Honda ने दिखाया अपनी अपकमिंग इलेक्ट्रिक SUV कार का कॉन्सेप्ट, ऐसी दिखता है डिजाइन

Honda e:Ny1 के प्रोटोटाइप को देखा जाए, तो यह यूरोप की Honda HR-V के इलेक्ट्रिक वर्ज़न के समान लगती है। HR-V को इस साल चीन में लॉन्च किया जाना है, जो 68.8-kWh क्षमता के बैटरी पैक से लैस होगी।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 29 मार्च 2022 18:54 IST
ख़ास बातें
  • Honda ने Civic e: HEV के साथ कुछ अन्य इलेक्ट्रिक मॉडल्स से पर्दा उठाया
  • बी-सेगमेंट एसयूवी, सी-सेगमेंट फुल हाइब्रिड SUV और नई CR-V भी दिखाई है
  • e:Ny1 का डिज़ाइन चीन में अकमिंग Honda HR-V इलेक्ट्रिक के समान है

Honda e:Ny1 इलेक्ट्रिक कार दिखने में चीन में लॉन्च होने वाली Honda HR-V EV की तरह है

Honda ने पिछले हफ्ते बुधवार, 23 मार्च को यूरोप के लिए अपना अगला इलेक्ट्रिक मॉडल Civic e: HEV पेश किया। इस कार को कंपनी इस साल के अंत तक यूरोपीय ग्राहकों के लिए उपलब्ध कराएगी। होंडा ने 2023 में अपने इलेक्ट्रिक प्रोडक्ट लाइन-अप के और विस्तार की पुष्टि भी की। नए मॉडल्स में एक ऑल-इलेक्ट्रिक बी-सेगमेंट एसयूवी भी शामिल है, जिसे e: Ny1 प्रोटोटाइप के रूप में पेश किया गया है। इसके अलावा, एक सी-सेगमेंट फुल हाइब्रिड एसयूवी, और बिल्कुल नई CR-V भी दिखाई गई है, जो फुल हाइब्रिड और प्लग-इन हाइब्रिड दोनों के साथ उपलब्ध होगी।

Honda ने प्रेस रिलीज़ के जरिए जानकारी दी है कि 2023 में बाजार में आने वाला e:Ny1 इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) होंडा के भविष्य के प्रोडक्ट लाइन-अप के सेंटर में होगा। कंपनी का कहना है कि 11वीं जनरेशन की Civic इलेक्ट्रिक कार लेटेस्ट कार होगी, जिसे विशेष रूप से e: HEV (हाइब्रिड इलेक्ट्रिक व्हीकल) टेक्नोलॉजी के साथ पेश किया गया है, जो ब्रांड के अन्य इलेक्ट्रिक मॉडल: Jazz, Jazz Crosstar, CR-V, HR-V और Honda e में शामिल है।
Advertisement

कंपनी का कहना है कि इसमें होंडा के ई: एचईवी पावरट्रेन का सबसे एडवांस वर्ज़न होगा, जो एक पावर-डेंस लिथियम-आयन बैटरी, दो कॉम्पैक्ट, पावरफुल इलेक्ट्रिक मोटर, और एक नया विकसित 2.0-लीटर डायरेक्ट इंजेक्शन DOHC i-VTEC पेट्रोल इंजन से लैस है। कंपनी ने दावा किया है कि इस हाइब्रिड कार को 110 ग्राम प्रति किमी से कम के CO2 उत्सर्जन को प्राप्त करने का लक्ष्य रखा गया है, जो कि 135 kW के अधिकतम मोटर आउटपुट और 315Nm के टार्क के साथ 5 l / 100km से कम है।
 

वहीं, e:Ny1 के प्रोटोटाइप को देखा जाए, तो यह यूरोप की Honda HR-V के इलेक्ट्रिक वर्ज़न के समान लगती है। HR-V को इस साल चीन में लॉन्च किया जाना है, जो 68.8-kWh क्षमता के बैटरी पैक से लैस होगी। कार में डुअल इलेक्ट्रिक मोटर है, जिसमें से फ्रंट मोटर 150 kW क्षमता की है, जो 201 hp की मैक्सिमम पावर जनरेट करेगी। कंपनी का दावा है कि यह कार सिंगल चार्ज में 510 किलोमीटर की रेंज देने में सक्षम होगी। इसकी टॉप स्पीड करीब 150 km/h बताई गई है।
Advertisement

हालांकि, फिलहाल इस बारे में स्पष्टता नहीं दी गई है कि यूरोप के लिए दिखाया गया e:Ny1 प्रोटोटाइप HR-V में मौजूद पावरट्रेन से लैस होगा या नहीं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Honda, honda electric cars
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  2. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  3. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  4. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  6. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  7. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.