आज से इन नंबर पर नहीं मिलेगी UPI सर्विस, Google Pay, Paytm, PhonePe का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे

अगर आप डिजिटल ट्रांजेक्शन के लिए UPI इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए बहुत जरूरी खबर है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 1 अप्रैल 2025 15:41 IST
ख़ास बातें
  • UPI सर्विस 1 अप्रैल से इन नंबर पर बंद होने वाली है।
  • इनएक्टिवेटेड मोबाइल नंबर सिक्योरिटी के लिए खतरा हैं।
  • UPI सर्विस के लिए बैंक अकाउंट से लिंक मोबाइल नंबर एक्टिव रहे।

यूपीआई सर्विस भारत में फास्ट डिजिटल पेमेंट का तरीका है।

Photo Credit: unsplash/David Dvořáček

अगर आप डिजिटल ट्रांजेक्शन के लिए यूपीआई इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए बहुत जरूरी खबर है। NPCI ने बैंकों और पेमेंट सर्विस प्रोवाइडर्स से कहा है कि वे 1 अप्रैल से इनएक्टिव मोबाइल नंबर से लिंक यूपीआई आईडी हटाएं। इस प्रकार के मोबाइल नंबर उपयोग करने वाले अब Google Pay, Paytm, PhonePe जैसे डिजिटल पेमेंट ऐप से भुगतान नहीं कर पाएंगे। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।


NPCI ने क्यों उठाया ये कदम


Advertisement
NPCI के अनुसार, यूपीआई आईडी से लिंक इनएक्टिवेटेड मोबाइल नंबर सिक्योरिटी के लिए खतरा हैं। ऐसे में अगर यूजर्स अपने बैंक डिटेल्स को अपडेट किए बिना अपने मोबाइल नंबर बदलते या इनएक्टिवेटेड करते हैं तो उन्हें खतरा हो सकता है क्योंकि फिर से असाइन किए गए नंबर अभी भी पिछले यूपीआई अकांट से लिंक हो सकते हैं। अगर आने वाले समय में ऐसे नंबर किसी अन्य यूजर को मिल जाते हैं तो फ्रॉड उनका गलत इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसे में बचाव के लिए NPCI ने बैंकों और Google Pay, PhonePe और Paytm जैसे डिजिटल पेमेंट ऐप से यूपीआई नेटवर्क से इनएक्टिव नंबर बदलने के लिए कहा है।


ऐसे यूजर्स होंगे प्रभावित


अगर आपका मोबाइल नंबर बदल गया है और बैंक के साथ अपडेट नहीं किया गया है, तो ऐसे यूजर्स अपना एक्सेस खो देंगे। जिन लोगों ने अपने नंबर को अपने बैंक में अपडेट किए बिना इनएक्टिवेटेड कर दिया है। जिन लोगों का मोबाइल नंबर इनएक्टिवेटेड, रि-असाइन या डीएक्टिवेटेड हुए हैं तो उन्हें UPI सर्विस में अस्थायी स्तर पर दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है, जब तक कि वे अपने बैंक के साथ अपने रिकॉर्ड अपडेट नहीं करते। रि-असाइन किए गए मोबाइल नंबर वाले यूपीआई यूजर्स को दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है।


Advertisement
कैसे करें बचाव


अगर आप चाहते हैं कि आपका यूपीआई अकाउंट चलता रहे तो आपको यह सुनिश्चित करना है कि बैंक अकाउंट से लिंक मोबाइल नंबर एक्टिव रहे। अगर नहीं तो यूजर्स को जल्द से जल्द उन्हें एक्टिव करना चाहिए। यूजर्स को अपना मोबाइल नंबर यूपीआई से लिंक बैंक अकाउंट के साथ अपडेट करना चाहिए। अगर यूपीआई आईडी से लिंक मोबाइल नंबर इनएक्टिवेटेड है तो यूपीआई यूजर्स यूपीआई सर्विस में रुकावट से बचने के लिए नया नंबर लेकर अपने बैंक रिकॉर्ड को अपडेट कर सकते हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  2. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  2. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  3. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  4. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  5. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  6. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  7. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
  8. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  9. Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
  10. Tecno Spark 50S 5G vs Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G: ₹20 हजार बजट में कौन सा है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.