• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Google ने पेश किया Android 16, बेहतर सिक्योरिटी, स्मार्ट नोटिफिकेशन जैसे गजब फीचर्स, इन स्मार्टफोन पर पहले होगा उपलब्ध

Google ने पेश किया Android 16, बेहतर सिक्योरिटी, स्मार्ट नोटिफिकेशन जैसे गजब फीचर्स, इन स्मार्टफोन पर पहले होगा उपलब्ध

Google ने ऑफिशियल स्तर पर अपने मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम का लेटेस्ट वर्जन Android 16 लॉन्च कर दिया है।

Google ने पेश किया Android 16, बेहतर सिक्योरिटी, स्मार्ट नोटिफिकेशन जैसे गजब फीचर्स, इन स्मार्टफोन पर पहले होगा उपलब्ध

Photo Credit: Google

Android 16 में नए एक्सेसिबिलिटी फीचर्स भी पेश किए गए हैं।

ख़ास बातें
  • Google ने ऑपरेटिंग सिस्टम का लेटेस्ट वर्जन Android 16 लॉन्च कर दिया है।
  • Android 16 में नए एक्सेसिबिलिटी फीचर्स भी पेश किए गए हैं।
  • एंड्रॉयड 16 अब टैबलेट एक्सपीरियंस को डेस्कटॉप जैसा बनाता है।
विज्ञापन
Android 16 Launched: Google ने ऑफिशियल स्तर पर अपने मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम का लेटेस्ट वर्जन Android 16 लॉन्च कर दिया है। नए वर्जन में यूजर्स एक्सपीरियंस, सिक्योरिटी और प्रोडक्टिविटी पर खास ध्यान दिया गया है, जिसमें बड़ी स्क्रीन वाले डिवाइस को खास फायदा है। यह बीते कुछ वर्षों में एंड्रॉयड द्वारा लॉन्च किया गया सबसे पहला बड़ा रिलीज है जिसमें यह साफ किया गया है कि यूजर्स को अपने डिवाइस पर जल्द से जल्द लेटेस्ट अपडेट मिल पाएं। Apple द्वारा आईफोन के लिए iOS 26 पेश करने के बाद Android 16 रोल हुआ है। आइए Android 16 के फीचर्स और खासियतों के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Android 16 किन डिवाइस में होगा उपलब्ध


Google के एक ब्लॉग पोस्ट के अनुसार, Android 16 बीटा के जरिए Pixel 8 या उससे नए डिवाइस यूजर्स इन फीचर्स को टेस्ट कर सकते हैं। जबकि अन्य यूजर्स को ऑफिशियल रोलआउट होने के लिए कुछ और महीनों तक इंतजार करना पड़ सकता है। Google ने कहा कि एंड्रॉयड 16 के साथ और भी कई फीचर्स जैसे कि HDR स्क्रीनशॉट, एडेप्टिव रिफ्रेश रेट, आइडेंटिटी चेक और अन्य शामिल हैं। 

अपडेट में सपोर्टेड ऐप्स से लाइव अपडेट फीचर वाला एक स्मार्ट नोटिफिकेशन सिस्टम पेश किया गया है। यह यूजर्स को रियल टाइम में जानकारी देखने की अनुमति देता है, जिसमें डिलीवरी प्रोग्रेस या राइड स्टेटस को नोटिफिकेशन पैनल में देखा जा सकता है। अब नोटिफिकेशन को इंटेलीजेंटली ग्रुप किया गया है, जिससे अव्यवस्था कम होगी और एक नजर में देखना आसान होगा।

Android 16 में नए एक्सेसिबिलिटी फीचर्स भी पेश किए गए हैं। हियरिंग डिवाइस वाले यूजर्स अब कॉल क्लैरिटी बढ़ाने के लिए अपने फोन के माइक्रोफोन का उपयोग कर सकते हैं, एक खास फीचर जो एसिस्टिव टेक्नोलॉजी के लिए एंड्रॉयड पर बेस्ड है। सिक्योरिटी पर खास ध्यान देते हुए नया एडवांस सिक्योरिटी सूट फिशिंग, मैलिशियरज ऐप और साइबर अटैक से बेहतर सिक्योरिटी प्रदान करता है। यह एक्टिव सिस्टम तेजी से खतरे वाले ऑनलाइन माहौल में निजी डाटा की बेहतर सिक्योरिटी के लिए डिजाइन किया गया है।

एंड्रॉयड 16 अब टैबलेट एक्सपीरियंस को डेस्कटॉप जैसा बनाता है। नया डेस्कटॉप विंडोइंग फीचर यूजर्स को एक साथ कई ऐप विंडो खोलने और मैनेज करने की सुविधा देता है जो मल्टीटास्कर्स के लिए बेहतर है। Google ऐप ऑर्गेनाइजेशन और नेविगेशन को मैनेज करने के लिए एडवांस कीबोर्ड शॉर्टकट सपोर्ट और एक स्मार्ट टास्कबार ओवरफ्लो सिस्टम भी पेश कर रहा है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »