Google ने कर्मचारियों से कहा “छोड़कर जाना चाहें तो जाएं”, AI पर कंपनी का जोर!

Google ने UK में नया voluntary buyout प्रोग्राम लॉन्च किया है, जिसके तहत चुनिंदा कर्मचारियों को ईमेल भेजकर कंपनी छोड़ने का विकल्प और एक औपचारिक एग्जिट पैकेज ऑफर किया जा रहा है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 21 नवंबर 2025 14:26 IST
ख़ास बातें
  • Google UK में शुरू हुआ नया voluntary exit प्रोग्राम
  • AI-फोकस्ड रिस्ट्रक्चरिंग के तहत कर्मचारियों को भेजे गए ईमेल
  • चुनिंदा यूजर्स को फॉर्मल एग्जिट पैकेज का ऑफर

Photo Credit: Reuters

Google ने यूके में अपने कर्मचारियों के लिए एक नया वॉलंटरी बायआउट प्रोग्राम शुरू कर दिया है, जिसे कंपनी “VEP” यानी Voluntary Exit Package के नाम से चला रही है। यह कदम अचानक नहीं आया, बल्कि पिछले कुछ महीनों से कंपनी जहां-तहां रिस्ट्रक्चरिंग कर रही थी और AI-फोकस्ड बदलावों की तरफ तेजी से बढ़ रही थी। अब लेटेस्ट अपडेट ये है कि यूके टीम्स में चुनिंदा कर्मचारियों को ईमेल भेजकर बताया गया है कि वे चाहें तो कंपनी छोड़ने का ऑप्शन चुन सकते हैं और इसके बदले उन्हें एक औपचारिक एग्जिट पैकेज दिया जाएगा। Google की यूके वर्कफोर्स 7,000 से ज्यादा बताई जाती है, ऐसे में यह फैसला छोटे स्केल का नहीं माना जा रहा।

बिजनेस इनसाइडर की रिपोर्ट में बताया गया है कि Google यूके में अपने कर्मचारियों को ईमेल के जरिए कंपनी छोड़ने का ऑप्शन दे रहा है और इसके बदले उन्हें एक एग्जिट पैकेज ऑफर कर रहा है। हालांकि, इस बायआउट प्रोग्राम में किस विभाग या कितने कर्मचारियों को ये ऑफर मिला है, इसका खुलासा नहीं किया गया है। गूगल ने कथित तौर पर साफ कहा है कि यह लेऑफ का डायरेक्ट ऑपरेशन नहीं है, क्योंकि यहां कंपनी कर्मचारियों को मजबूर नहीं कर रही, बल्कि यह पूरी तरह वॉलंटरी है। 

Advertisement

रिपोर्ट आगे बताती है कि कंपनी दावा कर रही है कि टीमों को “AI प्रायोरिटीज” के हिसाब से छांटना अब जरूरी हो गया है और इसी वजह से पुराने स्ट्रक्चर्स को दोबारा आर्गेनाइज किया जा रहा है। यह भी कहा गया है कि कई महत्वपूर्ण रोल्स के लिए भर्तियों पर रोक नहीं है, यानी यह कदम सिर्फ कॉस्ट-कट नहीं बल्कि रिस्ट्रक्चरिंग मूव माना जा रहा है।

कर्मचारियों को मिलने वाला पैकेज कितना बड़ा है, उसमें क्या-क्या बेनिफिट्स शामिल हैं, नोटिस पीरियड कैसे काम करेगा, इन खास बातों पर अभी कंपनी की ओर से पूरी जानकारी सामने नहीं आई है। वॉलंटरी एग्जिट आमतौर पर उन कर्मचारियों के लिए फायदेमंद होते हैं जो पहले से ही नई नौकरी के ऑप्शन तलाश रहे हों, लेकिन कई लोग इसे एक सॉफ्ट लेआउट की तरह भी देखते हैं।

बिजनेस इनसाइडर द्वारा देखे गए एक मैमो के अनुसार, अक्टूबर में YouTube के CEO नील मोहन ने AI प्रायोरिटीज के रिस्ट्रक्चरिंग के हिस्से के रूप में कर्मचारियों को स्वैच्छिक एग्जिट पैकेज की पेशकश की थी। इस मैमो में मोहन ने लिखा था कि "यूट्यूब में यह अविश्वसनीय रूप से रोमांचक समय है और आगे कई अवसर और चुनौतियां हैं। लेकिन हम यह भी समझते हैं कि आप में से कुछ लोग नई चुनौतियों के लिए तैयार हो सकते हैं, इसलिए हमने तय किया है कि अब स्वैच्छिक एग्जिट प्रोग्राम शुरू करने का सही समय है।"

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Google, Google layoffs, Layoffs, voluntary exit
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  2. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  4. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  5. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  2. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  3. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  4. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  5. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  6. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  7. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  9. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  10. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.