एक्टिवा और शाइन के दम पर Honda की सेल्स बढ़कर 3.24 लाख यूनिट्स से ज्यादा

कंपनी ने Dio, Unicorn and Shine 125 के OBD2 स्टैंडर्ड का पालन करने वाले वर्जन भी लॉन्च किए हैं

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 4 जुलाई 2023 23:15 IST
ख़ास बातें
  • इस वर्ष की शुरुआत में कंपनी ने Activa 6G को लॉन्च किया था
  • इसमें कंपनी की H-Smart टेक्नोलॉजी दी गई है
  • यह स्टैंडर्ड, डीलक्स और स्मार्ट के तीन वेरिएंट्स में उपलब्ध कराया गया है

हाल ही में एक्टिवा ने तीन करोड़ यूनिट्स से अधिक की बिक्री की उपलब्धि भी हासिल की थी

बड़ी टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया की जून में सेल्स बढ़कर 3,24,093 यूनिट्स की रही। इसमें 3,02,756 यूनिट्स की देश में बिक्री और 21,337 यूनिट्स का एक्सपोर्ट शामिल है। कंपनी की बिक्री बढ़ाने में Activa का बड़ा योगदान रहा है। हाल ही में एक्टिवा ने तीन करोड़ यूनिट्स से अधिक की बिक्री की उपलब्धि भी हासिल की थी। 

Honda ने Dio, Unicorn and Shine 125 के OBD2 स्टैंडर्ड का पालन करने वाले वर्जन भी लॉन्च किए हैं। इसके साथ ही Shine मोटरसाइकिल का एक कम प्राइस वाला वेरिएंट भी लाया गया है। कंपनी ने हाल ही में अपने एक नई मोटरसाइकिल का टीजर भी जारी किया था। इसे जल्द ही लॉन्च किया जाएगा। कंपनी की योजना अगले वर्ष दो इलेक्ट्रिक स्कूटर भी लॉन्च करने की है। इनमें से एक एक्टिवा का इलेक्ट्रिक वेरिएंट हो सकता है। कंपनी के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में बदली जा सकने वाली बैटरी भी हो सकती है। 
Advertisement

इस वर्ष की शुरुआत में कंपनी ने Activa 6G को लॉन्च किया था। इसमें कंपनी की H-Smart टेक्नोलॉजी दी गई है। यह एक्टिवा का नया प्रीमियम वेरिएंट है। टू-व्हीलर मार्केट में एक्टिवा पहले ही सबसे लोकप्रिय स्कूटर है। नए एक्टिवा का शुरुआती प्राइस 74,536 रुपये (एक्स-शोरूम) है। इसे स्टैंडर्ड, डीलक्स और स्मार्ट के तीन वेरिएंट्स में उपलब्ध कराया गया है। HMSI ने बताया था कि इस स्कूटर में एक स्मार्ट फाइंड फीचर दिया गया है जिससे यूजर स्मार्ट की के इस्तेमाल से स्कूटर को खोज सकता है। इस की से यूजर फिजिकल की का इस्तेमाल किए बिना स्कूटर को लॉक और अनलॉक कर सकता है। यह की स्कूटर के दो मीटर के दायरे में होने पर उसके इंजन को स्टार्ट कर सकती है। इसमें इंजन स्टार्ट और स्टॉप स्विच भी दिया गया है। 

Honda Activa H-Smart में बड़ा व्हीलबेस, नया पासिंग स्विच और DC LED हेडलैम्प दिया गया है। इसमें 12-इंच एलॉय व्हील्स, टेलीस्कोपिक फ्रंट सस्पेंशन और एडजस्टेबल रियर सस्पेंशन मिलेगा। इसके 110 cc PGM-FI इंजन के साथ एनहांस्ड स्मार्ट पावर (eSP) टेक्नोलॉजी है। नए एक्टिवा का मुकाबला मार्केट में पहले से मौजूद TVS Jupiter और Hero Maestro जैसे स्कूटर्स से है। कंपनी ने अपने प्लांट की प्रोडक्शन कैपेसिटी को छह लाख यूनिट्स बढ़ाने की योजना बनाई है। कंपनी का प्लांट गुजरात के विथलपुर में है। एक्सपोर्ट की डिमांड बढ़ने की वजह से होंडा को प्रोडक्शन बढ़ाने की जरूरत है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 16 सबसे कम दामों पर मिल रहा, आईफोन 18 के लॉन्च से पहले सीधी ₹18 हजार की बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Instagram पर AI Profile वालों के लिए बुरी खबर, Meta ने बदले नियम, रीच पर हो सकता है असर!
  2. URBN के इस नए 25,000mAh Power Bank में मिलेगा 100W आउटपुट, एक साथ फास्ट चार्ज होंगे कई फोन; जानें कीमत
  3. ₹18,999 में लॉन्च हुए थे, अब ₹34,999 तक पहुंची कीमत; प्राइस हाइक लिस्ट में Vivo T5x 5G और iQOO Z11x 5G की एंट्री
  4. iPhone 16 सबसे कम दामों पर मिल रहा, आईफोन 18 के लॉन्च से पहले सीधी ₹18 हजार की बचत
  5. Apple लॉन्च करने जा रही पहला फोल्डेबल! 48MP दो कैमरा के साथ iPhone Fold होगा सबसे महंगा? जानें खास बातें
  6. Poco X8 5G ने दी 50 मेगापिक्सल कैमरा, 8340mAh बैटरी के साथ दस्तक, कितनी है कीमत
  7. Poco F9 Pro, F9 Ultra लॉन्च, 200 मेगापिक्सल कैमरा के साथ 100W फास्ट चार्जिंग वाली बैटरी, जानें कीमत
  8. Apple 9 सितंबर को लॉन्च करने जा रहा iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max, बड़े अपग्रेड होने की उम्मीद
  9. URBAN लाई बिना स्क्रीन वाला AI पावर्ड स्मार्ट बैंड, मीटिंग करता है रिकॉर्ड, ट्रांसेलट! हेल्थ ट्रैकिंग, 15 दिन बैटरी, IPX68 रेटिंग
  10. Tecno Spark Go 3 Pro vs Oppo A6c vs Samsung Galaxy M17 5G: ₹20000 में कौन सा रहेगा बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.