Honor Magic 8 सीरीज होगी इस दिन लॉन्च, कलर्स से लेकर फीचर्स का हुआ खुलासा, जानें सबकुछ

Honor चीनी बाजार में अगले हफ्ते नए स्मार्टफोन Honor Magic 8 Pro और Magic 8 को लॉन्च करने वाला है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 9 अक्टूबर 2025 16:27 IST
ख़ास बातें
  • Honor Magic 8 Pro और Magic 8 चीन में 15 अक्टूबर को पेश होंगे।
  • Honor Magic Pad 3 में सिंगल रियर कैमरा सेटअप होगा।
  • Honor Magic 8 Pro चार अलग-अलग कलर्स में उपलब्ध होगा।

Honor Magic Pad 3 में सिंगल रियर कैमरा सेटअप होगा।

Photo Credit: Honor

Honor चीनी बाजार में अगले हफ्ते नए स्मार्टफोन Honor Magic 8 Pro और Magic 8 को लॉन्च करने वाला है। इन स्मार्टफोन्स के साथ-साथ Magic Pad 3, Magic Pad 3 Pro, Watch 5 Pro और Earbuds 4 ईयरबड्स भी पेश होंगे। Honor Magic 8 सीरीज MagicOS 10 पर काम करेगी। Magic 8 Pro लॉन्च के बाद चार अलग-अलग कलर्स में उपलब्ध होगा। इसके अलावा Magic Pad 3 भी 4 अलग कलर्स में उपलब्ध होगा, जिसमें 12.5 इंच की डिस्प्ले होगी। आइए Honor के आगामी डिवाइसेज के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Honor Magic 8 सीरीज होगी चार कलर्स में उपलब्ध

Advertisement

Honor ने घोषणा की है कि Honor Magic 8 Pro और Magic 8 चीन में 15 अक्टूबर को पेश होंगे। ये स्मार्टफोन MagicOS 10 पर काम करेंगे। इसके अलावा कंपनी ने कंफर्म किया है कि Honor Magic 8 सीरीज में क्वाड रियर कैमरा सेटअप होगा, जिसमें 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा।

एक वीबो पोस्ट में खुलासा हुआ है कि Honor Magic 8 Pro चार कलर्स जैसे कि राइजिंग सन, वेल्वेटी ब्लैक, एज्योर ब्लू और स्नोई व्हाइट में उपलब्ध होगा। फोन में ऊपर की ओर सर्कुलर रियर कैमरा मॉड्यूल और एक फ्लैट बैक पैनल मिलेगा। Honor ब्रांडिंग फोन के निचले हिस्से में होगी। वहीं वॉल्यूम कंट्रोल और पावर बटन फोन के दाईं ओर होंगे और एक नया बटन भी होगा। इन दोनों स्मार्टफोन के अलावा Honor Magic Pad 3, Magic Pad 3 Pro, Watch 5 Pro और Earbuds 4 TWS भी इसी दिन चीन में लॉन्च किए जाएंगे।

Honor Magic Pad 3 में सिंगल रियर कैमरा सेटअप होगा, जबकि Pro मॉडल में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप नजर आया है। वहीं Magic Pad 3 Pro हाल ही में लॉन्च हुए स्नैपड्रगैन 8 एलीट जेन 5 चिपसेट से लैस होगा। इसमें क्वाड स्पीकर सेटअप और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट मिलेगा। इन टैबलेट में 12.5 इंच और 13.3 इंच की डिस्प्ले मिलेगी। Honor Magic Pad 3 रिलैक्सिंग ग्रीन पाइन, लकी पर्पल, ब्लैक और व्हाइट कलर में उपलब्ध होगा। दोनों टैबलेट मैजिकओएस के वर्जन पर चलेंगे, साथ ही इनमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) टूल्स का एक सूट भी होगा।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi K100 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6.83 इंच डिस्प्ले
  2. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  3. आप भी खरीदना चाहते हैं 600 किमी रेंज वाली इलेक्ट्रिक कार, इस दशहरा बेस्ट रहेंगी ये 5 EV
  4. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ता हो गया OnePlus का मिड रेंज स्मार्टफोन
  5. Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G vs OnePlus N6: ₹20 हजार के बजट में मुकाबला
  6. iQOO Neo 12 जल्द होगा लॉन्च, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Neo 12 जल्द होगा लॉन्च, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  2. Jio का खास ऑफर, 35 हजार का सीधा लाभ, डेली 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग अलग से
  3. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  4. 100km रेंज की नई Decathlon इलेक्ट्रिक बाइक हुई लॉन्च, जानें कीमत
  5. Redmi K100 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6.83 इंच डिस्प्ले
  6. Airtel लाया गजब का प्लान, अब सिर्फ कॉलिंग और SMS के लिए ही देने होंगे पैसे
  7. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ता हो गया OnePlus का मिड रेंज स्मार्टफोन
  8. आप भी खरीदना चाहते हैं 600 किमी रेंज वाली इलेक्ट्रिक कार, इस दशहरा बेस्ट रहेंगी ये 5 EV
  9. Apple ने महंगा कर दिया iPhone 16, लेकिन Amazon सेल में आज भी मिल रहा ₹15 हजार से ज्यादा सस्ता
  10. Oppo Pad Mini भारत में आ रहा 22 अक्टूबर को! 8000mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.