• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Google ने एंप्लॉयीज को दी चेतावनी, वैक्सीनेशन रूल्स का उल्लंघन करने पर जाएगी नौकरी

Google ने एंप्लॉयीज को दी चेतावनी, वैक्सीनेशन रूल्स का उल्लंघन करने पर जाएगी नौकरी

गूगल के मैनेजमेंट की ओर से जारी एक मेमो में कहा गया था कि एंप्लॉयीज के पास अपने वैक्सीनेशन की स्थिति की जानकारी घोषित करने और इसके प्रमाण में डॉक्यूमेंट अपलोड करने के लिए 3 दिसंबर तक की डेडलाइन है

Google ने एंप्लॉयीज को दी चेतावनी, वैक्सीनेशन रूल्स का उल्लंघन करने पर जाएगी नौकरी

गूगल ने इससे पहले 10 जनवरी से एंप्लॉयीज को सप्ताह में तीन तीन ऑफिस बुलाने की योजना बनाई थी

ख़ास बातें
  • रूल्स का उल्लंघन करने वालों को लीव पर भेजने के बाद बर्खास्त करेगी कंपनी
  • एंप्लॉयीज से वैक्सीनेशन की स्थिति की जानकारी देने को कहा गया है
  • गूगल के कुछ एंप्लॉयीज वैक्सीनेशन अनिवार्य होने का विरोध भी कर रहे हैं
विज्ञापन
दुनिया की टॉप इंटरनेट कंपनियों में शामिल Google ने अपने एंप्लॉयीज को चेतावनी दी है कि अगर वे कोविड-19 वैक्सीनेशन रूल्स का पालन नहीं करते तो उनकी सैलरी में कटौती की जाएगी और आखिर में नौकरी से निकाल दिया जाएगा। गूगल के मैनेजमेंट की ओर से जारी एक मेमो में कहा गया था कि एंप्लॉयीज के पास अपने वैक्सीनेशन की स्थिति की जानकारी घोषित करने और इसके प्रमाण में डॉक्यूमेंट अपलोड करने के लिए 3 दिसंबर तक की डेडलाइन है। एंप्लॉयीज चाहें तो मेडिकल या धार्मिक आधार पर इन रूल्स से छूट का आवेदन भी कर सकते हैं।

CNBC की रिपोर्ट के अनुसार, गूगल ने कहा था कि इस तारीख के बाद वह उन एंप्लॉयीज से संपर्क करना शुरू करेगी जिन्होंने वैक्सीनैशन की स्थिति की जानकारी नहीं दी है, वैक्सीन नहीं लगवाई है या जिनके छूट दे निवेदन स्वीकार नहीं किए गए हैं। मेमो में बताया गया है कि 18 जनवरी तक वैक्सीनेशन रूल्स का पालन नहीं करने वाले एंप्लॉयीज को 30 दिनों के लिए "पेड एडमिनिस्ट्रेशन लीव" पर भेजा जाएगा। इसके बाद छह महीने तक की "अनपेड पर्सनल लीव" दी जाएगी और नौकरी से बर्खास्त किया जाएगा। 

Reuters की ओर से इस बारे में संपर्क करने पर गूगल ने CNBC की रिपोर्ट पर टिप्पणी नहीं की। गूगल ने कहा, "हमारे एंप्लॉयीज को वैक्सीन लगवाने में मदद के लिए हम हर कोशिश करेंगे। कंपनी वैक्सीनेशन पॉलिसी को लेकर प्रतिबद्ध है।" गूगल ने इस महीने की शुरुआत में कोरोना के Omicron वेरिएंट के खतरे के कारण एंप्लॉयीज को वापस ऑफिस बुलाने की योजना टाल दी थी। कंपनी के कुछ एंप्लॉयीज ने वैक्सीन लगवाना अनिवार्य होने का विरोध भी किया है। गूगल ने इससे पहले 10 जनवरी से एंप्लॉयीज को सप्ताह में तीन तीन ऑफिस बुलाने की योजना बनाई थी।

हालांकि, इससे गूगल की नए प्रोडक्ट और सर्विसेज लॉन्च करने की योजनाओं पर असर नहीं पड़ा है। गूगल ने Windows PC पर एंड्रॉयड गेम्स लाने की अपनी योजना की घोषणा की है। एक स्टैंडअलोन एप्लिकेशन के जरिए Google Play गेम्स प्लेटफॉर्म को विंडोज पर लाया जाएगा। इससे यूजर सीधे Google से अपने विंडोज पीसी पर एंड्रॉयड गेम खेल सकेंगे। यह यूजर्स को एक साथ एंड्रॉयड फोन और टैबलेट, क्रोमबुक और विंडोज पीसी के बीच स्विच करने की सहूलियत देगा। यह कन्फर्म नहीं किया गया है कि पीसी पर नई सर्विस के आने पर पूरे Google Play टाइटल उपलब्ध होंगे या नहीं।


 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Google, vaccinaction, Rules, Employees, Office
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  4. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  5. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  6. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  7. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  8. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  9. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »