• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Indira Gandhi Smartphone Yojana: महिलाओं को 1.35 करोड़ स्मार्टफोन फ्री बांट रही है इस राज्य की सरकार, ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

Indira Gandhi Smartphone Yojana: महिलाओं को 1.35 करोड़ स्मार्टफोन फ्री बांट रही है इस राज्य की सरकार, ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

वेबसाइट के अलावा महिलाएं नजदीकी महंगाई राहत कैंप जाकर भी इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना के लिए पंजीकरण करवा सकती हैं। 

Indira Gandhi Smartphone Yojana: महिलाओं को 1.35 करोड़ स्मार्टफोन फ्री बांट रही है इस राज्य की सरकार, ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

Photo Credit: Unsplash/Paul Hanaoka

इंदिरा गांधी स्मार्ट फोन योजना के तहत राजस्थान में महिलाओं को 7 हजार रुपये का स्मार्टफोन फ्री दिया जा रहा है।

ख़ास बातें
  • राजस्थान में महिलाओं को 7 हजार रुपये का स्मार्टफोन फ्री दिया जा रहा है।
  • फोन में सरकार तीन साल तक फ्री इंटरनेट कनेक्टिविटी की सुविधा भी दे रही है।
  • चिरंजीवी परिवारों की महिलाओं को स्मार्टफोन उपलब्ध करवाने के लिए योजना।
विज्ञापन
इंदिरा गांधी स्मार्ट फोन योजना के तहत राजस्थान में महिलाओं को 7 हजार रुपये का स्मार्टफोन फ्री दिया जा रहा है। इस फोन में सरकार तीन साल तक फ्री इंटरनेट कनेक्टिविटी की सुविधा भी दे रही है। सरकार की ओर से यह योजना शुरू कर दी गई है जिसके लिए महिलाएं अब रजिस्ट्रेशन भी करवा सकती हैं। योजना के तहत 1.35 करोड़ महिलाओं को स्मार्टफोन दिया जाएगा। यह योजना राज्य के चिरंजीवी परिवारों की महिलाओं को स्मार्टफोन उपलब्ध करवाने के लिए चलाई गई है। इसकी पूरी जानकारी हम आपको बता रहे हैं। 

भारत में स्मार्टफोन और इंटरनेट के बढ़ते चलन और जरूरत को देखते हुए अब राजस्थान सरकार ने प्रदेश की महिलाओं को स्मार्टफोन और इंटरनेट फ्री में उपलब्ध करवाने की एक महत्वाकांक्षी योजना लागू की है। इस योजना के तहत 1 करोड़ 35 लाख महिलाओं को 6800 रुपये का स्मार्टफोन इंटरनेट कनेक्टिविटी के साथ दिया जाएगा। इसके लिए महिलाएं इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना की ऑफिशिअल वेबसाइट पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकती हैं। 

वेबसाइट पर योजना की जानकारी देते हुए सरकार की ओर से कहा गया है कि योजना के पहले चरण में 40 लाख महिलाओं को अपनी पसंद का स्मार्टफोन चुनने का मौका दिया जाएगा। उसके बाद दूसरे चरण में शेष बचीं 95 लाख महिलाओं को स्मार्टफोन चुनने का मौका दिया जाएगा। वेबसाइट के अलावा महिलाएं नजदीकी महंगाई राहत कैंप जाकर भी इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना के लिए पंजीकरण करवा सकती हैं। 
 

कैसे मिलेगा ये स्मार्टफोन?

सरकार की ओर से कहा गया है कि कैंप में पहले आवेदनकर्ता महिला का ई-केवाईसी (e-KYC) किया। उसके बाद फोन में ई-वॉलेट ऐप डाउनलोड किया जाएगा। इसमें DBT के माध्यम से 6800 रु ट्रांसफर किए जाएंगे। इन पैसों से महिला अपनी पसंद का फोन, सिम और इंटरनेट डेटा प्लान चुन सकेंगी। पंजीकरण का समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक बताया गया है। रविवार को इसके लिए अवकाश रखा गया है। 
 

किन महिलाओं को मिलेगा ये स्मार्टफोन?

फ्री स्मार्टफोन की यह योजना राजस्थान की चिरंजीवी परिवार की महिलाओं के लिए शुरू की गई है। इसमें 9वीं से 12वीं कक्षा तक राजकीय विद्य़ालय की छात्राएं योजना का लाभ ले सकती हैं। कॉलेज, ITI, पॉलिटेक्निक में पढ़ रही छात्राएं भी इसके योग्य हैं। विधवा, एकल नारी पेंशन पाने वाली महिलाएं भी योजना का लाभ ले सकती हैं। इसके अलावा मनरेगा में 100 दिन का रोजगार पूरा करने वाले परिवार की महिला मुखिया भी योजना का लाभ ले सकती हैं। शहरी रोजगार गारंटी योजना में 50 दिन का रोजगार पूरा करने वाले परिवार की महिला मुखिया भी इसमें आवेदन कर सकती है। योजना की और अधिक जानकारी के लिए इसकी अधिकारिक वेबसाइट पर विजिट किया जा सकता है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  2. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  3. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  4. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  5. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  6. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
  7. WhatsApp पर चैट डिलीट किए बिना स्टोरेज को कैसे करें खाली
  8. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
  9. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  10. Xiaomi 18 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »