आप कब, कहां और कैसे गए? सब बताएगा Google का Your Timeline

विज्ञापन
Robin Sinha, अपडेटेड: 24 सितंबर 2015 11:19 IST
गूगल (Google) ने मंगलवार को अपने यूजर के लिए एक नया फीचर लॉन्च किया, जिसे 'योर टाइमलाइन (Your Timeline)' के नाम से जाना जाएगा। यह फीचर गूगल मैप्स (Google Maps) सर्विस पर बहुत हद तक आश्रित है। यह फीचर यूजर को किसी ट्रिप में गए अलग-अलग जगहों, लोकेशन की तस्वीरों, 'रियल-वर्ल्ड रूटीन' को विजुअलाइज करने की सुविधा देता है। नया फीचर Google Maps ऐप और वेब इंटरफेस पर लाइव है। यह फीचर लोकेशन हिस्ट्री को देखने का ज्यादा यूजर फ्रेंडली तरीका है, जिसे एडिट और डिलीट भी किया जा सकता है।

Your Timeline फीचर यूजर द्वारा विजिट किए गए लोकेशन का स्क्रोलेबल व्यू देने के अलावा यह भी बताता है कि वे वहां पर कैसे पहुंचे, कितना वक्त बिताया और क्या किया। अगर यूजर गूगल फोटोज (Google Photos) का भी इस्तेमाल करता है, तो यह फीचर उस लोकेशन पर ली गई तस्वीरों को भी दिखाता है।
Advertisement

Google के प्रोडक्ट मैनेजर जेरार्ड सैंज ने कंपनी के ब्लॉग पोस्ट में लिखा, "अगर आप Google Photos का इस्तेमाल करते हैं, तो जब भी आप किसी खास दिन को व्यू करेंगे तो हम उस दिन ली गई तस्वीरों को भी दिखाएंगे। इसी बहाने आपकी यादें ताजा हो जाएंगी।''

गौर करने वाली बात है कि Your Timeline में लोकेशन तभी दिखेगा, जब यूजर ने Google Maps में 'Location History' को स्विच ऑन किया हो। इस फीचर को स्विच ऑफ करने से Google यूजर के लोकेशन की जानकारी नहीं हासिल कर पाएगा।
Advertisement

अब सवाल उठ रहे हैं कि यह फीचर कहीं यूजर प्राइवेसी को तो प्रभावित नहीं करता। इस पर Google ने जोर देकर कहा कि Your Timeline एक प्राइवेट फीचर है। इसे यूजर के अलावा कोई और एक्ससेस नहीं कर सकता। इसके अलावा यूजर अपनी चाहत के अनुसार लोकेशन की जानकारी रख सकते हैं या फिर डिलीट कर सकते हैं। Your Timeline में किसी लोकेशन को दिन के आधार पर या फिर पूरी तरह से डिलीट किया जा सकता है। इसके अलावा यूजर के पास एडिट करने का विकल्प भी मौजूद है। यूजर अगर किसी खास जगह पर बार-बार जाता है, तो वह YourTimeline में इस जगह का नाम भी बदल सकता है। Your Timeline फिलहाल Android (v9.12.0) और पर्सनल कंप्यूटर पर उपलब्ध है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  2. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
  3. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  5. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  6. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi Band 4 लॉन्च हुआ 21 दिन बैटरी, 5ATM वाटर रसिस्टेंस फीचर के साथ, जानें कीमत
  2. Apple Pro and tell: Apple का 28 अक्टूबर को खास इवेंट, तीन नए प्रोडक्ट्स देंगे दस्तक!
  3. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
  4. 100W पार्टी स्पीकर Blaupunkt Rock & Roll Rhythm भारत में लॉन्च, 10 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  5. ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
  6. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  7. Vivo X500 Ultra के लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  8. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  9. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  10. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.