरफ नीचे दिए गए 'मोर' बटन पर टैप करें
  3. सेटिंग पर टैप करें और अकाउंट सेटिंग में जाएं।
  4. नोटिफिकेशन पर टैप करें। यहां पर आप बर्थडे रिमाइंडर और लाइव वीडियो जैसी नोटिफिकेशन से छुटकारा पा सकते हैं।

एंड्रॉयड पर फेसबुक ऐप पर नोटिफिकेशन को डिसेबल करने के लिए इन स्टेप को अपनाएं
  1. फेसबुक ऐप खोलें
  2. सबसे ऊपर दिख रहीं तीन हॉरिज़ॉन्टल लाइन पर टैप करें
  3. अकाउंट सेटिंग पर टैप करें
  4. अब नोटिफिकेशन पर टैप करें और जिन्हें आप नहीं देखन चाहते, उन्हें डिसेबल कर दें।

पीसी पर
  1. ऐप और गेम (जैसे कैंडी क्रश सागा या 8 बॉल पूल) की नोटिफिकेशन से छुटकारा पाने के लिए, फेसबुक ऐप्लिकेशन सेटिंग पेज पर जाएं। इसके लिए आपको अपने फेसबुक पेज पर साइनइन करना होगा।
  2. गेम और ऐप नोटिफिकेशन में जाएं और एडिट पर क्लिक करें।
  3. अब टर्न ऑफ पर क्लिक करें।
  4. अगर कोई लगातार आपको ऐप इनवाइट के साथ स्पैम कर रहा है तो आप ब्लॉकिंग सेटिंग पेज पर जाएं और ब्लॉक ऐप इनवाइट में उसका नाम टाइप कर दें।
  5. इसके अलावा बर्थडे रिमाइंडर जैसी नोटिफिकेशन डिसेबल करने के लिए, फेसबुक के नोटिफिकेशन सेटिंग पेज पर जाएं।
  6. बर्थडे के पास बने बटन पर क्लिक करें और फिर क्लिक ऑफ कर दें। इससे फेसबुक पर मिलने वालीं बर्थडे नोटिफिकेशन डिसेबल हो जाएंगी। बता दें कि, आपके न्यूज़ फीड पेज पर आप अब भी बर्थडे रिमाइंडर देखेंगे, लेकिन आपको इसके लिए कोई नोटिफिकेशन नहीं मिलेगा।
  7. आप इसी सेटिंग पेज पर जाकर 'अदर टाइप ऑफ नोटिफिकेशन' के पास बने बटन पर क्लिक कर उन्हें बंद कर सकते हैं।

इस तरह आपको फेसबुक पर परेशान करने वालीं सभी नोटिफिकेशन से छुटकारा मिल जाएगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Facebook Notifications, Notifications

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi Note 17 Pro की सेल शुरू, ₹5000 डिस्काउंट पर खरीदने का मौका
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 18 Pro Series Sale Live: आज से 10 मिनट में घर पहुंचेंगे नए iPhones, कीमत से ऑफर्स तक जानें सब कुछ
  2. Vivo लेटेस्ट फोन Vivo V80 भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, बड़ी बैटरी के साथ!
  3. 200 इंच की स्क्रीन पर 4K सिनेमा और 240Hz की गेमिंग! लॉन्च हुआ Dangbei X9 Max Projector
  4. 2035 तक इंसानी आबादी के 100 गुना हो जाएंगे AI एजेंट्स!
  5. iPhone खरीदने का मौका! Apple ने बढ़ाए दाम, लेकिन Refurbished iPhone 15, 16 और 17 मिल रहे सस्ते
  6. Apple के iPhone Duo के लॉन्च के बाद इस देश में बढ़ी Samsung Galaxy Z Fold 8 की सेल्स....
  7. Ai+ Nova 2 Power जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट
  8. iPhone में बिना फोटो-वीडियो डिलीट किए, स्टोरेज कैसे करें खाली, जानें
  9. OnePlus 16 में मिलेगा 165Hz के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले, जल्द लॉन्च की तैयारी
  10. India vs Afghanistan: भारत और अफगानिस्तान के बीच T-20 आज, जानें कब और कहां देखें लाइव प्रसारण
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.