Honda ने लॉन्च किया नया Activa 6G, H-Smart टेक्नोलॉजी के साथ मिलेंगे सिक्योरिटी फीचर्स

इसमें कंपनी की H-Smart टेक्नोलॉजी दी गई है। यह एक्टिवा का नया प्रीमियम वेरिएंट है। नए एक्टिवा का शुरुआती प्राइस 74,536 रुपये (एक्स-शोरूम) है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 23 जनवरी 2023 18:24 IST
ख़ास बातें
  • नए एक्टिवा का शुरुआती प्राइस 74,536 रुपये (एक्स-शोरूम) है
  • यह एक्टिवा का नया प्रीमियम वेरिएंट है
  • इस स्कूटर में एक स्मार्ट फाइंड फीचर दिया गया है

इसमें कंपनी की H-Smart टेक्नोलॉजी दी गई है

देश की बड़ी टू-व्हीलर कंपनियों में से एक Honda Motorcycle and Scooter (HMSI) ने नया Activa 6G लॉन्च किया है। इसमें कंपनी की H-Smart टेक्नोलॉजी दी गई है। यह एक्टिवा का नया प्रीमियम वेरिएंट है। टू-व्हीलर मार्केट में एक्टिवा पहले ही सबसे लोकप्रिय स्कूटर है। नए एक्टिवा का शुरुआती प्राइस 74,536 रुपये (एक्स-शोरूम) है। 

इसे स्टैंडर्ड, डीलक्स और स्मार्ट के तीन वेरिएंट्स में उपलब्ध कराया गया है, जिनके प्राइस क्रमशः 74,536 रुपये, 77,036 रुपये और 80,537 रुपये (एक्स-शोरूम) हैं। कंपनी का दावा है कि इस स्कूटर में एक स्मार्ट फाइंड फीचर दिया गया है जिससे यूजर स्मार्ट की के इस्तेमाल से स्कूटर को खोज सकता है। इस की से यूजर फिजिकल की का इस्तेमाल किए बिना स्कूटर को लॉक और अनलॉक कर सकता है। यह की स्कूटर के दो मीटर के दायरे में होने पर उसके इंजन को स्टार्ट कर सकती है। इसमें इंजन स्टार्ट और स्टॉप स्विच भी दिया गया है। 

Honda Activa H-Smart में बड़ा व्हीलबेस, नया पासिंग स्विच और DC LED हेडलैम्प दिया गया है। इसमें 12-इंच एलॉय व्हील्स, टेलीस्कोपिक फ्रंट सस्पेंशन और एडजस्टेबल रियर सस्पेंशन मिलेगा। कंपनी ने इस स्कूटर के इंजन को भी पहले से पावरफुल बनाने का दावा किया है। इसके 110 cc PGM-FI इंजन के साथ एनहांस्ड स्मार्ट पावर (eSP) टेक्नोलॉजी है। नया एक्टिवा मार्केट में पहले से मौजूद TVS Jupiter और Hero Maestro जैसे स्कूटर्स को टक्कर देगा। 

इस स्कूटर में मौजूद H-Smart टेक्नोलॉजी में एंटी-थेफ्ट सिस्टम शामिल होगा। कंपनी पहले से अपने स्कूटर्स के प्रीमियम वर्जन में होंडा इग्निशन सिक्योरिटी सिस्टम की पेशकश करती है। कंपनी के अन्य टू-व्हीलर्स में भी इसे शामिल किए जाने की संभावना है। पिछला वर्ष टू व्हीलर सेगमेंट के कमजोर रहा था। टू-व्हीलर्स की दिसंबर रिटेल सेल्स घटकर 11,33,138 यूनिट्स रह गई। यह पिछले तीन वर्षों में दिसंबर में सबसे कम रिटेल सेल्स थी। इससे पिछले वर्ष यह आंकड़ा 12,75,894 यूनिट्स का था। इस गिरावट के कारणों में महंगाई में बढ़ोतरी और स्लोडाउन जैसे कारण शामिल हैं। Hero MotoCorp की दिसंबर में सेल्स 1,13,634 यूनिट्स की गिरावट के साथ 3,30,175 यूनिट्स की रही। कंपनी ने इससे पिछले वर्ष दिसंबर 4,43,809 यूनिट्स बेची थी। हीरो मोटोकॉर्प का मार्केट शेयर 34.78 प्रतिशत से घटकर 29.14 प्रतिशत रह गया। पिछले कुछ महीनों में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री बढ़ने का भी इस मार्केट पर असर पड़ा है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  4. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme 16 Pro Harry Potter Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
  2. Jio यूजर्स को 12 महीने के लिए फ्री मिलेगा Canva, नई साझेदारी से ग्राहकों को फायदा
  3. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  4. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 6 कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  5. iQOO 16 लॉन्च होने जा रहा 29 सितंबर को, डिजाइन, डिस्प्ले से लेकर कैमरा, बैटरी तक जानें सब
  6. बिना इजाजत AI ग्लासेज से कोई भी नहीं कर पाएगा आपको रिकॉर्ड, बस फोन में डाउनलोड कर लें ये ऐप
  7. EPFO के लिए अब दफ्तर या पोर्टल पर जाने का झंझट खत्म, WhatsApp पर मिलेगी जानकारी, ऐसे करें ज्वाइन
  8. स्पेस में भी शुरू हुई सैन्य ताकत बढ़ाने की रेस, अमेरिका ने तैनात किया 'ऑन-ऑर्बिट' वेपन
  9. Xiaomi 18 Pro लॉन्च सितंबर में कंफर्म, 2 डिस्प्ले के साथ, 8000mAh बैटरी! आई पहली झलक
  10. Samsung Galaxy Tab S12 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, 3 मॉडल हो सकते हैं शामिल 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.