Honda की मिड साइज SUV Elevate का शुरू हुआ प्रोडक्शन, सितंबर से होगी बिक्री 

इसके 90 प्रतिशत से अधिक कंपोनेंट्स की लोकल सोर्सिंग की गई है। इससे कंपनी को इसका प्राइस प्रतिस्पर्धी रखने में आसानी हो सकती है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 31 जुलाई 2023 17:50 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी ने इसके 90 प्रतिशत से अधिक कंपोनेंट्स की लोकल सोर्सिंग की है
  • इससे कंपनी को प्राइस प्रतिस्पर्धी रखने में आसानी होगी
  • होंडा का दावा है कि इसके इंटीरियर में काफी स्पेस मिलता है

इसमें छह स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और CVT ऑप्शन मिलेगा

बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों में शामिल Honda Cars ने अपनी मिडसाइज SUV Elevate का प्रोडक्शन शुरू करने की घोषणा की है। इसके 90 प्रतिशत से अधिक कंपोनेंट्स की लोकल सोर्सिंग की गई है। इससे कंपनी को इसका प्राइस प्रतिस्पर्धी रखने में आसानी हो सकती है। इसे कंपनी की राजस्थान में तापूकारा की फैक्टरी में बनाया जा रहा है। 

कंपनी ने Elevate के लिए पहले ही बुकिंग लेना शुरू कर दिया है। होंडा का दावा है कि इसके इंटीरियर में काफी स्पेस दिया गया है। इसके अलावा Elevate में 458 लीटर का कार्गो स्पेस है। इसे Phoenix Orange Pearl, Obsidian Blue Pearl, Radiant Red Metallic, Platinum White Pearl, Golden Brown Metallic, Lunar Silver Metallic और Meteoroid Gray Metallic कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। Elevate की डिलीवरी सितंबर में शुरू होगी। 

Honda Elevate में 1.5 लीटर का 4 सिलेंडर का DOHC i-VTEC पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह 6,600 rpm पर 119 BHP की पावर और 4,300 rpm पर 145 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें छह स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और CVT ऑप्शन मिलता है। इसका मुकाबला Hyundai Creta, Kia Seltos, MG Astor, Skoda Kushaq, VW Taigun, Maruti Suzuki Grand Vitara और Toyota Urban Cruiser से होगा। 

इसमें 10.25 इंच का टचस्क्रीन सिस्टम, इलेक्ट्रिक सनरूफ, वायरलेस एंड्रायड ऑटो और एपल कारप्ले, 7 इंच सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वायरलेस चार्जिंग पैड, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट, डोर-पैनल माउंटेड ओआरवीएम, एलईडी हेडलाइट्स, कनेक्टेड एलईडी लाइट्स जैसे फीचर्स मिलेंगे। सुरक्षा के लिए Elevate में छह एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल होल्ड असिस्ट, हिल डिसेंट कंट्रोल, एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम, ऑटोमैटिक इमेरजेंसी ब्रेकिंग, एडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन कीप असिस्टऔर हाई बीम असिस्ट जैसे फीचर्स  दिए गए हैं। देश में पिछले कुछ वर्षों में SUV की कैटेगरी में बिक्री तेजी से बढ़ी है। इस वजह से बहुत सी ऑटोमोबाइल कंपनियां इस कैटेगरी में अपने मॉडल लॉन्च कर रही हैं। हाल ही में दक्षिण कोरिया की Hyundai ने माइक्रो SUV Exter को लॉन्च किया था। इसके कुछ वेरिएंट्स के लिए वेटिंग पीरियड एक वर्ष तक पहुंच गया है। हालांकि, Exter के बाकी वेरिएंट्स के लिए यह लगभग छह महीने का है। Exter को सात वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। इसके EX और EX(O) वेरिएंट्स के लिए कस्टमर्स को एक वर्ष तक इंतजार करना पड़ सकता है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  2. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  3. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  4. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  5. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  7. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  8. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! इस कंपनी ने लगाई चश्मों की सेल पर रोक
  3. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  4. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  5. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  6. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  7. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  8. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  10. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.