Honda ने पेश की पहली इलेक्ट्रिक SUV ‘Prologue’, वीडियो में देखें इसकी खूबियां, लॉन्‍च डेट का भी खुलासा!

Honda Prologue : कम्‍फर्टेबल राइडिंग के लिए होंडा ने इस इलेक्ट्रिक वीकल में ज्‍यादा स्‍पेस देने पर फोकस किया है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 7 अक्टूबर 2022 18:03 IST
ख़ास बातें
  • होंडा प्रोलॉग में 121.8 इंच का वीलबेस दिया गया है
  • इसमें 21 इंच के पहिए दिए गए हैं
  • कंपनी ने बैटरी और चार्जिंग क्षमताओं के बारे में अभी नहीं बताया है

Honda Prologue : Honda Prologue EV में 11 इंच का स्‍टैंडर्ड फुल ड‍िजिटल ड्राइवर डिस्‍प्‍ले दिया गया है।

इस साल मई में Honda ने अपनी अपकमिंग इलेक्ट्रिक SUV प्रोलॉग (Prologue) का एक टीजर फोटो रिलीज किया था। अब कंपनी ने अपने पहले इलेक्ट्रिक वीकल के रूप में इसे अनवील किया है। साल 2024 में ‘होंडा प्रोलॉग इलेक्ट्रिक एसयूवी' को लॉन्च किया जाएगा। कम्‍फर्टेबल राइडिंग के लिए होंडा ने इस इलेक्ट्रिक वीकल में ज्‍यादा स्‍पेस देने पर फोकस किया है। होंडा ने बताया है कि इस वीकल के एक्‍सटीरियर और इंटीरियर स्‍टाइलिंग का काम उसकी लॉस एंजिल्स बेस्‍ड डिजाइन टीम ने किया है। ‘होंडा प्रोलॉग ईवी' के अंदरुनी हिस्सों में पर्याप्त जगह दी गई है साथ ही यह क्‍लीन और सिंपल फीचर्स से लैस है। 

इस इलेक्ट्रिक एसयूवी में पैनोरैमिक रूफ दिया गया। होंडा ने H-मार्क बैज को E-सीरीज बैजिंग के साथ बदलते हुए इस ईवी के बैक साइड में होंडा की ब्रैंडिंग उकेरी है। ‘प्रोलॉग ईवी' में 21 इंच के पहिए दिए गए हैं।  
Advertisement

इंटीरियर की बात करें, तो Honda Prologue EV में 11 इंच का स्‍टैंडर्ड फुल ड‍िजिटल ड्राइवर डिस्‍प्‍ले दिया गया है। साथ में 11.3 इंच ऑडियो व कनेक्टिविटी डिस्प्ले भी मिलता है। होंडा प्रोलॉग में 121.8 इंच का वीलबेस दिया गया है, जो लगभग 8 इंच लंबा और ऑल न्यू 2023 Honda CR-V की तुलना में 5 इंच चौड़ा है।
 

Honda ने इस साल मई में ही बता दिया था कि Prologue इलेक्ट्रिक SUV को साल 2024 में अमेरिका में सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। साल 2030 तक Honda ने 30 हाइब्रिड, बैटरी-इलेक्ट्रिक और ईधन-सेल वाले वीकल्‍स लॉन्च करने की योजना बनाई है। इन ईवी को होंडा द्वारा बनाए जा रहे कई ईवी आर्किटेक्चर पर बनाया जाएगा, जबकि कुछ को जनरल मोटर्स के सहयोग से विकसित किया जा रहा है। 

अमेरिकन होंडा के वाइस प्रेसिडेंट, ऑटोमोबाइल प्लानिंग एंड स्ट्रैटेजी ‘गैरी रॉबिन्सन' ने कहा कि होंडा प्रोलॉग को अनवील करना ब्रैंड को ईवी सेगमेंट में जरूरी लाइमलाइट देगा। बताया जाता है कि होंडा प्रोलॉग को GM (जनरल मोटर्स) अल्टियम प्लेटफॉर्म पर बनाया जाएगा। यह प्लेटफॉर्म डेट्रॉइट-आधारित ऑटोमेकर के Hummer EV पिकअप ट्रक और Cadillac Lyriq SUV को भी पावर दे रहा है। होंडा के बाकी EV, Honda E आर्किटेक्चर पर बनाए जाएंगे, जिसे कंपनी 2026 में पेश करने की योजना बना रही है।
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.