Hero Splendor को इस डिजाइनर ने बनाया Electric, देगी 240 km की रेंज!

विनय का अनुमान है कि यह स्टैंडर्ड बैटरी पैक 120km तक की सिंगल चार्ज रेंज दे सकता है। वहीं, इसमें यदि 6kWh क्षमता के बैटरी पैक को लगाया जाए तो रेंज 180km हो सकती है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 23 मार्च 2022 13:07 IST
ख़ास बातें
  • ऑटोमोटिव डिज़ाइनर विनय राज सोमशेखर ने अपने LinkedIn पर शेयर किए रेंडर
  • 8kWh के बैटरी पैक ऑप्शन के साथ हासिल की जा सकती है 240Km तक की रेंज
  • इंजन और गियर बॉक्स को बटा कर लगाया बैटरी पैक

रेंडर में Splendor Electric के टॉप कॉन्फिगरेशन की रेंज 240 km बताई गई है

Hero Motocorp ने हाल ही में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट में कदम रखने की अपनी प्लानिंग की घोषणा की थी। यूं तो कंपनी ने इस बात की जानकारी नहीं दी है कि वह आने वाले समय में भारत में किन इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स को लॉन्च करने वाली है, लेकिन एक भारतीय ऑटोमोटिव डिज़ाइन ने Hero Splendor के इलेक्ट्रिक वर्ज़न का रेंडर तैयार कर यह इशारा दे दिया है कि आने वाले समय में यदि Hero अपने इस सबसे लोकप्रिय मोटरसाइकिल को इलेक्ट्रिक रूम में उतारती है, तो हम उससे क्या उम्मीद कर सकते हैं।

ऑटोमोटिव डिज़ाइनर विनय राज सोमशेखर (Vinay Raj Somashekar) ने Hero Splendor Electric मोटरसाइकिल का रेंडर (via Rushlane) बनाया है। उन्होंने LinkedIn पर अपने इस डिज़ाइन और इसके स्पेसिफिकेशन्स की सभी जानकारी भी शेयर की है। विनय का कहना है कि हीरो स्प्लेंडर देश की सबसे बेहतरीन मोटरसाइकिल है। इसका हर एलिमेंट उद्देश्यपूर्ण लगता है और अनुपात सटीक है।”

विनय का कहना है कि हीरो भी इस बात को जानती है, इसलिए कई दशकों से इस मोटरसाइकिल का डिज़ाइन और कई अन्य एलिमेंट्स आज तक एक समान रखे गए हैं। हालांकि, उनका मानना है कि एक दिन कुछ नया हो सकता है और Splendor इलेक्ट्रिक बन सकती है।

इसी सोच के साथ वियन ने अपने इस डिज़ाइन रेंडर पर काम किया और एक इलेक्ट्रिक Splendor मोटरसाइकिल तैयार की। उन्होंने स्प्लेंडर के पारंपरिक डिज़ाइन को नहीं छेड़ा, और उसमें इंजन और उसके आसपास के कंपोनेंट को हटा कर वहां बैटरी पैक फिट किया। हेडलैंप के आसपास कॉस्मैटिक बदलाव किए और अलॉय रिम फिट किए। इसके अलावा, उन्होंने स्टैंडर्ड स्टेनलैस स्टील ग्रैब रेल को सिंगल-पीस प्लास्टिक ग्रैब रेल से बदला।
Advertisement
 

Photo Credit: LinkedIn (@Vinay Raj Somashekar)

उन्होंने इसके स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी भी दी। Hero Splendor Electric मोटरसाइकिल के रेंडर में एक फिक्स्ड 4kWh क्षमता के बैटरी पैक और 9kW क्षमता की इलेक्ट्रिक मोटर फिट की गई है। इसे बेल्ट ड्राइव सिस्टम के साथ बनाया गया है। इसके अलावा एक एक्स्ट्रा स्टोरेज स्पेस भी दिया गया है, जहां 2kWh क्षमता के बैटरी पैक को फिट किया जा सकता है, जिससे रेंज 50% तक बढ़ सकती है और इस पैक को मोटरसाइकिल से निकाल कर कहीं भी चार्ज किया जा सकता है।

विनय का अनुमान है कि यह स्टैंडर्ड बैटरी पैक 120km तक की सिंगल चार्ज रेंज दे सकता है। वहीं, इसमें यदि 6kWh क्षमता के बैटरी पैक को लगाया जाए तो रेंज 180km हो सकती है। इस तरह विनय ने चार अलग-अलग वेरिएंट्स दिखाए हैं, जो 8kWh क्षमता तक के बैटरी पैक ऑप्शन और 240 किलोमीटर तक की रेंज के साथ डिज़ाइन किए गए हैं। 
Advertisement

यूं तो अभी तक Hero MotoCorp ने अपनी इलेक्ट्रिक व्हीकल याजनाओं से पर्दा नहीं उठाया है, लेकिन विनय के इस रेंडर से यह स्पष्ट हो जाता है कि भविष्य में ऐसा संभव हो सकता है, चाहे आधिकारिक रूप में या किसी आफ्टरमार्केट समाधान के रूप में।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , LinkedIn, Hero MotoCorp, Hero Electric motorcycle
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  2. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  3. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  5. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  6. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  2. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  3. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  4. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  5. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  6. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  7. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  8. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  10. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.