Google ने कर्मचारियों को भेजा टेंशन भरा ईमेल, हफ्ते में 3 दिन ऑफिस आना होगा!

Google ने उन कर्मचारियों को भी इसपर पुनर्विचार करने के लिए कहा है, जो पहले से अनुमति लेकर घर से काम कर रहे हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 12 जून 2023 20:12 IST
ख़ास बातें
  • वर्क परफॉर्मेंस इवैल्यूएशन में कर्मचारियों की अटेंडेंस को भी गिना जाएगा
  • हफ्ते में तीन दिन ऑफिस से काम करना होगा
  • 2021 में ऑफिस से काम करना शुरू करने के आदेश पर कंपनी की आलोचना हुई थी

Google ने कर्मचारियों को कहा कि वर्क परफॉर्मेंस इवैल्यूएशन में उनकी अटेंडेंस को भी आधार बनाया जाएगा

Google ने अपने कर्मचारियों को ईमेल के जरिए जानकारी दी है कि उन्हें अब हफ्ते में कम से कम तीन दिन ऑफिस से काम करना होगा। अल्फाबेट के स्वामित्व वाली कंपनी गूगल की चीफ पीपल ऑफिसर द्वारा भेजे गए इस ईमेल में लिखा गया है एक ही कमरे में एक साथ काम करने से सकारात्मक असर पड़ता है। कोविड के बाद से ज्यादातर कंपनियों ने अपने कर्मचारियों को ऑफिस से काम करने के लिए कह दिया था, लेकिन कुछ कंपनियां अभी भी अपने कर्मचारियों को या तो फुल टाइम वर्क फ्रॉम होम (WFH) का फायदा दे रही है या कुछ कंपनियां हाइब्रिड सिस्टम के तहत हफ्ते में कुछ दिन घर और कुछ दिन ऑफिस से काम करने के लिए कह रही हैं।

CNBC द्वारा देखे गए गूगल की चीफ पीपल ऑफिसर फियोना सिस्कोनी के इस ईमेल से पता चला है कि कंपनी ने अपने कर्मचारियों को कहा कि वर्क परफॉर्मेंस इवैल्यूएशन में उनकी अटेंडेंस को भी आधार बनाया जाएगा। उनके नोट में कहा गया है कि कंपनी कर्मचारियों की परफॉर्मेंस के रिव्यू के एक हिस्से के रूप में हर हफ्ते उनके तीन दिनों को शामिल करना शुरू कर देगी और टीमें उन कर्मचारियों को रिमाइंडर भेजना शुरू कर देंगी जो "ऑफिस से लगातार अनुपस्थित रहते हैं।"
Advertisement

सिस्कोनी ने उन कर्मचारियों को भी इसपर पुनर्विचार करने के लिए कहा है, जो पहले से अनुमति लेकर घर से काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा, "उन लोगों के लिए जो दूरस्थ हैं और जो Google कार्यालय के पास रहते हैं, हम आशा करते हैं कि आप हाइब्रिड वर्क शेड्यूल पर स्विच करने पर विचार करेंगे।"

CNBC को दिए एक बयान में, Google के प्रवक्ता रेयान लैमोंट ने कहा, (अनुवादित) “हमारा हाइब्रिड दृष्टिकोण हफ्ते में घर से काम करने के लाभों के साथ-साथ आमने-सामने रहते हुए काम करने के लिए डिजाइन किया गया है। अब जब हमें इस तरह से काम करने में एक साल से अधिक का समय हो गया है, तो हम औपचारिक रूप से इस दृष्टिकोण को अपनी सभी कार्यस्थल नीतियों में शामिल कर रहे हैं।”
Advertisement

बता दें कि 2021 में, ऑफिस में लौटने के लिए आलोचनाओं का सामना करने के बाद, गूगल ने रिमोट तरीके से काम करने की अपनी योजनाओं में ढील दी थी और कहा था कि इससे 20% कर्मचारियों को दूरसंचार की सुविधा मिलने की उम्मीद है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Google, Work from office, Work From Home
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple Watch Ultra 4 लॉन्च हुई 50 घंटे की बैटरी के साथ, S11 चिप से लैस, जानें कीमत
  2. Apple Watch Series 12 हुई लॉन्च, नई S11 चिप, 38 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  3. Apple का पहला फोल्डेबल iPhone Duo लॉन्च, बुक स्टाइल के साथ डबल कैमरा से लैस, जानें कितना है खास
  4. Apple Airpods 5 लॉन्च हुए ANC फीचर, लम्बी बैटरी, IP57 रेटिंग के साथ, जानें कीमत
  5. iPhone 18 Pro, 18 Pro Max भारत में A20 Pro चिपसेट और धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च, जानें इस बार क्या है खास
  6. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्टफोन का मजा
  7. Apple के फोल्डेबल आईफोन में नहीं मिलेगा Face ID?, iPhone 18 Pro के मुकाबले ये फीचर्स भी होंगे गायब
  8. Aadhaar में नाम बदलना हुआ आसान, अलग स्थिति के लिए चाहिए होंगे ये दस्तावेज
  9. आज रात Apple करेगा बड़ा धमाका! 3 नए iPhone समेत कई प्रोडक्ट्स हो सकते हैं लॉन्च
  10. Sony ने नए हेडफोन किए लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, बाहर का शोर भी नहीं देगा सुनाई
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.