Google Doodle: Dr. Ignaz Semmelweis ने धोना सिखाया था हाथ, गूगल ने किया याद

Google ने Dr. Ignaz Semmelweis के ऊपर Doodle बनाया है। डॉक्टर इग्नाज़ लोगों को अपने हाथ धोने के लिए प्रेरित करते थे और यह वर्तमान स्थिति में विशेष रूप से उपयुक्त है।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 20 मार्च 2020 19:06 IST
ख़ास बातें
  • Google Doodle के जरिए किया गया Dr. Ignaz Semmelweis को याद
  • उन्होंने लोगो को हाथ धोने के लिए प्रेरित किया और हाथ धोना सिखाया था
  • गूगल डूडल में WHO की एक वीडियो को दिखाया गया है

Coronavirus (COVID-19) से अब तक दुनियाभर में हज़ारों मौते हो चुकी है

Google अपने गूगल डूडल के जरिए Dr. Ignaz Semmelweis को सम्मानित कर रहा है। इसका नाता सीधा इस समय दुनियाभर में फैल रहे कोरोनावायरस से है। डॉक्टर इग्नाज़ लोगों को अपने हाथ धोने के लिए प्रेरित करते थे और यह वर्तमान स्थिति में विशेष रूप से उपयुक्त है। हाथ धोने के चिकित्सकीय लाभों की खोज करने वाले पहले व्यक्ति डॉक्टर इग्नाज़ थे। डूडल में एक प्ले बटन है जिसपर क्लिक करते हुए एक छोटा वीडियो चलता है। इस वीडियो में बताया गया है कि आपको अपने हाथों को कैसे धोना चाहिए और कितनी देर तक धोना चाहिए। इस समय दुनियाभर में कोरोनावायरस का प्रकोप है और यह समय के साथ तेज़ी से बढ़ रहा है। ऐसे में गूगल का लोगो को हाथ धोने के लिए प्रेरित करना एक अच्छा कदम है।

समय-समय पर हाथ धोने से कई बिमारियों से काफी हद तक बचा जा सकता है। इस जानकारी का पता लगाने वाले पहले व्यक्ति Dr. Ignaz Semmelweis थे। गूगल ने इसे लेकर एक डूडल बनाया है, जो यूज़र्स को सीधा विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के यूट्यूब चैनल के एक वीडियो पर ले जाती है। इस वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे हाथों को अच्छी तरह से धोना है, डॉक्टर इग्नाज़ सेमेल्विस ने 1847 में यह पता लगाया था कि हाथ धोने से बीमारी का प्रसार कम हो जाता है। जब वह वियना विश्वविद्यालय में थे, उन्होंने पाता लगाया कि 1818 में मातृत्व वार्डों में गर्भवती महिलाओं की मृत्यु एक रहस्यमय बीमारी के कारण हो रही है, जिसे "चाइलंडबेड फीवर" कहा जाता था। डॉ इग्नाज़ ने पता लगाया कि डॉक्टर और अन्य चिकित्सक कर्मचारी अनजाने में इन महिलाओं को बैक्टीरिया और अन्य चीजों से संक्रमित कर रहे हैं।

Dr. Ignaz Semmelweis ने पचा लगाया थी कि इस संक्रमण से महिलाओं की मौत हो रही है। इसी के चलते उन्होंने पता लगाया कि हाथ धोने से बैक्टीरिया से होने वाले संक्रमण को रोका जा सकता है। आज ही के दिन सन 1847 में उन्हें वियना जनरल हॉस्पीटल के मेटरनिटी क्लीमिक का चीफ रेसिडेंट बनाया गया था और उन्होंने यहां हाथ साफ करने के फायदे बताए थे। इसके बाद उनके ऐसा करने से महिलाओं की मौत के मामले काफी कम हो गए।

फिलहाल भारत समेत पूरी दुनिया कोरोनावायरस (कोविड 19) के संक्रमण से जूझ रही है। यह संक्रमण आग की तरह फैल रहा है। ऐसे में हम भी आप सभी से निवेदन करते हैं कि आप भी खुद को संक्रमण से बचाएं और दूसरों को भी हाथ धोने के लिए और खुद को संक्रमण से बचाने के लिए प्रेरित करें।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  2. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  3. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  4. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  5. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  6. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  7. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  8. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  9. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  10. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.