Hero Electric के Eddy इलेक्ट्रिक स्कूटर को चलाने के लिए लाइसेंस की नहीं जरूरत, जानें कीमत

Hero Electric Eddy ने मंगलवार को अपने लेटेस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर Eddy से पर्दा उठाया, और यह जानकारी भी दी है कि इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को जल्द लॉन्च किया जाएगा।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 2 मार्च 2022 14:26 IST
ख़ास बातें
  • भारत में Eddy ई-स्कूटर को 72,000 रुपये की एक्स-शोरूम के साथ बेचा जाएगा
  • 25 kmph की टॉप स्पीड और 50-60 km की रेंज होने की उम्मीद
  • फाइंड माई बाइक, रिवर्स मोड, और फॉलो मी हेडलैम्प्स जैसे फीचर्स से होगा लैस

Hero Eddy इलेक्ट्रिक स्कूटर की भारत में कीमत 72,000 रुपये (एक्स-शोरूम) होगी

Hero Electric ने भारत में लेटेस्ट Eddy इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत का खुलासा कर दिया है, जो लो स्पीड ईवी कैटेगरी में आता है। देखने में आकर्षक इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को अगली तिमाही में लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, फिलहाल लॉन्च की सटीक तारीख का खुलासा नहीं किया गया है। हीरो इलेक्ट्रिक के पोर्टफोलियो में कई इलेक्ट्रिक स्कूटर्स हैं, जिनमें से ज्यादातर ई-स्कूटर लो-स्पीड कैटेगरी में आते हैं। अच्छी बात यह है कि नए Eddy electric scooter को चलाने के लिए राइडर को ड्राइविंग लाइसेंस की जरूरत नहीं पड़ेगी।

Hero Electric Eddy ने मंगलवार को अपने लेटेस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर Eddy से पर्दा उठाया, और यह जानकारी भी दी है कि इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को जल्द लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इसकी कीमत का खुलासा भी किया है। Mint की रिपोर्ट के अनुसार, भारत में Eddy ई-स्कूटर को 72,000 रुपये की एक्स-शोरूम के साथ बेचा जाएगा। Hero Electric इस स्कूटर को येलो और ब्लू रंग के ऑप्शन में पेश करेगी। फिलहाल इसके स्पेसिफिकेशन्स से भी पर्दा नहीं उठाया गया है। जाहिर है, कंपनी ने लॉन्च के समय के लिए स्कूटर के कई पहलुओं को बचा कर रखा है।

इसे भी पढ़ें: Ola Electric Said to Plan 50GWh India Battery Plant in EV Push

यूं तो कंपनी ने इसकी रेंज और टॉप स्पीड से पर्दा नहीं उठाया है, लेकिन यदि कंपनी के पोर्टफोलियो में मौजूद अन्य लो-स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर को देखा जाए, खास तौर पर जिन्हें चलाने के लिए रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं पड़ती, तो हम इसकी टॉप स्पीड 25 kmph और रेंज 50-60 km होने की उम्मीद करते हैं। 
Advertisement
 

Hero Electric Eddy इलेक्ट्रिक स्कूटर में कुछ जरूरी फीचर्स को भी शामिल किया गया है, जिनमें फाइंड माई बाइक, रिवर्स मोड, ई-लॉक और फॉलो मी हेडलैम्प्स शामिल हैं। फॉलो मी हेडलैंप फीचर फोर-व्हीलर्स में आने वाले फीचर की तरह है, जहां गाड़ी को बंद करने के बाद भी उसकी हेडलाइट थोड़ी देर के लिए ऑन रहती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  2. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  3. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. प्रीपेड टेलीकॉम यूजर्स को फायदा, सरकार ने बनाया 30 दिन के रिचार्ज का रूल
  2. Flipkart Big Billion Days 2026 सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए iPhone 17, iPhone 15 मॉडल!
  3. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  4. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  5. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  6. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  7. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  8. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  10. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.