• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Honda City, Amaze सहित इन कारों को दिवाली पर Rs 40 हजार तक सस्ता खरीदने का मौका, जानें ऑफर्स

Honda City, Amaze सहित इन कारों को दिवाली पर Rs 40 हजार तक सस्ता खरीदने का मौका, जानें ऑफर्स

चौथी पीढ़ी की Honda City कार 31 अक्टूबर, 2022 तक 5,000 रुपये के लॉयल्टी बोनस के साथ उपलब्ध है। इस कार की देश में शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 9.50 लाख रुपये है।

Honda City, Amaze सहित इन कारों को दिवाली पर Rs 40 हजार तक सस्ता खरीदने का मौका, जानें ऑफर्स

Honda Amaze की भारत में शुरुआती एक्स-शोरूम 6.63 लाख रुपये है

ख़ास बातें
  • City Gen 5, City Gen 4, Amaze, Jazz और WR-V पर मिल रहे हैं कई ऑफर्स
  • कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस के साथ-साथ लॉयल्टी और कॉर्पोरेट ऑफर भी
  • Honda ने City और Amaze पर एक फाइनेंस स्कीम भी घोषित की है
विज्ञापन
फेस्टिव सीजन की शुरुआत होने के साथ अब भारत में वाहन निर्माताओं ने ग्राहकों को लुभाने के लिए डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और फाइनेंस ऑफर्स जैसे बेनिफिट्स की घोषणा करनी शुरू कर दी है। दिवाली में कुछ दिन बचे हैं और अब, Honda ने भी अपने ग्राहकों के लिए कुछ लुभावने ऑफर्स की घोषणा कर दी है। कंपनी अक्टूबर महीने में अपनी लोकप्रिय कारों जैसे कि City Gen 5, City Gen 4, Amaze, Jazz और WR-V पर 39,300 रुपये तक की छूट दे रही है। इसके अलावा ग्राहकों के लिए खरीद को आसान बनाने के लिए कंपनी फाइनेंस ऑफर भी देगी।
 

Honda City (4th-Gen)

चौथी पीढ़ी की Honda City कार 31 अक्टूबर, 2022 तक 5,000 रुपये के लॉयल्टी बोनस के साथ उपलब्ध है। इस कार की देश में शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 9.50 लाख रुपये है।
 

Honda Amaze

Honda Amaze सेडान पर 5,000 रुपये का लॉयल्टी बोनस तो मिल ही रहा है, साथ ही कंपनी इस कार पर 3,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी दे रही है। हाल ही में, होंडा ने घोषित किया था कि Amaze के 9 वर्षों में 5 लाख यूनिट बेचे जा चुके हैं। इस कार की भारत में शुरुआती एक्स-शोरूम 6.63 लाख रुपये है।
 

Honda Jazz

पिछले कुछ महीनों से यह कयास लगाए जा रहे हैं कि Honda Jazz नवंबर से बंद हो सकती है। ऐसे में कंपनी इस महीने इस कार पर बड़ा डिस्काउंट दे रही है। हैचबैक पर 10,000 रुपये का कैश डिस्काउंट और 7,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस मिल रहा है। इसके अलावा, 5,000 रुपये का लोयलटी बोनस और 3,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी लिया जा सकता है।
 

Honda City (5th-Gen)

पांचवीं पीढ़ी की Honda City एक मिड साइज सेडान है, जिसे इस महीने 10,000 रुपये की नकद छूट, 5,000 रुपये के लॉयल्टी बोनस और 5,000 रुपये की कॉर्पोरेट छूट के साथ खरीदा जा सकता है। इतना ही नहीं, कंपनी 10,000 रुपये का एक्सचेंज डिस्काउंट और 7,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस भी दे रही है। इसके साथ, 10,896 रुपये की एक्सेसरीज मुफ्त मिलेगी।
 

Honda WR-V

जो ग्राहक Honda WR-V खरीदने की योजना बना रहे हैं, उन्हें 12,298 रुपये की मुफ्त एक्सेसरीज मिलेगी। इसके अलाव, 10,000 रुपये का कैश डिस्काउंट, 10,000 रुपये का एक्सचेंज डिस्काउंट, 7,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस, 5,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट और 5,000 रुपये का लॉयल्टी बोनस भी दिया जा रहा है।

Honda ने होंडा सिटी और अमेज पर एक नई फाइनेंस स्कीम भी घोषित की है, जिसमें ग्राहक कार को इस साल खरीद सकते हैं और 2023 से EMI का भुगतान शुरू कर सकते हैं। इस स्कीम का नाम "Drive in 2022, Pay in 2023" रखा गया है। यह स्कीम इस साल 31 अक्टूबर तक वैध है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Honda, Honda Diwali Offer
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  3. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  4. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  5. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  6. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  7. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  8. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  9. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  10. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »