EV Fire: Hero Electric के स्कूटर में लगी आग, देखें फोटो

Photon इलेक्ट्रिक स्कूटर की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 80,490 रुपये है। इसकी टॉप स्पीड 45 kmph है और यह सिंगल चार्ज में 90 km चलने की क्षमता रखता है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 30 मई 2022 14:42 IST
ख़ास बातें
  • स्कूटर को Photon मॉडल बताया जा रहा है
  • Photon इलेक्ट्रिक स्कूटर की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 80,490 रुपये है
  • आग लगने की वजह सॉकेट में शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है

Hero Electric Photon की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 80,490 रुपये है

Hero Electric कंपनी के Photon इलेक्ट्रिक स्कूटर में आग लगने का एक नया मामला सामने आया है। घटना पिछले हफ्ते, बुधवार की है, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया में शेयर किया जा रहा है। इसमें स्कूटर का पिछला हिस्सा पूरी तरह से जलकर नष्ट दिखाई दे रहा है। यह किसी इलेक्ट्रिक स्कूटर में आग लगने का पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी विभिन्न कंपनियों के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स आग के हवाले हो चुके हैं। लेटेस्ट घटना में हीरो इलेक्ट्रिक की ओर से बयान भी जारी किया गया है, जिसमें कंपनी का कहना है कि आग लगने का कारण सॉकेट में शॉर्ट सर्किट है।

ट्विटर पर कई यूजर्स ने Hero Electric के एक इलेक्ट्रिक स्कूटर का वीडियो शेयर किया है, जिसमें स्कूटर की आग लगने के बाद की स्थि‍ति दिखाई गई है। स्कूटर को Photon मॉडल बताया जा रहा है। इसमें केवल आगे का हिस्सा सलामत दिखाई दे रहा है, और बाकी पूरा स्कूटर जलकर नष्ट हो चुका है। घटना ओडिशा की बताई जा रही है।
 

घटना पर Hero Electric ने ET Auto को बताया कि यह हादसा चार्जिंग सॉकेट में शॉर्ट सर्किट होने की वजह से हुआ है। कंपनी ने बयान में कहा "जब संपर्क किया गया तो ग्राहक ने बताया कि उसने असामान्य क्रैकिंग आवाजें सुनीं और पाया कि घर के इलेक्ट्रिक स्विचबोर्ड से धुआ आ रहा था, जो इलेक्ट्रिक स्कूटर के बगल में था, और चिंगारियां लगातार फर्श पर गिर रही थीं, जहां पेंट की एक कैन पड़ी थी। उस समय वह व्यक्ति मेन स्विच ऑफ करने के लिए गया और आग बुझाने के लिए वापस आया। इतनी देर तक, आग फैल चुकी थी और स्कूटर का पिछला हिस्सा और कुछ घरेलू सामान जल गया था।"

कंपनी ने आगे कहा "हमारी टेक्नोलॉजी टीम ने बाद में घटनास्थल का दौरा किया और विश्लेषण किया कि स्कूटर का पिछला हिस्सा जल गया था और आग लगने का सबसे संभावित कारण एसी फेज और घर के तारों का एक दूसरे के संपर्क में आना और शॉर्ट सर्किट और फ्यूज की खराबी जो इस तरह के शॉर्ट सर्किट की स्थिति में कट जाना चाहिए था। आग जोड़ते हुए कंपनी कहती है "हमने लागत के आधार पर जले हुए हिस्सों को बदलने और उसके नवीनीकृत स्कूटर की सड़क की योग्यता जांचने के लिए ग्राहक को किसी भी तरह की मदद की पेशकश की है।"
Advertisement

Hero Electric देश की सबसे पुरानी इलेक्ट्रिक वाहन फर्मों में से एक है और भारत में इसके स्कूटरों की 450,000 से अधिक यूनिट्स बेची जा चुकी हैं। यह पहली बार है जब हीरो इलेक्ट्रिक के किसी स्कूटर में आग लगने की सूचना मिली है।
Advertisement

Photon इलेक्ट्रिक स्कूटर की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 80,490 रुपये है। इसकी टॉप स्पीड 45 kmph है और यह सिंगल चार्ज में 90 km चलने की क्षमता रखता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  2. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  3. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  4. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.