सरकार ला रही ई-पासपोर्ट, सिर्फ 7 दिनों में मिलेगा

केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने गुरुवार को कहा कि सरकार 2022-23 की शुरुआत से नागरिकों को ई-पासपोर्ट जारी करने की प्लान कर रही है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 8 अप्रैल 2022 10:53 IST
ख़ास बातें
  • सरकार 2022-23 की शुरुआत से को ई-पासपोर्ट जारी करने की प्लान कर रही है।
  • ई-पासपोर्ट एक कंबाइंड पेपर और इलेक्ट्रॉनिक पासपोर्ट होगा।
  • NIC को ई-पासपोर्ट जारी करने को लेकर टेक्निकल जिम्मेदारी सौंपी है।

सरकार 2022-23 की शुरुआत से ई-पासपोर्ट जारी करने का प्लान कर रही है।

जैसे-जैसे टेक्नोलॉजी में इजाफा हो रहा है वैसे-वैसे आम इंसान का जीवन आसान होता जा रहा है। अब इसी दिशा में लोगों को अधिक सहूलियत प्रदान करने के लिए सामान्य पासपोर्ट की जगह ई-पासपोर्ट आने वाला है। फिलहाल आपको यह जानकार शायद यकीन न हो, लेकिन यह सच होने वाला है। केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने गुरुवार को कहा कि सरकार 2022-23 की शुरुआत से नागरिकों को ई-पासपोर्ट जारी करने का प्लान कर रही है। मुरलीधरन का जवाब राज्यसभा में कैलेंडर वर्ष 2022 में ई-पासपोर्ट जारी करने के सरकार के प्लान और उसकी जानकारी पर एक सवाल के उत्तर में आया। आइए ई-पासपोर्ट के बारे में जानते हैं।
 

कैसा होगा ई-पासपोर्ट


पीटीआई के अनुसार, MoS ने बताया कि ई-पासपोर्ट एक कंबाइंड पेपर और इलेक्ट्रॉनिक पासपोर्ट होगा, जिसमें एक एम्बेडेड रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन (RFID) चिप और एंटीना बैक कवर में एक इनले के तौर पर एम्बेडेड होगा।
मुरलीधरन ने कहा कि 'पासपोर्ट की जरूरी जानकारी उसके डाटा पेज पर प्रिंट होने के साथ-साथ चिप में भी स्टोर होगी। डॉक्यूमेंट और चिप की खासियतें इंटरनेशनल सिविल ऑर्गेनाइजेशन (ICAO) डॉक्यूमेंट 9303 में बताई गई हैं।' सरकार के मुताबिक, इसे 15-20 दिन के मुकाबले सिर्फ 7 दिनों में जारी किया जा सकेगा।


यहां होगा ई-पासपोर्ट का निर्माण


Advertisement
मुरलीधरन ने आगे कहा कि विदेश मंत्रालय ने नेशनल इंफॉर्मेटिक्स सेंटर (NIC) को ई-पासपोर्ट जारी करने को लेकर टेक्निकल जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने कहा कि 'ई-पासपोर्ट को इंडिया सिक्योरिटी प्रेस, नासिक द्वारा तैयार किया जाएगा। प्रेस ने अपने ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ-साथ 4.5 करोड़ ICAO-कंप्लाइंट इलेक्ट्रॉनिक चिप्स की खरीद के लिए आशय पत्र जारी किए हैं।'

ई-पासपोर्ट के सैंपल की हो रही टेस्टिंग


MoS ने राज्‍यसभा को सूचित किया कि वर्तमान में ई-पासपोर्ट के सैंपल की टेस्टिंग हो रही है। फुल स्केल पर मैन्युफैक्चरिंग और वितरण टेक्निकल इको-सिस्टम और इंफ्रास्ट्रक्चर के पूरा होने के साथ शुरू होगा।


Advertisement
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , V Muraleedharan, MoS

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  2. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  5. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
#ताज़ा ख़बरें
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  8. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  9. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  10. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.