Zip फाइल के लिए इस सॉफ्टवेयर को यूज करने वालों के लिए सरकार की गंभीर चेतावनी!

ये विदेशी हैकिंग ग्रुप अल्लाकोर और एरेस जैसे रिमोट एक्सेस ट्रोजन (RAT) नाम के सॉफ्टवेयर को सरकारी नेटवर्क में घुसने के लिए WinRAR सॉफ्टवेयर की एक कमजोरी का उपयोग कर रहे हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 3 मई 2024 21:24 IST
ख़ास बातें
  • WinRAR सॉफ्टवेयर में मौजूद खामियों का फायदा उठा रहे हैं विदेशी हैकर्स
  • ट्रोजन के जरिए सरकारी नेटवर्क में घुसपैठ कर सकते हैं
  • अल्लाकोर और एरेस जैसे रिमोट एक्सेस ट्रोजन (RAT) का करते हैं इस्तेमाल

Photo Credit: Unsplash

हैकर्स का टार्गेट केवल आम व्यक्ति ही नहीं, बल्कि सरकार भी होती है। भारत सरकार ने पिछले साल दो बार अपने अधिकारियों को विदेशी हैकर्स, खासतौर पर पाकिस्तानी और चीनी हैकर्स से सचेत रहने के लिए कहा था और अब, एक लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सरकार ने एक बार फिर अपने अधिकारियों के लिए पाकिस्तान से जुड़े एक साइबर थ्रेट ग्रुप से जुड़ा चेतावनी नोटिस जारी किया है। यह ग्रुप AllaKore and Ares जैसे ट्रोजन के साथ सरकारी नेटवर्क में घुसपैठ करने के लिए WinRAR सॉफ्टवेयर में खामियों का फायदा उठा रहा है। फाइलों को कंप्रेस करने या उन्हें एक्सट्रैक्ट करने वाला यह सॉफ्टवेयर अब दुर्भावनापूर्ण एक्टिविटी का प्रवेश द्वार बन गया है।

मनीकंट्रोल की रिपोर्ट कहती है कि भारत सरकार ने अपने अधिकारियों को पाकिस्तानी साइबर थ्रेट ग्रुप से सचेत रहने के लिए कहा है, जो कथित तौर पर WinRAR सॉफ्टवेयर में मौजूद खामियों का फायदा उठाकर ट्रोजन के जरिए सरकारी नेटवर्क में घुसपैठ कर सकते हैं। ये संवेदनशील जानकारी को एक्सेस करने के लिए विदेशी नेशन-स्टेट-एफिलिएटेड साइबर थ्रेट ग्रुप द्वारा भारतीय सरकारी संस्थानों, विशेष रूप से डिफेंस यूनिट्स को टार्गेट करने की एक चिंताजनक प्रवृत्ति का संकेत है।
Advertisement

ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि भारत सरकार ने विदेशी साइबर थ्रेट ग्रुप से अपने कर्मचारियों को सचेत रहने के लिए कहा हो। समान पब्लिकेशन की एक पुरानी रिपोर्ट बताती हैं कि पिछले साल सरकार ने अलग-अलग समय पर पाकिस्तानी और चीनी हैकिंग ग्रुप्स को लेकर अपने अधिकारियों को चेतावनी जारी की थी।

9 अप्रैल को सामने आई इस हालिया सलाह में SideCopy नाम के ग्रुप के बारे में चेतावनी दी गई है। ये ग्रुप अल्लाकोर और एरेस जैसे रिमोट एक्सेस ट्रोजन (RAT) नाम के सॉफ्टवेयर को सरकारी नेटवर्क में घुसने के लिए WinRAR सॉफ्टवेयर की एक कमजोरी का उपयोग कर रहे हैं। ये RAT पेचीदा हैं, जो सिस्टम डिटेल्स चुरा सकते हैं, कीस्ट्रोक्स रिकॉर्ड कर सकते हैं, स्क्रीनशॉट ले सकते हैं और यहां तक ​​कि फाइलों को इधर-उधर भी कर सकते हैं। फिर वे इस चुराए गए डेटा को कमांड एंड कंट्रोल (C2) सर्वर पर भेजते हैं।
Advertisement

साइडकॉपी, जो मूल रूप से पाकिस्तान से आया माना जाता है और कम से कम 2019 से एक्टिव है, मुख्य रूप से दक्षिण एशिया के देशों, विशेष रूप से भारत के रक्षा क्षेत्रों और अफगानिस्तान में ग्रुप्स को टार्गेट करता है। ये लोगों को डिफेंस कंटेंट के बारे में नकली ईमेल भेजकर धोखा देते हैं, उनसे मैलिशियस अटैचमेंट खुलवाते हैं और उनके कंप्यूटर को संक्रमित कर देते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Hackers, Hacking, Pakistani Hackers, Chinese hackers, SideCopy
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  2. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  3. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  4. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  5. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  6. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  7. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
#ताज़ा ख़बरें
  1. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  2. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  3. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  4. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  5. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
  6. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  7. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  8. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  9. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  10. चार्जर की टेंशन खत्म! Amazfit की नई स्मार्टवॉच धूप से होगी चार्ज, 25 दिन चलेगी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.