Haldwani Riots: उत्तराखंड के इस शहर में बंद किया मोबाइल इंटरनेट, जानें पूरा मामला

बनभूलपुरा में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। यहां रात में ही कर्फ्यू लागू कर दिया गया।

Haldwani Riots: उत्तराखंड के इस शहर में बंद किया मोबाइल इंटरनेट, जानें पूरा मामला

बनभूलपुरा में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। यहां रात में ही कर्फ्यू लागू कर दिया गया।

ख़ास बातें
  • उपद्रवियों ने स्थानीय थाने को आग के हवाले कर दिया
  • पुलिस, और मीडियाकर्मियों के व्हीकल भी जला डाले
  • उपद्रवियों को देखते ही गोली मारने के आदेश जारी
विज्ञापन
Haldwani Riots: उत्तराखंड के हल्द्वानी में भड़की हिंसा की आग ने कई जिंदगियां जला डाली हैं। बनभूलपुरा में मलिक के बगीचे में अवैध मदरसे व नमाज स्थल को ढहाने गई पुलिस पर विशेष समुदाय के लोगों पत्थरबाजी कर दी। उपद्रवियों ने स्थानीय थाने को आग के हवाले कर दिया और आसपास खड़े पुलिस, और मीडियाकर्मियों के व्हीकल भी जला डाले। जान बचाने के लिए पुलिसकर्मियों को वहां से भागना पड़ा। स्थिति को बेकाबू होते देख डिस्ट्रिक मजिस्ट्रेट ने उपद्रवियों को देखते ही गोली मारने के आदेश जारी कर दिए हैं। 

बनभूलपुरा में उठा बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रशासन ने हल्द्वानी में इंटरनेट सेवा गुरूवार रात से ही बंद कर दी है। ANI के अनुसार, हल्द्वानी हिंसा में 4 लोगों की मौत हो चुकी है और 200 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हो चुके हैं। शुक्रवार को स्कूलों को बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। कुमाऊं यूनिवर्सिटी और उत्तराखंड ओपन यूनिवर्सिटी की परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं। राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मामले को देखते हुए उच्चस्तरीय बैठक बुलाई है।

बनभूलपुरा में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। यहां रात में ही कर्फ्यू लागू कर दिया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उपद्रवी रुमाल और नकाब से चेहरा छुपाए हुए थे। 3 घंटों में उन्होंने 100 से ज्यादा टूव्हीलर, और गाड़ियां फूंक दीं। पुलिसकर्मियों पर चारों तरफ से पत्थरबाजी की गई। एसडीएम, तहसीलदार के भी घटना में घायल होने की खबर है। दंगा करने वालों के खिलाफ UAPA के अंतर्गत कार्रवाई करने के आदेश हैं।

हल्द्वानी के खंड शिक्षा अधिकारी हरेंद्र कुमार मिश्र ने मीडिया बयान में कहा कि सुरक्षा कारणों की वजह से हल्द्वानी के कक्षा 1 से कक्षा 12 तक के सभी प्रकार के विद्यालय शुक्रवार को बंद रहेंगे। विद्यालयों को निर्देशों का कड़े रूप से पालन करने को कहा गया है। घटना स्थल पर पुलिस और अन्य केंद्रीय बलों की टीमें भेजी जा रही हैं। राज्य सरकार ने नागरिकों से शांति बनाए रखने की अपील की है। आगजनी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कही गई है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  2. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  3. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  4. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
  5. HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ते में मिल रहा OnePlus Nord 6, जानें कितनी हो रही बचत
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  8. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
  9. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  10. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »