Honda के टू-व्हीलर्स की बिक्री ने पकड़ी स्पीड, अप्रैल में बेची 3.74 लाख से ज्यादा यूनिट्स

HMSI ने मार्च में Shine 100 cc मोटरसाइकिल लॉन्च की थी। कंपनी ने इसे डीलरशिप्स पर पहुंचाना शुरू कर दिया है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 3 मई 2023 18:59 IST
ख़ास बातें
  • मार्च की तुलना में कंपनी की बिक्री में बढ़ोतरी हुई है
  • कंपनी अपने टू-व्हीलर्स का 38 देशों को एक्सपोर्ट करती है
  • इसकी योजना एक फ्लेक्स फ्यूल टू-व्हीलर लॉन्च करने की है

एक्सपोर्ट की डिमांड अधिक होने की वजह से कंपनी को प्रोडक्शन बढ़ाने की जरूरत है

बड़ी टू-व्हीलर कंपनियों में से एक होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) की अप्रैल में बिक्री 3,74,747 यूनिट्स की रही है। इसमें से 3,38,289 यूनिट्स की बिक्री देश में हुई है और 36,458 यूनिट्स का एक्सपोर्ट किया गया है। हालांकि, मार्च की तुलना में कंपनी की बिक्री में बढ़ोतरी हुई है। 

HMSI ने मार्च में Shine 100 cc मोटरसाइकिल लॉन्च की थी। कंपनी ने इसे डीलरशिप्स पर पहुंचाना शुरू कर दिया है। यह कंपनी की सबसे अफोर्डेबल मोटरसाइकिल है। इसका डिजाइन विशेषतौर पर शहरों में ट्रैफिक के बीच प्रति दिन इस्तेमाल के लिए बनाया गया है। इससे HMSI को इस मार्केट में पहला स्थान रखने वाली Hero MotoCorp को टक्कर देने में मदद मिलेगी। इसे HMSI की कर्नाटक में नरसापुरा फैक्टरी से डिस्पैच किया जा रहा है। कंपनी के पास हरियाणा के मानेसर और राजस्थान के तापूकारा में भी फैक्ट्री है। 

एक्सपोर्ट की डिमांड बढ़ने की वजह से कंपनी को प्रोडक्शन बढ़ाने की जरूरत है। कंपनी अपने टू-व्हीलर्स का 38 देशों को एक्सपोर्ट करती है और इसे बढ़ाकर 58 देशों तक करने की योजना है। HMSI ने बताया है कि उसने ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड को एक्सपोर्ट के साथ ओशिनिया रीजन में अपनी मौजूदगी बढ़ाई है। इसके अलावा कंपनी अपने प्लांट से पावरट्रेन का एक्सपोर्ट भी कर रही है। 

कंपनी ने 2030 तक इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) से अपनी बिक्री का 15 प्रतिशत हासिल करने का लक्ष्य रखा है। HMSI के सभी टू-व्हीलर्स इस वर्ष सितंबर तक OBD2 और E20 नॉर्म्स का पालन करने के लिए तैयार होंगे। कंपनी ने देश में फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी लाने की भी तैयारी की है। इसकी योजना एक फ्लेक्स फ्यूल टू-व्हीलर लॉन्च करने की है। इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की बिक्री तेजी से बढ़ रही है और इस वजह से होंडा इस सेगमेंट में कुछ मॉडल लॉन्च करने की तैयारी में जुटी है। कंपनी की योजना देश भर में मौजूद अपने 6,000 आउटलेट्स का इस्तेमाल EV के लिए चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए करने की है। कंपनी के पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर में फिक्स्ड बैटरी हो सकती है, जबकि दूसरे मॉडल को बदली जा सकने वाली बैटरी की टेक्नोलॉजी के साथ लॉन्च किया जाएगा। इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में ओला इलेक्ट्रिक और TVS Motor जैसी कंपनियों की बड़ी हिस्सेदारी है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X500 हुआ चार 50 मेगापिक्सल कैमरे के साथ लॉन्च, 7500mAh की बड़ी बैटरी भी
  2. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  3. Flipkart दिवाली सेल में ₹16000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy Z Fold 8 5G, सीमित है ऑफर
  4. Vivo X500 Pro, X500 Pro Max लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, जानें कैसे हैं फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Neo 12 हुआ लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Huawei Enjoy 100 Pro लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 6100mAh बैटरी के साथ
  3. Samsung ला रही लग्जरी फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung W27, 29 अक्टूबर को होगा लॉन्च!
  4. OnePlus Ace 7 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 V चिपसेट, 9,000mAh बैटरी
  5. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  6. Delhi Liquor Booking ऐप: घर बैठे ऑनलाइन खरीद पाएंगे शराब, आ गया सरकारी ऐप
  7. Motorola Signature 27 भारत में लॉन्च को तैयार, 50MP कैमरा, Snapdragon 8 Elite लेटेस्ट चिप से होगा लैस!
  8. Ai+ स्मार्टफोन अपने मोबाइल करेगा ₹3,000 तक महंगे, 15 नवंबर से पहले खरीद लें
  9. Vivo X500 Pro, X500 Pro Max लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, जानें कैसे हैं फीचर्स
  10. 115 इंच बड़ा 4K QNED evo AI LED TV भारत में LG ने किया लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.