AQI चेक करने के लिए ऐप नहीं? मोबाइल में पहले से मौजूद हैं ये ऑप्शन

दिल्ली-NCR में पॉल्यूशन अब रोज की हेल्थ चिंता बन चुका है। अगर आप भी घर से निकलने से पहले AQI चेक करना चाहते हैं, तो यहां मोबाइल फोन से Air Quality Index देखने के सभी आसान और भरोसेमंद तरीके बताए गए हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 15 दिसंबर 2025 12:40 IST
ख़ास बातें
  • मोबाइल में AQI चेक करने के लिए किसी अलग ऐप या डिवाइस की जरूरत नहीं होती
  • Google Search, Maps और Weather ऐप्स रियल-टाइम एयर क्वालिटी दिखाते हैं
  • ऑफिशियल डेटा के लिए Sameer ऐप Android/iOS ऐप स्टोर्स में मौजूद

Sameer App भारत सरकार के CPCB (Central Pollution Control Board) का ऑफिशियल प्लेटफॉर्म है

Photo Credit: Google Play/ Sameer

Delhi-NCR में पॉल्यूशन अब सिर्फ मौसम की खबर नहीं रहा, बल्कि रोजमर्रा की हेल्थ चिंता बन चुका है। सुबह घर से निकलना हो, बच्चों को स्कूल भेजना हो या वॉक पर जाना हो, हर जगह पहला सवाल यही होता है कि आज AQI कितना है? अच्छी बात यह है कि AQI चेक करने के लिए आपको किसी महंगे गैजेट की जरूरत नहीं, आपका स्मार्टफोन ही काफी है। नीचे मोबाइल में AQI देखने के सभी भरोसेमंद तरीके बताए गए हैं।

Google Search से AQI कैसे देखें (सबसे आसान तरीका)

अगर आपके पास Android/iPhone डिवाइस है या आप Chrome/Safari इस्तेमाल करते हैं, तो यह सबसे तेज तरीका है। Google Search में बस “Delhi AQI”, “Noida AQI” या “AQI near me” टाइप करें और आपके सामने गूगल कार्ड खुल जाएगा। Google आपको सीधे आपकी लोकेशन का रियल-टाइम AQI नंबर, कलर कोड (Good, Poor, Severe) और बेसिक हेल्थ एडवाइजरी दिखा देता है। इसके लिए किसी ऐप को इंस्टॉल करने की जरूरत नहीं होती।

Advertisement

Google Maps में AQI कैसे देखें

Google Maps अब सिर्फ रास्ता दिखाने तक सीमित नहीं है। Maps खोलें, ऊपर Layers आइकन पर टैप करें और "Air Quality" पर टैप करें। इसके बाद मैप पर अलग-अलग इलाकों का AQI कलर के साथ दिखने लगता है। इसके अलावा, आप सीधा सर्च बार में AQI लिख सकते हैं, जिससे Air Quality ऑप्शन मिलता है। खास बात यह है कि अगर आप ट्रैवल कर रहे हैं, तो रास्ते में किस इलाके की हवा ज्यादा खराब है, यह भी अंदाजा मिल जाता है।

Weather Apps में AQI कहां देखें

कई लोग रोज मौसम देखने के लिए Weather ऐप्स खोलते हैं और यहीं से AQI भी चेक किया जा सकता है।
Android फोन में Google Weather या फोन का डिफॉल्ट Weather ऐप खोलें। यहां आपको Temperature के नीचे या अलग सेक्शन में Air Quality Index दिखता है।

Advertisement

वहीं, iPhone यूजर्स Apple Weather ऐप में "Air Quality" सेक्शन देख सकते हैं, जहां AQI नंबर और हेल्थ कैटेगरी दी होती है।

Government App से AQI कैसे देखें (Sameer App)

Sameer App भारत सरकार के CPCB (Central Pollution Control Board) का ऑफिशियल प्लेटफॉर्म है।
इसमें शहर, इलाका और स्टेशन-वाइज AQI डेटा मिलता है। हालांकि यूजर इंटरफेस थोड़ा स्लो लग सकता है, लेकिन डेटा ऑफिशियल और भरोसेमंद माना जाता है। अगर आपको सरकारी सोर्स चाहिए, तो यह सही ऑप्शन है।

Advertisement

AQI Apps: अलग-अलग शहरों के लिए

अगर आप डिटेल में AQI ट्रैक करना चाहते हैं, तो कुछ थर्ड-पार्टी ऐप्स भी हैं, जैसे AQI India, AirVisual, Plume Labs आदि। इन ऐप्स में PM2.5, PM10, NO2 जैसे पॉल्यूटेंट्स का ब्रेकडाउन मिलता है। लेकिन ध्यान रखें, अलग-अलग ऐप्स में AQI नंबर थोड़ा अलग दिख सकता है क्योंकि डेटा सोर्स अलग होते हैं।

Advertisement

Home Screen Widget से AQI देखें

बार-बार ऐप खोलने की झंझट नहीं चाहिए, तो Weather या AQI ऐप का Home Screen Widget जोड़ सकते हैं। इससे फोन अनलॉक करते ही AQI दिख जाता है, खासकर Delhi-NCR जैसे इलाकों में यह काफी काम का फीचर है।

कौन-सा तरीका सबसे ज्यादा भरोसेमंद है?

अगर आपको झटपट AQI चेक करना है, तो Google Search या Google Maps सबसे आसान है।
अगर आपको ऑफिशियल डेटा चाहिए, तो Sameer App बेहतर है। अगर आपको डिटेल एनालिसिस चाहिए, तो AQI-डेडिकेटेड ऐप्स काम आते हैं।

Advertisement

फिलहाल, AQI देखने के लिए किसी एक ऐप पर निर्भर रहने के बजाय 1-2 तरीकों को साथ में इस्तेमाल करना ज्यादा समझदारी भरा ऑप्शन है - खासकर तब, जब Delhi-NCR में हवा का हाल हर घंटे बदल जाता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  2. Amazon Sale 2026 में ₹12,000 से सस्ते मिल रहे Samsung फोन! 5000mAh बैटरी
  3. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale 2026 में ₹12,000 से सस्ते मिल रहे Samsung फोन! 5000mAh बैटरी
  2. दिवाली पर 5 एस्टरॉयड आ रहे धरती के करीब! जानें कितना है खतरा
  3. Vivo ला रही 44W फास्ट चार्जिंग फीचर वाला नया टैबलेट! यहां आया नजर
  4. इलेक्ट्रिक कार का स्पीड में विश्व रिकॉर्ड! BYD Yangwang U9 Xtreme दौड़ी 503.17km/h की रफ्तार से
  5. Panasonic ने 100 घंटे की बैटरी वाले वायरलैस हेडफोन किए लॉन्च, जानें कीमत
  6. दिवाली पर 14 हजार सोने, चांदी के सिक्के हर घंटे बिके! ऑनलाइन शॉपिंग ने बदला त्यौहारों का अंदाज
  7. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  8. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  9. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  10. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.